होमसामान्य जानकारीनैनीताल में घूमने वाली...

नैनीताल में घूमने वाली जगहें

नमस्कार दोस्तों नव जगत में आपका स्वागत है, आज हम आपको नैनीताल में घूमने वाली प्रमुख जगह के बारे में बताएंगे, नैनीताल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में स्थित महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है, नैनीताल झीलों से घिरा हुआ है. इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है, जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है, तो चलिए जानते हैं, नैनीताल की प्रमुख जगह के बारे में.

  1. नैना देवी मंदिर
नैना देवी मंदिर

नैनीताल में, नैनी झील के उत्त्तरी किनारे पर नैना देवी मंदिर स्थित है, यह भारत के 51 शक्तिपीठों में से एक है, नैना देवी मंदिर के बारें में माना जाता है, कि जब शिव जी सती के मृत शरीर को लेकर कैलाश पर्वत जा रहे थे, तब नैनी झील के स्थान पर देवी सती के नेत्र गिरे थे, इसी से इस मंदिर का नाम नैना देवी मंदिर पड़ा.

  1. हिमालय दर्शन
हिमालय दर्शन

नैनीताल मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह से बर्फ से ढंके हिमालय के दर्शन होते हैं. यहां पर आप दूरबीन के माध्यम से हिमालय की नंदा देवी पहाड़ी, नीलकंठ, त्रिशूल व अन्य बर्फीली पहाड़ियां देख सकते हैं. यहां आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का है.

  1. खुरपा ताल
खुरपा ताल

खुरपा ताल नैनीताल के प्रमुख घूमने की जगह में से एक है, खुर्पाताल का नाम खुर्पाताल इसलिए पड़ा क्योंकि इसकी आकृति खुर यानि घोड़े के तलवे के समान दिखती है.

  1. इको केव गार्डन
इको केव गार्डन

इको केव गार्डन परस्पर जुड़े गुफाओं का एक समूह है, इस बगीचे में कई भूमिगत गुफाएं हैं,  इन गुफाओं की खास बात यह है, कि इन्हें जानवरों के रहने वाली गुफाओं के आकार में बनाया गया है, यहां पहुंच कर आप जानवरों की आवाज भी सुन सकते हैं, इन गुफाओं के नाम पैंथर केव, टाइगर केव, बैट केव, एप्स केव और फ्लाइंग फॉक्स केव हैं.

टाइगर केव

पैंथर केव

बैट केव

एप्स केव

फ्लाइंग फॉक्स केव

  1. नैना पीक
नैना पीक

आप नैनीताल की पहाड़ी पर जाकर नैनी झील का शानदार नजारा देख सकते हैं, यह नजारा आपको मंत्रमुक्त कर देगा और नैनी झील में आने के लिए आकर्षित करेगा.

  1. वुडलैंड वाटरफाल
वुडलैंड वाटरफाल

वुडलैंड वाटरफॉल नैनीताल के प्रमुख वाटर फॉल में से एक है, यहाँ का मनमोहक नजारा आपको मोहित कर सकता है, और इस झरने की ऊंचाई तो ज्यादा नहीं है, पर यहाँ के झरने का पानी बहुत ही साफ है, और इसको आप पी भी सकते है.

  1. एडवेंचर पार्क नैनीताल
एडवेंचर पार्क नैनीताल

यदि आप एडवेंचर के शौकीन है, तो यह जगह आपके लिए है, यहां पर आप बहुत सारी एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं.

  1. गो कार्टिंग
गो कार्टिंग

गो कार्टिंग एक छोटी कार की तरह होती है, जिसमें एक ही व्यक्ति बैठ सकता है, इसमें आप हाथ से स्टीयरिंग संभालते हैं और पैर से रेस और ब्रेक को दबाते हैं.

  1. जिपलाइन
जिपलाइन

जिपलाइन में आपको रस्सी में लटक्कर एक स्थान से दूसरे स्थान जाना होता है. इसमें सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाता है, आपको हुक के द्वारा बांध दिया जाता है, और सिर पर हेलमेट पहनाया जाता है.

  1. जिपलाइन साइकिलिंग

जिपलाइन साइकिलिंग में आपको साइकिल पर बैठाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है,  साइकिल को और आपको दोनों को ही सेफ्टी के लिए हुक द्वारा रस्सी से बांधा जाता है.

नैनीताल की माल रोड (Mall Road Nainital) तल्लीताल को मल्लीताल से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है.

  1. माल रोड
माल रोड

नैनीताल की माल रोड तल्लीताल को मल्लीताल से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, यह Road यहां मिलने वाले कपड़ों के लिए काफी प्रसिद्ध है, इस बाजार में बेची जानी वाली कुछ बेहतरीन चीजों में है, शॉल, हिमालयन बैग, मफलर, जैकेट और तिब्बती हस्तशिल्प अच्छे दामों में आप यह सभी बेहतरीन चीजें यहां से खरीद सकते हैं.

  1. कैची धाम

नैनीताल से कुछ किलो मीटर की दूरी पर ही बाबा नीम करोली का आश्रम कैंची धाम है, ऐसी मान्यता है कि बाबा नीम करोली एक चमत्कारिक बाबा थे. उनके भक्त उन्हें हनुमानजी का अवतार मानते हैं. लोगों की मान्यता है, कि यह एक ऐसी जगह है, जहां कोई भी मुराद लेकर जाए तो वह खाली हाथ नहीं लौटता.

  1. नैनी झील
नैनी झील

नैनीताल का मुख्य आकर्षण् यहाँ की नैनी झील ही है, अगर आपने नैनीताल आकर नैनी झील में नौकायान नहीं करा तो आपका सफर अधूरा है, इस सुंदर झील में नौकायन का आनंद लेने के लिए लाखों देशी-विदेशी पर्यटक यहाँ आते हैं.

  1. हनुमान गढ़ी

हनुमान गढ़ी एक धार्मिक आस्था का केंद्र है, और अपने सूर्यास्त के दृश्य के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर आप टैक्सी के माध्यम से जा सकते हैं, यह एक मंदिर परिसर है, जहॉ भगवान हनुमान की मूर्ति लगी है, इसके साथ ही भगवान राम और शिव के मंदिर भी हैं, इस स्थान की स्थापना बाबा नीब करौली के आदेशानुसार की गयी थी.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...