होमअपराधNarco Test Kya Hai?...

Narco Test Kya Hai? | जानें नारको टेस्ट क्या है और यह कैसे होता है

आपने देखा होगा कि कई बार अपराधी को थर्ड डिग्री देने पर भी पुलिस परेशान हो जाती है, लेकिन वह मुंह खोलकर अपना गुनाह कबूल करने को तैयार नहीं होता. वहीं, कई ऐसे हाईप्रोफाइल मामले भी हैं, जिन्हें खोलने के लिए पुलिस पर जबरदस्त दबाव है, लेकिन उनके सभी खोजी हथियार नाकाम साबित हुए हैं. ऐसे में अपराधी से सच्चाई सामने लाने के लिए Narco Test का सहारा लिया जाता है. इस टेस्ट को Narco Analysis के नाम से भी जाना जाता है.

Narco Test क्या है और कैसे किया जाता है?

Narco Test एक ऐसा टेस्ट है, जिसके जरिए इंसान से सच बाहर निकालने की कोशिश की जाती है. अब हम आपको बताते हैं कि यह टेस्ट कैसे किया जाता है. दरअसल, इस टेस्ट के तहत अपराधी को ट्रूथ सीरम का इंजेक्शन लगाया जाता है, जिसे ट्रूथ ड्रग भी कहा जाता है. इस इंजेक्शन की खुराक शरीर में जाते ही अपराधी अर्धचेतना की स्थिति में चला जाता है. उसका शरीर शिथिल हो जाता है और उसका दिमाग प्रतिक्रिया देने के लिए धीमा हो जाता है  ऐसे में वह झूठी बातें गढ़ने की स्थिति में नहीं होता और व्यक्ति सच उगल देता है. माना जाता है कि झूठ बोलने के लिए इंसान को दिमाग से काफी सोचना पड़ता है और बेहोशी जैसी हालत में वह ऐसा नहीं कर पाता, इसलिए इस टेस्ट को सच सामने लाने का बेहतर तरीका माना जाता है. सोडियम पेंटाथल या सोडियम अमाइटल की खुराक इंजेक्शन के जरिए दी जाती है, जो शरीर में जाते ही अपना असर दिखाती है.

बहुत- से Cases में Narco Test फेल हो जाता है

बेशक नार्को टेस्ट को सच्चाई सामने लाने का परखा हुआ तरीका माना जाता है, लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि Narco Test में भी कई मामलों में सच्चाई सामने नहीं आती है.  यह सब दवा की खुराक के बाद व्यक्ति की मानसिक स्थिति से जुड़ा मामला है. बहुत से लोग अर्धचेतन अवस्था में भी अपने आप को नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं.

कोर्ट का आदेश है जरूरी

हमारे देश यानी भारत में पुलिस कभी भी अपनी मर्जी से किसी अपराधी का नार्को टेस्ट नहीं कर सकती है.  इसके लिए उसे कोर्ट के आदेश की जरूरत है. अक्सर किसी बड़े मामले में सच्चाई के करीब जाने के लिए CBI या दूसरी जांच एजेंसियां इस टेस्ट का सहारा लेती हैं. इसके अलावा ब्रेन मैपिंग, जिसे पी-300 टेस्ट भी कहा जाता है, और लाई डिटेक्टर जैसे टेस्ट भी अक्सर अपराधी से सच कबूल कराने के लिए किए जाते हैं.

Narco Test से पहले मेडिकल परीक्षण अनिवार्य

Narco Test से पहले व्यक्ति का मेडिकल परीक्षण भी किया जाता है. यह देखा जाता है कि व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है या नहीं और वह इस परीक्षण को झेलने के लिए फिट है या नहीं. यदि जांच में शामिल व्यक्ति का स्वास्थ्य इसकी अनुमति नहीं देता है कि परीक्षण किया जा सकता है, तो इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार की जाती है.  ऐसे में कोर्ट संबंधित व्यक्ति का नार्को टेस्ट कराने की बिल्कुल भी इजाजत नहीं देता है. इसके अलावा नार्को टेस्ट के दौरान संबंधित व्यक्ति की उम्र, लिंग आदि को भी ध्यान में रखा जाता है.

Narco Test के दौरान रहती है इनकी मौजूदगी

Narco Test कभी भी आइसोलेशन में नहीं किया जा सकता है. इस टेस्ट के दौरान विशेषज्ञों की मौजूदगी बेहद जरूरी है. इनमें जांच अधिकारी, डॉक्टर, फोरेंसिक विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक शामिल हैं. ऐसा इसलिए, ताकि Narco Test व्यवस्थित और चिकित्सकीय तरीके से किया जा सके. बाद में इसकी प्रक्रिया पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता. रिपोर्ट में टेस्ट के दौरान मौजूद सभी एक्सपर्ट्स के नाम भी बताए गए हैं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...