Civil Judge Kaise Bane | न्यायाधीश (जज) कैसे बने

अगर आप भी लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद जज यानी कि न्यायाधीश बनने का सपना देख रहे है, तो इस पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी के साथ बताएंगे कि जज (Judge) कैसे बने?. अगर आप लॉ कोर्स कर रहे हैं, और आप अपना career जज के तौर पर बनाने की चाहत रखते हैं, तो हमारा ये लेख आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकता है. इस पोस्ट में हम आपको जज (Judge) कैसे बनते हैं, इसका प्रोसेस क्या होता है. इसके लिए आवश्यक योग्यता क्या होती है? अगर जज बनना है, तो कौन सा Course करना चाहिए, और कंहा से कोर्स करना चाहिए, जज कोर्स में Admission कैसे मिलता है, और इसकी Fees क्या होती है. इन सभी के बारे में स्टेप बाई स्टेप आपको यंहा पर जानकारी मिलेगी, जिसके माध्यम से आप Judge बनने का सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं. चलिये जान लेते हैं, कि जज बनने का प्रोसेस क्या है.

न्यायाधीश (जज) कैसे बने

भारत मे जज का अहम पद होता है, जिसमे हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जज का पद बहुत ही अहम माना जाता है. अगर इस पद पर नियुक्त व्यक्ति से जरा भी चूक हो गई, तो किसी निर्दोष को सजा मिल सकती है, इसलिए Judge का पद बहुत ही जिम्मेदारी वाला पद होता है. और इस पद पर आसीन व्यक्ति को कानून में महारथ हासिल होनी चाहिए. इसके साथ ही सूझ- बूझ तथा न्यायसंगत से भी परिपूर्ण होना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट भारत मे सबसे सर्वोपरि होता है.

किसी भी कोर्ट में जज बनने की सबसे पहली सीढ़ी आपके पास Law की डिग्री होनी चाहिए, Law Course को 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद किया जा सकता है, 12वीं के बाद BA, LLB 5 बर्षीय कोर्स कर सकते हैं, और अगर आप ग्रेजुएशन पास कर लेते हैं, तो इसके बाद आप LLB 3 बर्षीय डिग्री कर सकते हैं, इसके बाद आप Judge बनने के लिए आयोजित किये जाने वाले एग्जाम पास करके आसानी से जज बन सकते हैं. विभिन्न राज्यों में इसके लिए अलग-अलग एग्जाम आयोजित किये जाते हैं, इसके अलावा विभिन्न राज्यों में जज की नियुक्ति की प्रक्रिया भिन्न-भिन्न होती है.

किसी भी College में एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले यह जरूर पता कर लें, कि आप जिस भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने जा रहे हैं, वो कॉलेज बार काउंसिल ऑफ इंडिया से अप्रूव्ड होना चाहिए. आज के समय मे Law Course करने वाले कॉलेज और इंस्टीट्यूट की कमी नही है, लेकिन आप किसी भी सामान्य कॉलेज में एडमिशन लेने बच सकते हैं. क्योंकि आपका लक्ष्य Judge बनने का है, तो किसी बेहतर Law College से ही LLB कोर्स करें.

सम्बंधित : – सरकारी वकील कैसे बने?

भारत में कानून प्रवेश परीक्षा (Law Entrance Exam in India)

एक अच्छे कॉलेज और सामान्य कॉलेज में काफी अंतर होता है. अगर आपको बेस्ट क्वालिटी के कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपको Entrance Exam पास करना होगा, क्योंकि इन कॉलेज में टीचिंग फैकिलटी अच्छी होती हैं. इसके साथ ही यंहा पर तमाम तरह के आवश्यक सुविधा भी स्टूडेंट्स को दी जाती है, जोकि साधारण कॉलेज असंभव है. किसी भी अच्छे कॉलेज से आपको नॉलेज भी अच्छा मिलता है, साथ ही आपको प्रॉपर गाइडेंस मिलता रहता है. जिससे आपकी Judge बनने की राह आसान हो जाती है.

किसी भी फेमस और रेपुटेड कॉलेज में एडमिशन के लिए आप क्लेट एग्जाम दे सकते हैं, यह नेशनल लेवल का एग्जाम होता है, जिसके माध्यम से आप Top Law College में एडमिशन पाते हैं, इसके अलावा और भी अन्य स्टेट लेवल के law entrance exam आयोजित किये जाते हैं, जिनके माध्यम से आप स्टेट लेवल की लॉ कॉलेज या University में दाखिला ले सकते हैं.

जैसे कि –  आल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट, लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट, क्राइस्ट यूनिवर्सिटी लॉ एंट्रेंस एग्जाम, केरला लॉ एंट्रेंस एग्जाम, दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम, सिम्बोसिस लॉ एंट्रेंस एग्जाम इसके अलावा और भी बहुत से स्टेट लेवल के एंट्रेंस एग्जाम होते हैं, जिनको पास करके आप Law Course में आसानी से प्रवेश पा सकते हैं, लॉ कोर्स की फीस की बात करें तो इसकी फीस 6 हजार से लेकर 1 लाख रुपये प्रतिबर्ष या उससे भी अधिक हो सकती है, गवर्नमेंट college में प्राइवेट कॉलेजों के अपेक्षा फीस कम होती है.

