आज 04 फरवरी को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
राजशेखर

राजशेखर एक मशहूर भारतीय अभिनेता और लेखक हैं, इनका जन्म 4 फरवरी 1962 को लक्ष्मीपुरम, तमिलनाडु, भारत में हुआ था. यह मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगू सिनेमा की फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आते हैं. इन्हें एवादिथे नकेन्ती (2007), घटोत्कचुडु (1995) और सत्यमेव जयथे (2009) के लिए जाना जाता है.
पालोमा राव

पालोमा राव एक मशहूर भारतीय संगीत वीजे, आरजे और अभिनेत्री हैं. इनका जन्म 4 फरवरी सन 1986 को चेन्नई में हुआ था. यह मुख्य रूप से हिंदी और तेलुगु सिनेमा की फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है. इन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है. जिसके लिए इन्हें जाना जाता है.
उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हैं. इनका जन्म 4 फरवरी सन 1974 को मुंबई में हुआ था. यह मुख्य रूप से तेलुगु, मलयालम, मराठी और तमिल फिल्मों के अलावा मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती है. इन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार और नंदी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार प्राप्त है.
संतोष कीजत्तुर

संतोष कीजत्तुर एक मशहूर भारतीय फिल्म और थिएटर अभिनेता हैं. इनका जन्म 4 फरवरी सन 1976 को हुआ था, इन्होंने कई प्रमुख और सहायक भूमिकाओं में अभिनय किया था. उन्होंने चरित्र भूमिकाएँ करते हुए प्रशंसा प्राप्त की. फिल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले, यह एक थिएटर कलाकार के रूप में काम कर रहे थे.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
एम. ए. अयंगर – भारतीय राजनीतिज्ञ
चौधरी गुलाम अब्बास – भारतीय राजनीतिज्ञ
जय राम वर्मा – भारतीय राजनीतिज्ञ
मखदूम मोहिउद्दीन – भारतीय कार्यकर्ता और लेखक
नारायण साने – भारतीय अंपायर
मिसुला सूर्यनारायण मूर्ति – भारतीय राजनीतिज्ञ
एम जॉर्ज मुथूट – भारतीय व्यापारी
नारायण गंगोपाध्याय – भारतीय लेखक
ध्रुबा दास – भारतीय क्रिकेटर
भीमसेन जोशी – भारतीय गायक
केशवराव सोनवणे – भारतीय राजनीतिज्ञ
हरीश चंद्र पटेल – भारतीय राजनीतिज्ञ
बकर नकवी – भारतीय लेखक
बिरजू महाराज – भारतीय नर्तक
मोहनलाल चतुर्भुज कुम्हार – भारतीय कलाकार
सी. विद्यासागर राव – भारतीय राज्य महाराष्ट्र के राज्यपाल
पद्म सुब्रह्मण्यम – भारतीय नृत्यांगना
सत्यनारायण जटिया – भारतीय राजनीतिज्ञ
योगेश चंदर देवेश्वर – भारतीय व्यवसायी
जसजीत सिंह – भारतीय टेनिस खिलाड़ी

