आज 04 दिसंबर को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
अनुपमा प्रकाश कुमार

अनुपमा प्रकाश कुमार एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं. उनका जन्म 4 सितंबर सन 1974 में हुआ था. यह मुख्य रूप से तमिल फिल्मों में अपने सहायक भूमिका में किए जाने वाले अभिनय के कारण जानी जाती है. इन्होंने 300 से भी अधिक विज्ञापनों में काम किया और उसके बाद उन्होंने 2010 में फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा जिसमें उन्होंने इश्किया में एक अभिनेत्री के रूप में काम किया और साथ ही तमिल भाषा की फिल्मों तमिल फिल्मों में सहायक भूमिकाएँ निभाईं. इसके साथ उन्होंने कई अलग-अलग सिनेमा की फिल्मों में काम किया है जैसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु और कन्नड़ आदि. जिसके कारण यह काफी लोकप्रिय है.
सैयद जावेद अहमद जाफ़री

सैयद जावेद अहमद जाफ़री एक मशहूर भारतीय अभिनेता, नर्तक और हास्य अभिनेता हैं, इनका जन्म 4 दिसंबर 1963 को हुआ था. या मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों और टेलीविजन शो में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. यह कॉमेडियन जगदीप के बेटे हैं. यह मार्च, 2014 में आम आदमी पार्टी में सम्मिलित हो गए. और 2014 के भारतीय आम चुनाव में लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र से पांचवें स्थान पर रहे.
डेज़ी बोपन्ना

डेज़ी बोपन्ना एक मशहूर भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, इनका जन्म 4 दिसंबर 1982 को हुआ था. यह मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में बनी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. साथ ही हम आपको बता दें कि इसके अतिरिक्त यह कई अन्य भाषाओं के फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, जैसे तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिन्दी आदि.
लॉकेट चटर्जी

लॉकेट चटर्जी एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ और हुगली, पश्चिम बंगाल, भारत से सांसद हैं. इनका जन्म 4 सितंबर 1974 को कोलकाता में हुआ था. यह एक मशहूर क्लासिकल डांसर भी हैं. उन्होंने भरत नाट्यम, कथकली, मणिपुरी और क्रिएटिव में अपना प्रशिक्षण पूरा किया, परंतु यह पूरी दुनिया में एक अभिनेत्री के रूप में ही जानी जाती है.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
अमर सिंह – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी
मोतीलाल राजवंश – भारतीय अभिनेता
आई. के. गुजराल – भारतीय राजनीतिज्ञ
नलिनीधर भट्टाचार्य – कवि और साहित्यिक आलोचक
घंटासला – भारतीय संगीतकार
श्रीपति मिश्र – भारतीय राजनीतिज्ञ
बाल काडबेट – भारतीय क्रिकेटर
कामुकरा पुरुषोत्तम – भारतीय गायक
कल्याण सिंह कालवी – भारतीय राजनीतिज्ञ
खालिद हुसैन – भारतीय गायक
अनवर अगवान – कवि
हरचरणजीत सिंह पनाग – भारतीय राजनीतिज्ञ
रामवीर सिंह बिधूड़ी – भारतीय राजनीतिज्ञ
हिंदराज दिवेकर – भारतीय संगीतकार
नागई मुरलीधरन – भारतीय संगीतकार
शतावधानी गणेश – भारतीय लेखक
जावेद जाफरी – भारतीय अभिनेता
सुमन महतो – भारतीय राजनीतिज्ञ
शशिकांत खुराना – भारतीय क्रिकेटर
अनुपमा कुमार – भारतीय अभिनेत्री