जज बनने की प्रक्रिया थोड़ी कठिन होती है, इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी. इसके साथ ही सबसे पहले आप ये निश्चित करें, कि आप न्यायाधीश हाइ कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट या डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में से किसमें जज बनना चाहते हैं, जज की नियुक्ति कोर्ट के आधार पर की जाती है, और जज के चयन का प्रोसेस भी अलग- अलग होता है.

सिविल जज कैसे बने

सिविल जज

सिविल जज या मजिस्ट्रेट बनने के लिए कैंडिडेट को एलएलबी पास होने के बाद एक वकील के तौर पर पंजीकृत होना चाहिए, जिसके बाद आप वकालत कर सकते हैं. वकालत का सात बर्ष का अनुभव होने के बाद जज की परीक्षा दे सकते हैं, इसके लिए भारत के सभी राज्यों में लोक सेवा आयोग द्वारा न्यायिक सेवा परीक्षा, जिला या अधीनस्थ न्यायालय परीक्षा आयोजित की जाती है. राज्यों के अनुसार यह एग्जाम भिन्न भिन्न हो सकता है, इसमे सबसे पहले प्री एग्जाम होता है, जिसको सिर्फ क्वालीफाई करना होता है, इसके मार्क फाइनल मेरिट में जुड़ते हैं. प्री एग्जाम क्वालीफाई करने वालों को मुख्य परीक्षा देनी पड़ती है, इसके बाद अंत मे इंटरव्यू होता है, इस तरह से आप Civil Judge बन सकते हैं.

हाई कोर्ट में जज कैसे बने

हाई कोर्ट

उम्मीदवार के पास लॉ की बैचलर डिग्री होना आवश्यक होता है, वह भारत का नागरिक होना चाहिए, इसके साथ ही 10 बर्ष तक वह न्यायिक पर कार्य करने का अनुभव हो, अथवा किसी भी हाई कोर्ट में 10 बर्ष वकालत करने का अनुभव होना चाहिए. high court का जज बनने के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित नही की गई है, लेकिन उम्मीदवार ने 62 बर्ष की आयु पूरी नही की हो, आपको बता दें, कि हाई कोर्ट कर मुख्य न्यायाधीश के अलावा अन्य न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के द्वारा संबंधित हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तथा उस राज्य के राज्यपाल के परामर्श के अनुसार होता है. इसके संबंध में हाई कोर्ट का मुख्य जज या न्यायाधीश उस राज्य के राज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजता है, जिसके बाद राजपाल इसके संबंध में प्रधानमंत्री से परामर्श करके उस राज्य के हाई कोर्ट में जज की नियुक्ति करता है.

हाई कोर्ट का जज 62 बर्ष की उम्र तक इस पद पर पदस्थ रह सकता है, हाई कोर्ट के जज का वेतन और भत्ता संसद द्वारा समय- समय पर निर्धारित किया जाता है, जिसके अनुसार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का वेतन 90000 और अन्य सभी न्यायाधीश का वेतन 80000 हजार रुपए होता है.

भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा संविधान के नियमों के अंतर्गत होती है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का पद भारत मे सर्वोच्च न्यायिक पद होता है, सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के परामर्श से होती है.

सम्बंधित : – रॉ एजेंट कैसे बनते हैं? रॉ एजेंट बनने के लिए किन किन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है

सुप्रीम कोर्ट में जज कैसे बने

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का जज बनने के लिए उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए, इसके साथ ही वह कम से कम 5 साल तक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर चुका हो, इसके अलावा किसी भी उच्च न्यायालय में 10 साल तक अधिवक्ता रह चुका हो,और वह 65 साल की आयु पूरी होने तक इस पद पर रह सकता है.

भारत में एलएलबी कोर्स के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉलेज

  • नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया बैंगलोर
  • नलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ हैदराबाद
  • नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टीडज एंड रिसर्च हैदराबाद
  • इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट नई दिल्ली
  • नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल
  • राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ला पटियाला
  • वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ
    जुरीडिसियल साइंस कलकत्ता
  • राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी लखनऊ
  • सिम्बोसिस लॉ स्कूल पुणे
  • जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल सोनीपत
  • नेेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर
  • आईएलएस लॉ स्कूल पुणे
  • यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी देहरादून
  • गुजरात लॉ यूनिवर्सिटी
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी
  • गोवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई
  • अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  • जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली
  • कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी
  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
  • हिदायतउल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर
  • नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कटक
  • पश्चिम बंगाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ
  • ज्यूडिशियल साइंस कोलकाता
  • चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना
  • कलकत्ता यूनिवर्सिटी
  • मुम्बई यूनिवर्सिटी
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
  • महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी बड़ोदरा
  • नेशनल लॉयूनिवर्सिटी गोहाटी
  • ओस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद
  • गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुम्बई
  • कर्नाटक स्टेट लॉ यूनिवर्सिटी
  • मद्रास यूनिवर्सिटी
  • लखनऊ यूनिवर्सिटी
  • सीएसजेएमयू कानपुर
  • यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...