आज 18 नवंबर को देश के कई प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
नयनतारा

नयनतारा एक भारतीय अभिनेत्री है, जो कि अधिकतर दक्षिण भारत की फिल्मों में दिखती है, नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 में भारत के केरल राज्य में हुआ था. नयनतारा के पिता कुरियन कोडियाट्टू भारतीय वायु सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के रूप में कार्यरत थे. नयनतारा को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था, परिणाम स्वरूप उन्होंने 2003 की मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. नयनतारा की पहली फिल्म विस्मयाथुमबाथू (2004) के करने के बाद तमिल सिनेमा और तेलुगू सिनेमा में चली गई. जो लोगों को काफी पसंद आई. और इसी फिल्म के बाद नयनतारा को कई फिल्में मिली.
अपारशक्ति खुराना

प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता आयुष्मान खुराना के छोटे भाई के रूप में जाने जाने वाले, अपारशक्ति खुराना एक ऐसे अभिनेता हैं, जो कभी क्रिकेटर थे, और उन्होंने हरियाणा अंडर -19 क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी. इनका जन्म 18 नवंबर 1987 को चंडीगढ़ में हुआ था, उन्होंने स्त्री और दंगल में अपनी फिल्मफेयर-नामांकित भूमिकाओं से दर्शकों को प्रभावित किया है, और संगीतकार के रूप में भी काम किया है.
नीति मोहन

नीति मोहन एक मशहूर गायिका है. इनका जन्म 18 नवंबर 1979 में भारत के दिल्ली राज्य में हुआ था. नीति मोहन की 3 बहने हैं शक्ति, मुक्ति और कृति मोहन. नीति मोहन ने कई भारतीय फिल्मों में अपने गाने से लोगों का दिल जीता है. नीति मोहन चार बहने हैं जिनमें से सिर्फ वह गाती है, बाकी की दो बहने शक्ति और मुक्ति डांसर है.
नेहा भसीन

नेहा भसीन एक मशहूर भारतीय गायिका है, नेहा भसीन बॉलीवुड, टॉलीवुड, कॉलीवुड में प्लेबैक में अपने गाने के लिए लोकप्रिय हैं, इनका जन्म 18 नवंबर 1982 को भारत के दिल्ली राज्य में हुआ था, नेहा भसीन भारतीय पॉप और पंजाबी लोक संगीत की शैली में अपने स्वतंत्र गीतों के लिए जानी जाती हैं.
जुबिन गर्ग

जुबिन गर्ग एक प्रसिद्ध भारतीय गायक, अभिनेता, संगीतकार, और गीतलेखक हैं. जुबीन गर्ग ने कई फिल्मों में गाया है जैसे असमिया, हिन्दी, बंगाली, कन्नड़, उड़िया, तमिल, तेलेगु, पंजाबी, नेपाली, मराठी और मलयालम आदि, इनका जन्म 18 नवंबर 1972 में भारत के असम राज्य में हुआ था, असम और पश्चिम बंगाल में जुबीन गर्ग को रॉकस्टार माना जाता है. सन 1992 में जुबिन गर्ल का पहला आसमी एल्बम “अनामिका” रिलीज़ हुआ था, जुबीन गर्ग ने बंगाली फिल्म “सुधु तुमी” में संगीत निर्देशन करके सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार भी जीता है.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है जैसे
शंकर पुरुषोत्तम आगरकर- भारतीय वैज्ञानिक
रुस्तमजी जमशेदजी- भारतीय क्रिकेटर
प्रबोध चंद्र बागची-भारतीय चीन-भारतविद्
वी. शांताराम -फिल्म निर्देशक, अभिनेता
जयंती दलाल – भारतीय लेखक, प्रकाशक, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ
बटुकेश्वर दत्त- भारतीय क्रांतिकारी
नामदेव जादव -विक्टोरिया क्रॉस के प्राप्तकर्ता
मधुकर हीरालाल कानिया – भारत के 23वें मुख्य न्यायाधीश
बी एस सरोजा- भारतीय अभिनेत्री
जय नारायण प्रसाद निषाद -भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रीकांत वर्मा – भारतीय कवि
सी. एन. बालकृष्णन – भारतीय राजनीतिज्ञ
तुलसीदास बोरकर – भारतीय संगीतकार
मनोहरसिंहजी प्रद्युम्नसिंहजी – भारतीय क्रिकेटर
राजिंदर पाल – भारतीय क्रिकेटर
उमेश चंद्र बनर्जी – भारतीय न्यायाधीश
प्रियंबदा मोहंती हेजमादी – भारतीय जीवविज्ञानी और नर्तकी
कंवल सिब्बल – भारत के विदेश सचिव
नित्यानंद प्रधान – भारतीय राजनीतिज्ञ
एम. पी. पांडोव – भारतीय क्रिकेटर

