होमराज्य समाचारउत्तर प्रदेशनोएडा के ट्विन टॉवर...

नोएडा के ट्विन टॉवर को बम से उड़ा दिया गया, जानिए आखिर क्यों इन गगनचुंबी इमारतों को जमींदोज कर दिया गया

नोएडा स्थित सुपरटेक के 32 और 29 मंजिला 

ट्विंन टॉवर्स को महज 7 सेकेंड में बम के जरिए जमीदोज कर दिया गया. एक बटन दबाने से 300 करोड़ रूपए मिट्टी में मिल गए. बता दें मुंबई की कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग और दक्षिण अफ्रीकी सहयोगी जेट डिमोलिशन को गगनचुंबी दोनों इमारतों को ध्वस्त करने का काम सौपा गया था.

महज 7 सेकंड में 300 करोड़ के टॉवर्स हो गए ध्वस्त 

एपेक्स और सियान नामक इन दोनों इमारतों को कोर्ट ने गिरा देने का आदेश दिया था. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए 28 अगस्त को इन विशाल टॉवर्स को जमींदोज कर दिया गया. जिस इमारत को बनाने में सालों का वक्त लगा वह इमारत देखते ही देखते महज चंद सेकेंड में मिट्टी के मलवे में तब्ददील हो गई. आप को बता दें दोनों इमारतों में 3700 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ लगाकर उड़ाया गया. विस्फोट होते ही पूरे इलाके में धूल का कोहरा मानों छा गया हो. क़ुतुब मीनार से भी ऊंची इन इमारतों को जमीदोज़ होते देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे. चलिए आप को अब ये बताते हैं की आखिर इस विशालकाय टॉवर्स को मिट्टी में क्यों मिला दिया गया.

सम्बंधित : – सरकारी कार्यक्रमों में वर्तमान जनप्रतिनिधियों की हुई मौजूदगी तो चीफ गेस्ट नहीं बन सके पूर्व एमएलए

अवैध रूप से किया गया था ट्विंन टॉवर का निमार्ण 

दरअसल नोएडा सेक्टर 93ए में बने ट्विंन टॉवर्स का निमार्ण अवैध रूप से किया गया था, जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने इस गिराने के आदेश दिए थें. चलिए इसकी पूरी कहानी जानने के लिए थोड़ा पीछे जाते हैं. दरअसल साल 2004 में सुपर टेक को नोएडा के सेक्टर 93ए में हाउसिंग सोसाइटी बनाने के लिए जमीन का एक हिस्सा आवंटित किया गया. बिल्डर्स को 37 मीटर ऊंचाई की 10 मंजिला 14 इमारतें बनाने की अनुमति दी गई थी. जिसके बाद साल 2006 में इन नियमों में कुछ बदलाव करते हुए बिल्डर्स को थोड़े और जमीन देते हुए बिल्डर्स को दो और अधिक फ्लोर और दो अधिक टॉवर्स बनाने के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अनुमति दी जाती है. यानि की 16 टॉवर्स और एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की इज़ाजत दी गई थी. 2014 तक 14 टॉवर्स बन के खड़े हो हुए.लेकिन 2009 में सुपर टेक ने ट्विंन टॉवर्स का निर्माण काम शुरू कर दिया जिसके बाद से वहां के आसपास के सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. इस विरोध की वजह ये थी उनकी सोसाइटी के सामने जिस एरिया को पहले ग्रीन एरिया बताया गया था अब वहीं दो विशालकाय टॉवर बनाए जा रहे थे.

कई नियमों को रखा गया था ताक पर

गौरतलब है कि इन दोनों टॉवर्स को सुरक्षा के कई नियमों को ताक पर रख कर बनाया गया था. इस टॉवर्स का निर्माण करते समय अग्नि सुरक्षा नियमों और दो इमारतों के बीच की दूरी के नियमों को भी नजर अंदाज किया गया था. नेशनल बिल्डिंग कोर्ट (NBC)  2005  के नियमों का भी उल्लंघन किया गया था. NBC 2005 के अनुसार ऊंची इमारतों के आसपास खुली जगह के नियम हैं जिसका बिल्कुल ख्याल  नहीं रखा गया. सुपर टेक ट्विंन टॉवर T 16 और T 17 में निर्माण में यूपी अर्पाटमेंट एक्ट का भी उल्लंघन किया गया था. जिन लोगों ने ग्रीन एरिया देख कर घर खरीदा था उनके सामने ट्विन टॉवर्स खड़े कर देने किसी ठगी से कम नहीं था.

सम्बंधित : – ईडी ने बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा

कोर्ट ने दिया इंसाफ

अपने साथ हुए इस ठगी को देखते हुए आसपास की सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने सुपर टेक के खिलाफ 2010 में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 11 साल लंबी लड़ाई का नतीजा आज हम सब के सामने है. कोर्ट के आदेश के अनुसार आज ट्विन टॉवर को जमींदोज कर दिया गया.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...