आज 03 दिसंबर को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
मोहित सहगल

मोहित सहगल एक मशहूर भारतीय टेलीविजन अभिनेता हैं, इनका जन्म 3 दिसंबर 1985 को चंडीगढ़ में हुआ था. यह टेलीविजन शो में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. इन्होंने कई टेलीविजन शो में मुख्य किरदार निभाया है, जैसे जब हम तुम में सम्राट, सरोजिनी में सोमेंद्र – एक नई पहल और नागिन 5 में जय की उनकी भूमिकाओं को निभाते हुए बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण वह आज काफी लोकप्रिय हैं.
अनु मोहन

अनु मोहन एक मशहूर भारतीय अभिनेता और अनुभवी निर्देशक हैं. इनका जन्म 3 दिसंबर सन 1957 में हुआ था. इन्होंने मुख्य रूप से तमिल भाषा की फिल्मों में काम किया है, इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक निर्देशक के रूप में की थी इसके बादइ न्होंने ने फिल्मों में माध्यमिक हास्य भूमिकाएँ निभाईं, विशेष रूप से पदयप्पा में एक चरित्र को चित्रित किया. जिसके लिए यह काफी लोकप्रिय है.
सोनारिका भदोरिया

सोनारिका भदोरिया एक मशहूर भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है, इनका जन्म 3 दिसंबर सन 1992 में मुंबई में हुआ था, यह मुख्य रूप से टेलीविजन और तेलुगू सिनेमा में अपने कार्यों के लिए जानी जाती है. इन्होंने कई टेलीविजन शो में मुख्य किरदार के रूप में रोल किया है जैसे वह पृथ्वीवल्लभ – इतिहास भी, रहस्य भी, देवों के देव… महादेव में देवी पार्वती और आदि शक्ति आदि. और इन्हीं टेलीविजन शो में अपने बेहतरीन अभिनय के प्रदर्शन के कारण यह काफी लोकप्रिय भी हैं.
मिताली दोराई राज

मिताली दोराई राज एक मशहूर भारतीय क्रिकेटर और 2004 से 2022 तक भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं. इनका जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर में हुआ था. मिताली महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. और उन्हें अब तक की सबसे महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है. मिताली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं. इन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तरफ से भारत को कई ट्रॉफी जीत आई है.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
राजेंद्र प्रसाद – भारतीय राजनीतिक नेता
कोंकणा सेन शर्मा – भारतीय अभिनेत्री
मिताली राज – भारतीय महिला क्रिकेटर
जिमी शेरगिल -भारतीय अभिनेता
सोनारिका भदौरिया – भारतीय अभिनेत्री
मोहित सहगल – भारतीय टेलीविजन अभिनेता
सारा-जेन डायस – भारतीय अभिनेत्री
नंदलाल बोस – भारतीय कलाकार
यशपाल – भारतीय लेखक
गिरीश कासरवल्ली – भारतीय फिल्म निर्देशक
अनु मोहन – भारतीय अभिनेता
सीमा रहमानी – भारतीय अभिनेत्री
विजय कुमार शुक्ल – भारतीय राजनीतिज्ञ
वी. नागेंद्र प्रसाद – भारतीय गीतकार
संगीता कुमारी सिंह देव – भारतीय राजनीतिज्ञ
मदन मित्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ
विजय कुमार मल्होत्रा - भारतीय राजनीतिज्ञ
शंकर चौधरी – भारतीय राजनीतिज्ञ
मोहन जोशी – भारतीय राजनीतिज्ञ
आर. वी. देवराज – भारतीय राजनीतिज्ञ

