होमअपराधसोनाली फोगाट की मौत...

सोनाली फोगाट की मौत ड्रग्स से हुई? आरोपियों ने कुबूला ड्रग्स देने की बात

टीक टॉक स्टार बीजेपी नेता और बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट की मौत मिस्ट्री में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं, सोनाली की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया, लेकिन जब उनके परिवार वाले ने इसे नेचुरल डेथ मानने से इंकार करते हुए सोनाली की हत्या होने की आशंका जताते हुए सोनाली के पीए पर हत्या का आरोप लगाया था. मामले की जांच के बाद अब इस मामले में ड्रग्स से सोनाली की मौत होने की संभावना जताई जा रही है.

सोनाली को जबरन दिया गया था ड्रग्स

अभिनेत्री और राजनेता सोनाली फोगाट मौत मामला उलझा जा रहा है. इस मामले में गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और एक शख्स सुखविंदर को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद पुलिस ने बताया कि सोनाली को सिंथेटिक ड्रग्स दिया गया था, संभावना है उसी ड्रग्स से उनकी मौत हुई होगी. ड्रग्स देने की बात आरोपियों ने कुबूल किया है. आरोपियों ने कुबूला है कि उन्होंने जबरन लिक्विड में मिलाकर सोनाली को ड्रग्स दिया था. सोनाली के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर किसी नुकीली चीज से चोट लगने की बात सामने आई है. रिर्पोट आने के बाद इस मामले में गोवा पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

आप को बता दें पुलिस ने जब रेस्त्रा के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उस फुटेज में सोनाली लड़खड़ाती हुई नजर आ रही हैं और उन्हें संभालते हुए उनका पीए सुधीर सांगवान नजर आ रहा है. फुटेज से साफ पता चल रहा है कि सोनाली की तबियत खराब है. गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने जल्द से जल्द मामले की तह तक जाने की बात कही है.

सम्बंधित : – भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के पीछे क्या वजह है?

आखिर 2 घंटे तक बाथरूम में सोनाली के साथ क्या कर रहे थें आरोपी

बता दें 23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत गोवा में हुई थी, जिसके बाद गोवा पुलिस ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई थी. लेकिन अब वही पुलिस सोनाली की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हुई होगी ऐसी संभावना जता रही है. पुलिस का कहना है आरोपियों ने सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया और जब उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो उन्होंने उन्हें बाथरूम में 2 घंटे तक बंद रखा और खुद भी बाथरूम में मौजूद थें. उसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने सोनाली को मृत घोषित कर दिया. सवाल ये उठता है कि दोनों आरोपी सोनाली के साथ दो घंटे तक बाथरूम में क्या कर रहे थें. पुलिस ने जांच में तेजी दिखाते हुए रेस्त्रां के मालिक और एक ड्रग्स पैडलर को भी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

सम्बंधित : – PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल ‘अमृता’ का उद्घाटन, जानें खासियत

सोनाली की मौत बनी एक मिस्ट्री

बहरहाल सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी जल्द ही सुलझने की उम्मीद जताई जा रही है. उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई , ड्रग्स देने से हुई या फिर उनके शरीर पर जो चोट के निशान पाए गए उससे हुई इन सारी बातों का खुलासा अब जांच पूरी होने के बाद ही होगी. देखना अब ये होगा कि गोवा पुलिस किस तरह इस मामले को सुलझाती है और सच्चाई के तह तक जाती है ताकि सोनाली की डेथ मिस्ट्री से पर्दा उठ सके और उनके परिवार वालों को इंसाफ मिल सके.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...