आज 25 फरवरी को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
धनुष

वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा, जिन्हें पेशेवर रूप से धनुष के नाम से जाना जाता है, यह एक मशहूर भारतीय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, गीतकार और पार्श्व गायक हैं, इनका जन्म 25 फरवरी सन 1983 में चेन्नई में हुआ था. यह मुख्य रूप से तमिल सिनेमा की फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आते हैं.
श्रुति राज

श्रुति राज एक मशहूर भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं. इनका जन्म 25 फरवरी सन 1974 को हुआ था. तमिल टीवी धारावाहिकों में अभिनय करने से पहले उन्होंने कुछ कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है. वह लोकप्रिय तमिल टीवी धारावाहिक थेंड्रल, ऑफिस, अजहगु और थलट्टू में अपनी प्रमुख भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं.
चित्रा

कृष्णन नायर शांताकुमारी चित्रा, जिन्हें फिल्म की दुनिया में केएस चित्रा या चित्रा के नाम से जाना जाता है यह एक मशहूर भारतीय पार्श्व गायिका और कर्नाटक संगीतकार हैं. इनका जन्म 25 फरवरी सन 1963 को तिरुवंतपुरम में हुआ था.
के.पी.ए.सी. ललिता

माहेश्वरी अम्मा, जिन्हें फिल्म की दुनिया में के. पी.ए.सी. ललिता के नाम से जाना जाता था, यह एक मशहूर भारतीय फिल्म और मंच अभिनेत्री थीं, इनका जन्म 25 फरवरी सन 1947 में हुआ था, इन्होंने मुख्य रूप से मलयालम में काम किया था. इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत K. P. A. C. के साथ की थी.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
रविशंकर व्यास – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता
के. दामोदरन – भारतीय लेखक
शंखो चौधरी – भारतीय कलाकार
बलराज मधोक – भारतीय राजनीतिज्ञ
सुब्रत बोस – भारतीय राजनीतिज्ञ
लक्ष्मणराव पांडुरंग जाधव – भारतीय राजनीतिज्ञ
प्रफुल्ल ठक्कर – भारतीय कलेक्टर
डैनी डेन्जोंगपा – भारतीय अभिनेता
वी. मधुसूदनन नायर – भारतीय लेखक
हरिकृष्ण प्रसाद गुप्त अग्रहरी – भारतीय कवि
उषा देवी – भारतीय राजनीतिज्ञ
पोलूर वरदान – भारतीय राजनीतिज्ञ
के. वी. राबिया – भारतीय कार्यकर्ता
शुजात बुखारी – कश्मीरी पत्रकार
कुट्टी सरम्मा – भारतीय एथलीट
अनाइता श्रॉफ अदजानिया – फैशन स्टाइलिस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर
गौतम मेनन – फिल्म निर्देशक और निर्माता
समीर हसन – भारतीय अभिनेता

