भारत में सबसे पहले मेट्रो ट्रेन की शुरुआत कोलकाता में हुई थी यह रेल सर्विस 24 अक्टूबर 1984 में पहली बार शुरू की गई थी देश में बनी इस पहली मेट्रो रेल का उद्घाटन उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था.
दिल्ली मेट्रो का मालिक, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड है. इसका शोर्ट नाम DMCA है जिसके मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह हैऔर यह एक सरकारी सर्विस है जिसे दिल्ली सरकार और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है.
ऐसे 15 भारतीय शहर हैं जिनके पास एक सक्रिय मेट्रो रेल सेवा और एक परिचालन मेट्रो मानचित्र है भारत के मेट्रो रूट मैप में शामिल शहर कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, जयपुर, गुरुग्राम, मुंबई, नोएडा, कोच्चि, लखनऊ, नागपुर, कानपुर और पुणे हैं
मेट्रो के माध्यम से कोई भी प्रदूषण नहीं होता है मेट्रो ट्रेन सेवा भूमिगत रेल सेवा है इसलिए इसके बीच में आने वाले व्यवधान ट्राफिक की शिकायत भी नहीं होती है मेट्रो ट्रेन सेवा अत्यंत सुरक्षित यातायात सेवा है इससे कोई भी एक्सीडेंट आदि की कोई भी आशंका नहीं रहती है

