घुंघराले बालों जैसी स्टाइल से अगर आपका मन ऊब चुका है, और आप पार्लर में हेयर स्ट्रेटनिंग पर हजारों खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आप अपने घर पर ही अपने घुंघराले बालों को सीधा कर सकते हैं.
आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनके इस्तेमाल से आप बालों को आसानी से सीधा कर सकेंगे और इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा.
दूध और शहद
आधा कप दूध ले लीजिए, और उसमें दो चम्मच शहद मिलाइए और प्रभावी परिणाम के लिए इसमें केला भी मैश करके मिला सकते हैं, इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और आधा घंटा छोड़ दें, फिर बालों को आप शैंपू से साफ कर लीजिए.
नारियल और नींबू का पेस्ट
नारियल को पीसकर इसमें से कोकोनट मिल्क मिलाएं और नींबू मिलाकर ब्रश की सहायता से इसे बालों पर लगाएं, 1 घंटे बाद आप इसे शैंपू से साफ कर ले.
हॉट ऑयल थेरेपी
नियमित रूप से तेल का मिक्सचर बालों पर लगाने से भी बाल सीधे और सिल्की होते हैं, नारियल तेल में आलिबा मिलाएं और बालों पर मालिश कर ले, फिर तौलिया को गर्म पानी में निचोड़कर इसे बालों पर लपेटें और 45 मिनट तक छोड़ दें, फिर कुछ समय बाद उसे शैंपू से साफ कर ले.
दूध का स्प्रे
दूध को स्प्रे बॉटल में डालें और बालों पर स्प्रे कर, आधे घंटे तक रहने दे और फिर बाल साफ कर ले, इसके बाद आपके बाल मुलायम और सीधे हो जाएंगे.
ऑलिव ऑयल और अंडा
2 अंडो में ऑलिव यल मिक्स करें, इन्हें बालों पर लगाकर एक घंटे तक छोड़ दें और बालों को फिर शैंपू से साफ कर ले.

