Forest Guard Kaise Bane – फारेस्ट गार्ड भर्ती, योग्यता, सैलरी।

आज हम आपको फॉरेस्ट गार्ड कैसे बने? के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए सबसे पहले आपको फॉरेस्ट द्वारा आयोजित की गई परीक्षाओं में भाग लेने के लिए आवेदन करना होगा. फिर राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित वन विभाग फारेस्ट गार्ड की लिखित परीक्षा देनी होगी. और लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें उन आवेदन कर्ताओं का नाम आता है जिन्होंने इस परीक्षा को अत्यधिक अंको से उत्तीर्ण किया है यह सब प्रक्रिया के बाद अगले राउंड यानि फारेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है.

जहां वनरक्षक फिजिकल टेस्ट विशेषज्ञों की देखरेख में देना पड़ता है, जिसमें लंबी कूद, दौड़, हाइट और चेस्ट की चौड़ाई मापी जाती है और चिन-अप्स/पुल-अप्स लगवाएं जाते हैं. इस फिजिकल टेस्ट में सफल होने के बाद आपको मेडिकल के लिए बुलाया जाता है.

इसके बाद इंटरव्यू देना होता है, जो की बहुत ही आसान होता है. और उसके बाद चुने गए अभ्यार्थियों को ट्रेनिंग पूरी करने के लिए नियुक्ति पत्र भेज दिया जाता है.

फॉरेस्ट गार्ड क्या होता है?

फारेस्ट गार्ड एक प्रकार की सेना होती है जो किसी देश या उसके राज्यों के जंगलों में उपस्थित पेड़-पौधे, जीव-जन्तु आदि चीजों की सुरक्षा करती है, भारत सरकार द्वारा हर राज्य के लिए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती आयोजित करवाई जाती है. इसमें आवेदन करने के लिए आपको 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक होता है और फारेस्ट गार्ड में नौकरी करना चाहते है तो आप इसमें आवेदन करके इसकी भर्ती प्रक्रिया से गुज़र कर इसमें नौकरी प्राप्त सकते है.

फॉरेस्ट गार्ड में आवेदन करने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए

फॉरेस्ट गार्ड में आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक की होनी चाहिए. इसमें राज्यों के हिसाब से SC/ST आयु वर्ग उम्मीदवार को 2 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक छूट भी दी जाती है.

फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए

फारेस्ट गार्ड में पुरुष की लंबाई 163 सेंटीमीटर तथा महिला की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग (ST/SC/OBC) को इसमें 5 सेंटीमीटर की छूट भी प्रदान की जाती है.

फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी कितनी होती है?

फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी उसके पद और योग्यता पर निर्धारित होती है, फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी 5,200 रूपए से लेकर 20,200 रुपए मासिक होता है. इसके अलावा उसके सैलरी में कई भत्ते भी जोड़े जाते हैं जो उसे पेंशन के रूप में दिए जाते हैं. और प्रत्येक राज्य के हिसाब से अलग-अलग सैलरी होती है.

फारेस्ट गार्ड की तैयारी कैसे करें?

  • अगर आप भी फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको पूरे सिलेबस को अच्छी तरह से पढ़ना होगा.
  • साथ ही एक टाइम टेबल बनाएं और उसी के अनुसार अध्ययन करें इसके माध्यम से आप प्रत्येक विषय को पढ़ पाएंगे.
  • पिछले 4 वर्षों के फारेस्ट पेपर को पढ़ें, इससे आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में आसानी होगी.
  • करेंट अफेयर से अपडेट रहने के लिए रोजाना सुबह 2 घंटे मैगजीन और न्यूज़पेपर को पढ़ें.
  • अच्छे राइटर की बुक ले ले और उसे अध्ययन करें, इससे आप महत्वपूर्ण ज्ञान अर्जित कर सकते हैं.
  • पढ़ाई के लिए इंटरनेट एवं यूट्यूब की सहायता भी ले सकते है.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको फॉरेस्ट गार्ड कैसे बने? की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

बृहस्पति ग्रह। वृहस्पति ग्रह की खोज कब और किसने की थी?

शनि ग्रह। शनि ठंडा ग्रह क्यों है?

पृथ्वी की गतियां

अरुण ग्रह क्या है? अरुण को लेटा हुआ ग्रह क्यों कहते हैं?

गंगा नदी कहां से निकलती है? उत्पत्ति, संगम व सहायक नदियाँ

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...