होमराज्य समाचारमध्य प्रदेशखुशखबरी : कूनो नेशनल...

खुशखबरी : कूनो नेशनल पार्क से आयी गुड न्यूज़, नामीबिया से आयी चीता हुई गर्भवती

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक खुशखबरी आ रही है. नामीबिया से लाई गई मादा चीता के गर्भवती होने की खबर आ रही है इस फीमेल चीते का नाम आशा है और आशा ने अब चीतों का कुनबा बढ़ाने की एक आशा जगा दी है. इस मादा चीता को आशा नाम पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है. चीतों की देखभाल करने वालों के मुताबिक अभी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आशा गर्भवती है, लेकिन इस महीने के अंत तक इसकी पुष्टि हो जाएगी आम तौर पर इसकी पुष्टि में 55 दिन का वक्त लगता है. इस संदर्भ में चीतों का संरक्षण कर रहे कुछ अधिकारियों का कहना है की आशा पहले नामीबिया के जंगलों में थी वहां उसके गर्भवती होने की संभावना है आशा पहली बार शावकों को जन्म देगी. अब उसे शांत वातावरण की जरूरत है उसके लिए एक अलग बाड़ बनाने की आवश्यकता है. फिलहाल इस उद्यान में सभी 8 चीते अच्छी हालत में हैं भैंस के मांस का भोजन कर रहे हैं और अपने बाड़ों में मौज मस्ती कर रहे हैं.

आशा में गर्भवती होने के सारे लक्षण

कूनो में चीता योजना का बारीकी से निरीक्षण कर रहे अधिकारियों ने बताया कि आशा में गर्भवती होने के सारे लक्षण नजर आ रहे हैं उसके शारीरिक, व्यवहारिक और हार्मोनल बदलाव से उसके प्रेग्नेंट होने के संकेत मिल रहे हैं हालांकि इसे सुनिश्चित करने के लिए अक्टूबर के आखिर तक का इंतजार करना होगा.
अगर आशा शावक को जन्म देती है तो उसके देखभाल में बहुत सावधानी बरती होगी क्योंकि जन्म के समय चीतों के शावकों का वजन 250 से लेकर 450 ग्राम तक होता है. इसमें 80 प्रतिशत शावक थोड़ी सी भी परवाही होने पर अपनी आन गवां देते हैं अगर आशा 4 शावकों को जन्म देती है और उसमें से 2 शावक भी बचते हैं तो इसे बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी.

70 साल बाद नामीबिया से लाए गए चीते

भारत में पूरे 70 साल बाद नामीबिया से कुल 8 चीते लाएं गए जिसमें मादा चीता आशा भी शामिल है. 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिन के अवसर पर खुद मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 8 चीतों को रिहा किया था. 16 सितंबर को भारत से एक जंबो जेट नामीबिया चीतों को लाने पहुंचा था और 17 सितंबर को 16 घंटों की उड़ान भर के यह विमान भारत पहुंचा विमान में बड़ी ही सावधानी से पिंजरों में रखकर चीतों को भारत तक लाया गया विमान में वेटनरी डॉक्टर भी मौजूद थें.

कैसे शुरू हुई चीतों को लाने की पहल

दरअसल केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के निर्देश पर साल 2010 में वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ने भारत में चीता पुनर्स्थापना के लिए कई क्षेत्रों का दौरा किया था जिसमें से मध्य प्रदेश का कूनो राष्ट्रीय उद्यान चीतों के लिए सबसे उत्तम पाया गया. इसके बाद भारत में फिर से चीतों को बसाने की पहल शुरू की गई इसी के तहत सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2020 में प्रोजेक्ट चीता को पायलट प्रोग्राम के तौर पर मंजूरी दी. उसके बाद भारत और नामीबिया के बीच चीतों के संरक्षण को लेकर MOU साइन किया गया.

क्यों नामीबिया से लाने पड़े चीते

आखिर क्यों नामीबिया से चीतों को लाने की जरूरत पड़ गई क्या इतने विशाल देश भारत में चीते नहीं थे तो आपको बता दें ऐसा नहीं है वर्तमान समय में पूरे विश्व में सिर्फ 7,000 के लगभग चीते हैं. भारत में आखिरी बार चीता 1948 में देखा गया था बता दें कोरिया ज़िला छत्तीसगढ़ के महाराजा रामानुज प्रताप सिंह देव ने 73 साल पहले एक व्यस्क चीता और दो शावकों का शिकार किया था इसकी तस्वीर उन्होंने बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी को भेजी थी और चीतों के साथ ये तस्वीर भारत के इतिहास में आखिरी मानी गई . और 1952 में भारत सरकार ने भारत से चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया.

बहरहाल अब भारत सरकार द्वार एक बार फिर भारत में चीतों की संख्या में इजाफा करने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है. अब ऐसे में मादा आशा अगर शावकों को जन्म देती हैं तो चीतों की संख्या में इजाफा होगा जो काफी खुशी के बात होगी.

चीतों को देखने का मौका आम लोगों को कब मिलेगा

इसमें कोई दो राय नहीं की लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में रह रहे इन 8 चीतों को देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन इसके लिए आम लोगों को अभी कुछ महीनों का इंतजार करना होगा. ये चीते हजारों किलोमीटर का सफर तय करके नई जगह पर आए हैं. ऐसे में इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क को अच्छे से समझने और इसे अपना घर समझने में वक्त लग सकता है. जब ये चीते कूनो नेशनल पार्क के माहौल में अच्छी तरह से ढल जाएंगे उसके बाद से देश-विदेश के आम लोग यहां आकर चीतों को देख पाएंगे.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...