होमधर्मनवरात्रि में बनाए कुट्टू...

नवरात्रि में बनाए कुट्टू के आटे के कई स्वादिष्ट व्यंजन जो है एनर्जी से भरपूर

नवरात्रि का प्रारंभ हो चुका है नवरात्रि में दुर्गा मां की आराधना की जाती है और घटस्थापना भी लोग करते हैं. कई लोग नौ दिनों तक माता रानी की उपासना करते हुए व्रत रखते हैं और पूरे दिन फलाहार करते हैं.  व्रत में लोग कुट्टू के आटे से बना व्यंजन खाना ज्यादा पसंद करते हैं. आज हम अपने इस आर्टिकल में आप को बताएंगे कि कुट्टू के आटे से कौन कौन से स्वादिष्ट व्यंजन बना सकते हैं.

नवरात्रि में लोग पूरे नौ दिनों तक  व्रत करते हैं और ऐसे में पूरा दिन काम जिसके लिए शरीर में ऊर्जा की जरूरत पड़ती है. इसलिए लोग कुछ ऐसे व्यंजन और फल का सेवन करना चाहते हैं जिनसे उन्हें एनर्जी मिले और थकान महसूस ना हो. जिसमें कुट्टू का आटा सबसे अच्छा विकल्प है कुट्टू का आटा एनर्जी से भरपूर होता है इसमें प्रोटीन की मात्रा भी होती है और कैलोरी की मात्रा ना होने के कारण इसे डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं. कुट्टू के आटे से व्रत में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन आप बना सकते हैं.

कुट्टू के आटे और पनीर के पकौड़े

कुट्टू के आटे और पनीर के पकौड़े बनाने के लिए आप  एक कप कुट्टू के आटे में काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर , धनिया पाउडर, हरी मिर्च , सेंधा नमक और हरी धनिया के कुछ पत्तों को काट कर मिक्स करे और थोड़ा पानी डालकर एक घोल तैयार कर लें ध्यान रहे ये घोल ना तो ज्यादा मोटा और ना ही ज्यादा पतला हो. उसके बाद  में पनीर को लंबा लंबा काट लें  और कुट्टू के आटे के घोल में डुबोकर तले. इसे आप व्रत की हरी चटनी या फिर मीठी चटनी के साथ खा सकते हैं . इसे खाने से पेट भी भर जाता है और एनर्जी भी मिलती है.

कुट्टू के आटे की पूरी

कुट्टू के आटे की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप कुट्टू का आटा लें, फिर उसमें उबले हुए आलू को मसल कर मिलाएं. इसके बाद सेंधा नमक , हरी मिर्च का पेस्ट अदरक का पेस्ट और काली मिर्च डालकर आटे को अच्छे से मिक्स कर लें जरूरत पड़ने पर ही पानी डाले वैसे तो आलू से ही आटा अच्छे से तैयार हो जाएगा. आटे को अच्छे से मिक्स करने के बाद गोल आकार में पूड़ी बेलकर सेंग तेल या घी में तल लें और पूरी को  आलू टमाटर की फलाहारी सब्जी के साथ खाकर देखिए बहुत ही टेस्टी लगता हैं.

सम्बंधित : – Navaratri Fasting :नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

नवरात्रि में बनाएं कुट्टू के आटे के पकौड़े

नवरात्रि में कुट्टू के आटे के पकौड़े खाकर बेसन के पकौड़े भूल जाएंगे. कुट्टू आटे के पकौड़े बनाने के लिए आप को चाहिए एक कप कुट्टू का आटा, दो बड़े आलू, हरी मिर्ची , सेंधा नमक और हरी धनिया. सबसे पहले आलू को गोल आकार में पतला पतला काट लें उसके बाद कुट्टू के आटे में नमक, हरी मिर्च, हरी धनिया मिक्स कर के एक घोल तैयार कर लें. इसके बाद आपने जो आलू गोल आकार में काटा है उसे कुट्टू के आटे के घोल में लपेटकर तेल में अच्छे से तल लें इसके बाद हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसे इसे खाकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा.

कुट्टू के आटे का चीला

कुट्टू के आटे का चीला बनाने के लिए एक कप कुट्टू  के आटे में लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया की पत्ती, आमचूर पाउडर, सेंधा नमक,  जीरा पाउडर, बारीक कटा अदरक और हरी मिर्च और अगर आप लौकी खाते हैं तो कद्दूकस किया हुआ लौकी थोड़ा डाल लें और फिर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें ध्यान रखें घोल ज्यादा पतला ना हो. उसके बाद नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा तेल लगाकर कुट्टू के आटे के घोल को डालकर फैला ले सुनहरा होने के बाद पलट कर दोनों तरफ सेक लें. आप इसे दही या चटनी के साथ खा सकते हैं.

सम्बंधित : – व्रत में सोना चाहिए या नहीं ?

कुट्टू के आटे का हलवा

कुट्टू के आटे का हलवा बनाने के लिए आप को सिर्फ कुट्टू का आटा, घी, शक्कर और इलायची पाउडर की जरूरत होती है. कढ़ाई में घी गर्म कर लें उसके बाद उसमें कुट्टू का आटा डालकर सुनहरा होने तक भूने जब आटे से सुगंध आने लगे तब उसमें शक्कर डाल के भूने उसके बाद धीरे धीरे पानी डालकर चम्मच से चलाते रहें फिर इलायची पाउडर  डालकर मिक्स करें. और गरमा गरम हलवा परोसे. नवरात्रि के व्रत में अगर मीठा खाने का मन है तो ये सबसे अच्छा विकल्प है.

हमारे द्वारा बताए गए कुट्टू के आटे का विभिन्न व्यंजन बनाकर खाने से आपको नवरात्रि के नौ दिन के व्रत में कमजोरी और थकान बिल्कुल
महसूस  नहीं होगी.

सम्बंधित : – सुबह कितने बजे पूजा करनी चाहिए?

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...