आज 15 दिसंबर को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
रविंदर कपूर

फिल्मी दुनिया में गोगा कपूर के नाम से मशहूर अभिनेता रविंदर कपूर एक मशहूर भारतीय अभिनेता है, जिनका जन्म 15 दिसंबर सन 1940 को पाकिस्तान में हुआ था. यह मुख्य रूप से बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करते हुए दिखाई देते हैं इन्होंने आज तक में 120 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, यह प्रमुख रूप से खलनायक के गुर्गे या गैंगस्टर की सहायक भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं.
लावण्या त्रिपाठी

लावण्या त्रिपाठी एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं, इनका जन्म 15 दिसंबर सन 1990 में अयोध्या में हुआ था. यह मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है. इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन शो प्यार का बंधन के साथ की थी. जिसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया जिसके कारण इन्हें फिल्म में भी अभिनय करने का मौका मिला उन्होंने पहली फिल्म अंदला राक्षसी के साथ की थी, जिसके लिए उन्होंने सिनेमा अवार्ड बेस्ट फीमेल डेब्यू जीता.
खुशी दुबे

खुशी दुबे एक मशहूर भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं. इनका जन्म 15 दिसंबर सन 1999 को मुंबई में हुआ था. इन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया है जैसे नागिन, कैसा ये प्यार है, बा बहू और बेबी, कसम से और राखी, टूटे रिश्ते की डोर आदि. इन्होंने 2013 की फिल्म बॉम्बे टॉकीज में नमन जैन की बहन की भूमिका भी निभाई. जिसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया जिसके कारण इन्हें कई टेलीविजन शो और फिल्में करने का अवसर मिला.
प्रस्तुति पराशर

प्रस्तुति पराशर एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री है. इनका जन्म 15 दिसंबर सन 1981 में हुआ था. इन्होंने कई असमिया फिल्मों और स्टेज ड्रामा में अभिनय किया है, और लगभग 5 साल की उम्र में दूरदर्शन गुवाहाटी में बरनाली नामक धारावाहिक के माध्यम से अभिनय करियर शुरू किया, उनकी पहली असमिया फिल्म बानी दास की महारथी थी, जो 1999 में रिलीज़ हुई थी. जिसमें उन्होंने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया था जिसके बाद ही ने कई फिल्में करने का अवसर मिला.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
एस कस्तूरी रंगा अयंगर – भारतीय पत्रकार
भगवंतराव मंडलोई – भारतीय राजनीतिज्ञ
मुरली मनोहर – भारतीय राजनीतिज्ञ
सतीश चंद्र सामंत – भारतीय राजनीतिज्ञ
मोहम्मद यूनुस – भारतीय क्रिकेट अंपायर
ईश्वर मरांडी – भारतीय राजनीतिज्ञ
रूसी कूपर – भारतीय क्रिकेटर
बसंत कुमारी पटनायक – भारतीय लेखिका
पुलिन मित्रा – भारतीय क्रिकेटर
कलामंजे जगन्नाथ शेट्टी – भारतीय न्यायाधीश
अलीमुद्दीन – भारतीय क्रिकेटर
कविन्द्र पुरकायस्थ – भारतीय राजनीतिज्ञ
वासिरेड्डी सीतादेवी – भारतीय लेखिका
बापू – फिल्म निर्देशक
उषा मंगेशकर – भारतीय गायिका
संतोष कुमार साहू – भारतीय राजनीतिज्ञ
एस. सिद्धलिंगैया – फ़िल्म निर्देशक
ए. एल. सुब्रमण्यन – भारतीय राजनीतिज्ञ
गोगा कपूर – भारतीय फिल्म अभिनेता
नागेन्द्र विजय – भारतीय लेखक

