आज 17 दिसंबर को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
वैभवी मर्चेंट

वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक मशहूर भारतीय नृत्य कोरियोग्राफर हैं. इनका जन्म 17 दिसंबर सन 1975 में चेन्नई में हुआ था. उन्होंने 1999 में हम दिल दे चुके सनम के गाने ढोली तारो ढोल बाजे के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता. इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत अकेले अंकल चिन्नी प्रकाश के सहायक के रूप में की थी.
रितेश विलासराव देशमुख

रितेश विलासराव देशमुख एक मशहूर भारतीय अभिनेता, हास्य अभिनेता, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता, निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं. इनका जन्म 17 दिसंबर सन 1978 को हुआ था. यह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र हैं. यह मुख्य रूप से हिंदी और मराठी सिनेमा में अभिनय करते हुए नजर आते हैं. इन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में 60 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है. जिसके कारण इन्हें पूरे भारत में जाना जाता है.
सचिन श्रॉफ

सचिन श्रॉफ एक मशहूर भारतीय अभिनेता है. इनका जन्म 17 दिसंबर 1972 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था. यह मुख्य रूप से बॉलीवुड फुल में और वेब सीरीज फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आते हैं उन्होंने कई फिल्में की हैं जैसे जिन्हें दासवी (2022), आश्रम (2020) और विश्वास (2003) आज इन फिल्मों में इन्हें इनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है.
सुरेश ओबेरॉय

सुरेश ओबेरॉय एक मशहूर भारतीय अभिनेता और राजनेता हैं. इनका जन्म 17 दिसंबर सन 1946 को हुआ था. यह ज्यादातर हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हुए दिखाई देते हैं, यह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए 1987 के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो शो, मॉडलिंग और बाद में बॉलीवुड में की थी, जिससे वह 1980 के दशक और 1990 के दशक में एक लोकप्रिय चरित्र अभिनेता बन गए.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
मालती घोषाल – गायिका
केकी तारापोर – भारतीय क्रिकेटर
केकी खंबाटा – भारतीय क्रिकेटर
सैयद मुश्ताक अली – भारतीय क्रिकेटर
हरि देव जोशी – भारतीय राजनीतिज्ञ
प. भास्करानुन्नी – भारतीय लेखक
बैकुंठ लाल शर्मा – भारतीय राजनीतिज्ञ
वाहेंगबम निपामाचा सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ
कलादेवनहल्ली रामप्रसाद – भारतीय क्रिकेटर
उमयालपुरम के. शिवरामन – भारतीय संगीतकार
विश्वनाथ चौधरी – भारतीय राजनीतिज्ञ
विजू खोटे – भारतीय अभिनेता
आर. वी. गार्डनर – भारतीय राजनीतिज्ञ
डेविड वॉल्श – भारतीय क्रिकेटर
सुरेश ओबेरॉय – भारतीय अभिनेता
दीपक हल्दंकर – भारतीय फिल्म निर्देशक
दीप गोगोई – भारतीय राजनीतिज्ञ
सिद्धार्थ रांदेरिया – भारतीय अभिनेता
जगदीश शेट्टार – भारतीय राजनीतिज्ञ
अवतार सिंह भड़ाना – भारतीय राजनीतिज्ञ

