होमस्वास्थ्यजल प्रदूषण क्या है?...

जल प्रदूषण क्या है? – इसके कारण, प्रभाव और रोकथाम  क्या है? Jal pradushan

आज हम आपको जल प्रदूषण क्या है? – इसके कारण, प्रभाव और रोकथाम के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे ।

जब नहरों, समुद्र, नदियों, झीलों तथा अन्य जल निकायों में विषैले पदार्थ मिल जाते हैं. और इनमें घुल जाते हैं. अथवा पानी में पड़े रहते हैं. या नीचे इकट्ठे हो जाते हैं. जिसके परिणामस्वरूप जल प्रदूषित हो जाता है. और यही कारण है, कि जल की गुणवत्ता में कमी आ जाती है, और साथ ही जलीय परिस्थितिक प्रणाली भी प्रभावित होती है. जल प्रदूषण हम उसे कहते हैं, जब हमारे पीने के स्‍वच्‍छ जल में किसी तरह का हानिकारक पदार्थ मिलाकर उसे प्रदूषित कर दिया जाता है. ये हानिकारक पदार्थ कई प्रकार के होते हैं. जो कि जल को प्रदूषित करने का काम करते हैं. बहुत बार हम इन्‍हें जानबूझ कर साफ पानी में मिला देते हैं, तो बहुत बार ये हमसे अनजाने में मिल जाते हैं. इसी प्रदूषित हुए जल को हम जल प्रदूषण कहते हैं.

जल को प्रदूषित करने वाले कारण

उद्योगों के कारण

जल प्रदूषण के प्रमुख कारण तो हमारे देश में लगातार बढ़ते उद्योग हैं, क्‍योंकि ये जिस भी जगह ये स्‍थापित किए जाते हैं. तो इनसे निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की कोई उचित व्‍यवस्‍था नहीं होती है. इसलिए इसे आसपास के किसी गंदे नाले में बहा दिया जाता है, या नहरों में छोड़ दिया जाता है. जिससे वो जल प्रदूषित हो जाता है और जल प्रदूषण के कारण लोगों के बीमार होने का औसत बढ़ जाता है.

बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण

देश में लगातार जनसंख्या में वृद्धि होती जा रही है. जनसंख्या वृद्धि के कारण अभी भी हमारे देश में अब भी बहुत से ऐसे इलाके हैं जहां लोग खुले में शौच करने जाते हैं, इससे भूमिगत जल प्रदूषित होता है. भूमिगत जल प्रदूषण नलकूपों के माध्यम से पानी के रूप में हमारे घर आता है यह प्रदूषित पानी हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है. यह प्रदूषित पानी पीने योग्य बिल्कुल भी नहीं होता है.

खतरनाक केमिकल के कारण

गांव के लोग नहर, तालाब आदि में नहाने और कपड़े धोने जाते हैं, जिससे ये पानी प्रदूषित हो जाता है, और जब आगे इसको किसी काम के लिए प्रयोग किया जाता है, तो ये पूरी तरह से उपयोग करने के काबिल नहीं रहता है. क्‍योंकि इसमें साबुन के अंदर मिले हुए कैमिकल भी घुल जाते हैं.

पानी में शव को बहाने के कारण

गांवों में अब भी बहुत से लोग जब किसी जानवर की मृत्‍यु हो जाती है, तो उसे धरती में दबाने की बजाय नहरों आदि में बहा देते हैं. जिससे उन्हें मेहनत कम करनी पड़ती है. लेकिन उन्‍हें नहीं पता होता है, कि ये पानी को इतना खराब कर देता है, कि इससे ये पानी आगे चलकर किसी काम का नहीं रहता है. साथ ही कई बार ऐसा भी होता है. कि इन जानवरों के सड़ने के कारण पानी से बदबू आने लगती है.

कृषि क्षेत्र में अनुचित गतिविधियों के कारण

हमारे खेतों में जो किसान भाई अधिक उपज के लालच में खेतों में रासायनिक केमिकल का छिड़काव अधिक करते हैं, उन से भी जल प्रदूषण काफी मात्रा में बढ़ता है, क्योंकि केमिकल अंत में जमीन के अंदर चला जाता है. जिससे हमारा भूमिगत जल प्रदूषित हो जाता है.

जल प्रदूषण का मानव जीवन पर प्रभाव

जल प्रदूषण का मानव जीवन पर बड़ा प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, तो अब हम आपको बताएंगे, कि जल प्रदूषण का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है.

