होमबिजनेसकौन हैं संध्या देवनाथन?...

कौन हैं संध्या देवनाथन? जिन्हें बनाया गया फेसबुक इंडिया का नया बॉस

संध्या देवनाथन फेसबुक के नए भारत प्रमुख का नाम है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है. अजीत मोहन की जगह संध्या देवनाथन लेंगी, जिन्होंने पहले फेसबुक इंडिया के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी. मेटा छोड़ने के बाद मोहन स्नैप में शामिल हुए, जहां उन्होंने एशिया पैसिफिक बिजनेस के प्रेसिडेंट के रूप में काम किया. मेटा फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का मालिक है. संध्या देवनाथन अजीत मोहन की जगह लेंगी, जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में मेटा से इस्तीफा दे दिया था. मेटा ने एक बयान में कहा कि देवनाथन एक जनवरी से उपाध्यक्ष के तौर पर काम शुरू करेंगी, वह कंपनी के प्रमुख के तौर पर काम करने के लिए भारत आ जाएंगी. वर्तमान में वह सिंगापुर में कार्यरत हैं.

जानें संध्या देवनाथन के करियर में

संध्या देवनाथन के 22 साल के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने बैंकिंग, पेमेंट और टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम किया है. वह 2016 में मेटा से जुड़े थे. इसके बाद उन्होंने सिंगापुर और वियतनाम में कंपनी का कारोबार और टीम बनाई. संध्या देवनाथन ने मेटा के ई-कॉमर्स व्यवसाय को दक्षिण पूर्व एशिया में स्थापित करने में मदद की. मेटा के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मार्ने लेवाइन ने कहा कि भारत डिजिटल अपनाने में सबसे आगे है, और मेटा ने भारत में रील्स और बिजनेस मैसेजिंग जैसे कई शीर्ष उत्पाद लॉन्च किए हैं. हाल ही में हमने भारत में ग्राहकों को खरीदारी का अनुभव देने के लिए व्हाट्सएप पर JioMart लॉन्च किया है. यह बहुत खुशी की बात है, कि मैं भारत में नए नेता के रूप में संध्या देवनाथन का स्वागत करता हूं.

गेमिंग एक्सपर्ट

संध्या देवनाथन गेमिंग में माहिर मानी जाती हैं, उन्होंने APAC क्षेत्र के लिए गेमिंग का नेतृत्व किया है. देवनाथन प्ले फॉरवर्ड के ग्लोबल लीड भी हैं, जो गेमिंग उद्योग में विविधता में सुधार के लिए एक मेटा पहल है.

जानें उनकी शिक्षा के बारे में

अगर संध्या देवनाथन की शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने कुछ सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ाई की है. संध्या ने 1998 में आंध्र यूनिवर्सिटी कॉलेज एंड इंजीनियरिंग से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. कैट की परीक्षा पास करने के बाद, उन्होंने फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री प्राप्त की. वहीं, उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से लीडरशिप के कोर्स की पढ़ाई की.

अजीत मोहन ने ज्वाइन किया स्नैपचैट

मेटा इंडिया के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट अजीत मोहन फेसबुक छोड़कर स्नैपचैट से जुड़ गए हैं. वह अब एशिया प्रशांत व्यापार के अध्यक्ष का पद संभालेंगे. मेटा इंडिया से जुड़े बड़े-बड़े अधिकारियों ने एक-एक कर इस्तीफा दिया है, इसकी वजह 11 हजार कर्मचारियों को एक साथ नौकरी से निकालना है. यही वजह है कि निवेशकों ने मेटा के शेयर बेच दिए हैं जो 20 फीसदी तक गिर चुके हैं. कंपनी का बाजार मूल्य भी 67 अरब डॉलर कम हो गया है. यह इस साल की चौथी गिरावट है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...