होमधर्ममां दुर्गा का सातवां...

मां दुर्गा का सातवां स्वरुप मां कालरात्रि की पूजा विधि और उसका महत्व

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. मां दुर्गा के नौ रूप हैं शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा माता, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री. इन्हीं में से एक रूप है, कालरात्रि जिनकी पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है, इन्हें सप्तमी भी कहा गया है. चलिए आप को बताते हैं, नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि माता की पूजा विधि और कथा के बारे में.

पूरे देश में नवरात्रि की धूम मची हुई है. लोग अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं. नवरात्रि में मां भवानी के नौ रूपों की आराधना की जाती है. नवरात्रि का सातवां दिन माता दुर्गा के स्वरूप मां कालरात्रि को समर्पित है. इस दिन कालरात्रि माता की पूजा अर्चना की जाती है.

मां कालरात्रि की कथा

मां दुर्गा ने कालरात्रि का अवतार बुराई का नाश करने के लिए लिया था. उन्होंने अवतार धारण कर शुंभ निशुंभ और रक्तबीज जैसे दानवों का खात्मा किया था. कहा जाता है, रक्तबीज नाम का एक राक्षस था. उससे सभी देवता परेशान हो गए थें, रक्तबीज दानव की एक विशेषता थी, की उसके शरीर से रक्त का एक भी बूंद धरती पर गिरता तो तुरंत उसके जैसा एक और दानव उत्पन्न हो जाता था. इससे परेशान होकर सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे भगवान शिव को पता था, कि इस दानव का अंत सिर्फ मां पार्वती ही कर सकती हैं. भगवान शिव ने माता पार्वती से अनुरोध किया तब जाकर माता ने अपने कालरात्रि के स्वरूप को उत्पन्न किया, और रक्तबीज का का अंत किया. माता ने रक्तबीज के शरीर से रक्त जमीन पर गिरने से पहले अपने मुख में भर लिया था.

सम्बंधित : – नव दुर्गा का महत्व

कालरात्रि मां का स्वरुप

मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को कालरात्रि माता कहा जाता है. मां का रूप भयंकर है उनका रंग काला है, लेकिन ये हमेशा शुभ फल देती हैं. इसलिए इन्हें शुभंकरी कहा जाता है. मां कालरात्रि गधे की सवारी करती है, मां के तीन नेत्र हैं और केश खुले हैं. गले में मुंड माला धारण करती हैं, और इनके गले में विद्युत की अदभुत माला है इनके हाथों में खड्ग और कांटा है.

कालरात्रि माता का महत्व

शत्रुओं और विरोधियों को शांत करने के लिए इनकी उपासना की जाती है, इनकी उपासना से भय, रोगों और बुराईयों का नाश होता है, इनकी उपासना से भूत प्रेत दूर भागते हैं.

सम्बंधित : – नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

पूजा विधि

मां कालरात्रि की पूजा करने के लिए सवेरे जल्दी उठकर स्नान कर लें उसके बाद पूजा स्थल की सफाई कर के गंगा जल से पवित्र करें, मां के आगे घी का दीप प्रज्ज्वलित करें फल फूल और गुड़ से बने हलवे का भोग लगाना चाहिए, माता को प्रिय है गुड़ का हलवा उसके बाद मां कालरात्रि का ध्यान करें मंत्रों का जाप करें और फिर पूरे परिवार के साथ आरती करें. उसके बाद जो गुड़ के हलवे का भोग लगाया है परिवार के सदस्यों में बांट दें.

इस प्रकार मां कालरात्रि की उपासना कर आप अपने कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं और अपने आस पास की बुराईयों को दूर भगा सकते हैं.

सम्बंधित : – व्रत में सोना चाहिए या नहीं ?

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...