  • जल प्रदूषण के कारण हमारे शरीर में अनेकों प्रकार की बीमारियां जन्म ले लेती हैं जैसे पोलियो, मियादी, बुखार, हैजा, डायरिया और पेचिश जैसे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने के बाद इनके इलाज पर भी हमें काफी मात्रा में पैसे खर्च करना पड़ता है.
  • प्रदूषित जल से यदि हम खेतों में सिंचाई करते हैं, तो हमारी फसल भी अच्छी उपज नहीं दे पाती है. साथ ही हमारे खेतों से होने वाले अनाज को जो कोई भी खाता है, उसके बीमार होने की संभावना अधिक होती है
  • मानव के साथ-साथ जलीय जीव भी जल प्रदूषण से बहुत अधिक प्रभावित होते है क्योंकि जलीय जीव जो पानी के अंदर सांस लेते हैं, ऐसे में यदि वह जल प्रदूषित होगा. तो पृथ्वी से सभी जलीय जीव विलुप्त हो जाएंगे.

जल प्रदूषण की रोकथाम 

शासन द्वारा पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए कुछ नियम बनाये हैं. जिनका सभी नागरिकों, संस्थानों तथा उद्योग धंधों को अनिवार्यत पालन करना चाहिए.

  • प्रत्येक घर में सेप्टिक टैंक होना चाहिए.
  • शोधन के बाद आज योगी की अवशिष्ट को जल में नहीं बहाना चाहिए, और ना ही जल स्रोत में पशुओं को धोना चाहिए.
  • कीटनाशक जैसे खतरनाक पदार्थ का उपयोग खेतों में नहीं करना चाहिए इससे जल प्रदूषण होता है. इसलिए खतरनाक कीटनाशियों के उपयोग में प्रतिबन्ध लगाना चाहिए.
  • यह विशिष्ट रूप से ध्यान दें, कि जल स्रोत के जल पर शोधन किया जाए.
  • बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में जल शोधन यंत्रों को लगाना चाहिए जिससे इनके द्वारा निकलने वाले अशुद्ध जल शुद्ध जल होने के बाद ही जल स्रोत में जा सके.
  • नगरों के बहने वाले मल को आबादी से दूर छोड़ना चाहिए. साथ ही बहने वाले मल में कार्बनिक पदार्थों को कम करने के लिए ऑक्सीकरण तालाब या फिल्टर बेड का प्रयोग करना चाहिए.
  • समय-समय पर जल स्रोत से हानिकारक पौधों को निकाल देना चाहिए. 
  • खरपतवारनाशियों, कीटनाशियों का कम से कम प्रयोग करना चाहिए.
  • ताप, परमाणु तथा बिजली घरों से निकलने वाले जल को ठण्डा होने के बाद शुद्ध करके ही जल स्रोतों में छोड़ना चाहिए.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको जल प्रदूषण क्या है? – इसके कारण, प्रभाव और रोकथाम की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें ।

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

ओट्स क्या होता है? ओट्स खाने के फायदे

गर्म पानी पीने के फायदे व नुकसान

न्यूट्रोपेनिया क्या है? कारण, लक्षण और उपचार

सुबह टहलने से क्या फायदे होते हैं|

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टिकट कितने का है और कहां मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल

T20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है, और सबसे बड़ा सवाल यही है—टिकट कितने रुपये का है और इसे खरीदा कहां...

Anthropic ने दिखाया AI का अगला कदम: Computer Use जैसी experimental capability और MCP protocol से बदलेगा ऑटोमेशन का भविष्य

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी कंपनी Anthropic ने हाल ही में ऐसे AI कॉन्सेप्ट्स पेश किए हैं, जिन्होंने वैश्विक टेक और सॉफ़्टवेयर इंडस्ट्री का ध्यान खींचा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Computer Use नाम की experimental AI capability और Model Context Protocol (MCP)...

रेल बजट 2026: यूपी को 20,012 करोड़ की सौगात, हाईस्पीड रेल से लेकर 157 स्टेशन होंगे आधुनिक

रेल बजट 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी घोषणा हुई है। केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे के कायाकल्प के लिए 20,012 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह राशि ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने, हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, स्टेशन रिडेवलपमेंट, सुरक्षा और नई तकनीक पर खर्च की...

भारत से मैच नहीं खेला तो पाकिस्तान को 2200 करोड़ का नुकसान ? ICC बैन की आशंका

अगर T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो इसका असर सिर्फ एक मुकाबले तक सीमित नहीं रहेगा। क्रिकेट से जुड़े आंतरिक आकलनों और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, भारत-पाक मैच रद्द होने पर कुल नुकसान करीब 2200 करोड़ रुपये तक...

KVS–NVS 2026 Computer Science Cut Off: जनरल में कितने नंबर चाहिए? OBC-SC-ST के लिए चौंकाने वाला अनुमान

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) और नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti) की 2026 भर्तीपरीक्षा का इंतज़ार कर रहे कंप्यूटर साइंस अभ्यर्थियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है—कट ऑफ कितनी जाएगी?क्या इस बार जनरल कैटेगरी में 145+ भी सेफ रहेगा या मुकाबला और कड़ा होने...