आज 26 फरवरी को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
चंदन सेन

चंदन सेन एक मशहूर भारतीय बंगाली-भाषा मंच, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता, नाटककार और निर्देशक हैं. इनका जन्म 26 फरवरी सन 1963 में बांग्लादेश में हुआ था. यह मुख्य रूप से अपने अभिनय और नाटक के वजह से जाने जाते है.
सेहबान अज़ीम

सेहबान अज़ीम एक मशहूर भारतीय टेलीविज़न अभिनेता हैं, इनका जन्म 26 फरवरी सन 1986 को दिल्ली में हुआ था. जिन्होंने दिल मिल गए, एक हज़ारों में मेरी बहना है, हमसफ़र, थपकी प्यार की, बेपनाह और तुझसे है राब्ता जैसे टीवी शो में काम किया है. और इसी के लिए यह जाने जाते हैं.
प्रबल पंजाबी

प्रबल पंजाबी एक मशहूर भारतीय अभिनेता हैं, इनका जन्म 26 फरवरी सन 1990 में नोएडा में हुआ था, यह मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देते हैं. 2011 में, पंजाबी ने वाई फिल्म्स की मुझसे दोस्ती करोगे और मेरे डैड की मारुति में अपनी शुरुआत की थी.
सृति झा

सृति झा एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं, इनका जन्म 26 फरवरी सन 1986 को हुआ था, यह मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन में अभिनय करती हुई नजर आती है. उन्होंने 2007 में धूम मचाओ धूम से मालिनी शर्मा की भूमिका निभाते हुए अभिनय की शुरुआत की थी.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
बी शिव राव – भारतीय राजनीतिज्ञ
गोपाल स्वरूप पाठक – भारतीय राजनेता और न्यायाधीश
लीला मजूमदार – भारतीय लेखक
एरिक लैंसलॉट – भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी
एस.के. परमासिवन – भारतीय राजनीतिज्ञ
गोविंद दास रिछारिया – भारतीय राजनीतिज्ञ
अमित बोस – भारतीय फिल्म संपादक
मनमोहन देसाई – भारतीय फिल्म निर्देशक
अंबर गुरुंग – भारतीय संगीतकार
पी.सी. थॉमस, पन्नीवेलिल – भारतीय राजनीतिज्ञ
रानी चित्रलेखा भोंसले – भारतीय राजनीतिज्ञ
बिमला कश्यप सूद – भारतीय राजनीतिज्ञ, समाजसेवी
हैदर अजीज सफवी – भारतीय राजनीतिज्ञ
बंडारू दत्तात्रेय – भारतीय राजनीतिज्ञ
ई.पू. गौरीशंकर – भारतीय फिल्म निर्देशक
संजय शामराव धोत्रे – भारतीय राजनीतिज्ञ
कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी – भारतीय राजनीतिज्ञ
सुधीर तैलंग – भारतीय कार्टूनिस्ट
सोनिया गोकानी – भारतीय न्यायाधीश
शिवाजी राजा – भारतीय अभिनेता और हास्य अभिनेता

