भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी रेल तंत्रों में जाना जाता है,लॉर्ड डलहौजी को भारतीय रेलवे के जनक के रूप में जाना जाता है, भारतीय रेलवे की स्थापना 16 अप्रैल 1853 में की गई थी ,पहली ट्रेन जो कि मुंबई और ठाणे के बीच दौड़ाई गई थी, भारत की उस पहली पैसेंजर ट्रेन में 14 डिब्बे थे और इस ट्रेन में 400 यात्रियों ने सफर किया था, जिसकी दूरी 34 किलोमीटर थी और तब उस ट्रेन को 34 किलोमीटर का सफर तय करने में 45 मिनट का वक़्त लगा था
भारतीय रेलवे का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है स्वतंत्र भारत के लिए पहला रेल बजट जॉन मथाई ने नवंबर 1947 में पेश किया था.
भारत में सबसे धीमी ट्रेन मेट्टुपलयम-ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन है जो 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और सबसे तेज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 18 है जो 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलती है
भारत का सबसे लंबा रेल-सह-सड़क पुल असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना बोगीबील पुल है.
भारत के जम्मू-कश्मीर मध्य हिमालय की पीर पंजाब क्षेत्र में स्थित पीर पंजाल रेल सुरंग भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग है
भारत में प्रतिदिन लगभग 11,000 ट्रेनें चलती हैं भारत में बिना रुके एक मार्ग पर सबसे लंबी यात्रा करने वाली ट्रेन त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस वडोदरा से कोटा तक बिना रुके 6.5 घंटे में यात्रा करती है
भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन दार्जिलिंग के हिमालय क्षेत्र का घूम रेलवे स्टेशन है, ये रेलवे स्टेशन समुद्र तल से 2258 मीटर (7407 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है

