होमधर्मनवरात्रि के चौथे दिन...

नवरात्रि के चौथे दिन करें कुष्मांडा माता की आराधना दूर होंगे सारे कष्ट और रोग

नवरात्रि के चतुर्थ दिन दुर्गा मां के चौथे स्वरूप कुष्मांडा माता की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन कुष्मांडा देवी को ध्यान में रखकर पवित्र मन से पूजा अर्चना करनी चाहिए. चलिए जान लेते हैं कुष्मांडा देवी की पूजा विधि, भोग और कथा के बारे में.

नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा देवी की पूजा अर्चना की जाती है दुर्गा मां के चौथे अवतार को कुष्मांडा कहा जाता है. अपनी मंद और हल्की मुस्कान से अंड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कुष्मांडा माता कहा जाता है.

कुष्मांडा मां की कथा

कुष्मांडा माता ने ही ब्रह्मांड की उत्पत्ति की है. जब चारों तरफ अंधकार था. सृष्टि कहीं दिखाई नहीं दे रही थी, तब माता कुष्मांडा ने अपनी मंद हंसी से इस ब्रह्मांड की रचना की ऐसा शास्त्रों में भी कहा गया है. इसीलिए इन्हें आदि शक्ति आदि स्वरूपा भी कहते हैं. इनके स्वरूप की बात करें तो इनकी आठ भुजाएं हैं इन्हें अष्टभुजा भी कहते हैं, इनके सात हाथों में कमंडल, पुष्प, धनुष , बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र और गदा है, और आठवें हाथ में सभी सिद्धियां और निद्धियां देने वाली एक माला है. इनकी इस माला में अष्ट सिद्धि और नौ निद्धि निरंतर वास करती है. जो मनुष्य सच्चे मन से कुष्मांडा मां की आराधना करता है और अगर वे प्रसन्न हो जाएं तो माता अष्ट सिद्धि और नौ निद्धि तुरंत प्रदान कर देती हैं. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य भारी हैं उन्हें कुष्मांडा माता की पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से सूर्य अपनी कृपा बनाए रखते है.

सम्बंधित : – नव दुर्गा का महत्व

पूजा विधि

सुबह उठकर स्नान कर लें उसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें. अगर आप ने कलश स्थापना की है तो पूरे विधि विधान से कलश और दुर्गा मां के चौथे स्वरूप कुष्मांडा मां को ध्यान कर के पूजा अर्चना करें. माता को पुष्प, अक्षत , सिंदूर और माला अर्पित करें उसके बाद माता रानी को मालपुआ का भोग लगाएं इसके अलावा माता को सफेद कुम्हड़े की बलि प्रिय है. इसके बाद धूप दीप जलाकर इस मंत्र का जाप करें. ‘या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्‍मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: 

अंत में कुष्मांडा माता की आरती करके क्षमा याचना मांगे.

सम्बंधित : – नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

नवरात्रि के चौथे दिन का रंग

नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा मां की पूजा नारंगी वस्त्र पहन कर करना चाहिए इससे माता प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं. इस रंग को सकारात्मक ऊर्जा का का प्रतीक माना जाता है.

कुष्मांडा मां के पूजा का महत्व

दुर्गा मां के स्वरूप कुष्मांडा मां की पूजा करने से मनुष्य के दुःख,कष्ट और परेशानियों का अंत होता है. इनके आशीर्वाद से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं. इस प्रकार से आप अपनी श्रद्धा से कुष्मांडा माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं.

सम्बंधित : – व्रत में सोना चाहिए या नहीं ?

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...