होमधर्मEkadashi Kab Hai? एकादशी...

Ekadashi Kab Hai? एकादशी का महत्व

आज हम आपको Ekadashi Kab Hai एकादशी का महत्व – Ekadashi Ka Mahatva के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

एकादशी कब की है? Ekadashi Kab Hai

एकादशी एक महत्वपूर्ण तिथि होती है जिसे एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है, एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा धार्मिक महत्व होता है, हम आपको बता दें, कि प्रत्येक महीने में जो एकादशी होती है ‘अमावस्या’ और ‘पूर्णिमा’ के दस दिन बाद ग्यारहवीं तिथि ‘एकादशी’ कहलाती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यह माना जाता है कि एकादशी का व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, एकादशी में कई पक्ष होते हैं और प्रत्येक पक्ष की एकादशी व्रत का अपना एक अलग ही महत्व होता है. एकादशी शब्द का अर्थ होता है “एक ही दशा में रहते हुए अपने आराध्य का अर्चन-वंदन करने की प्रेरणा देने वाला व्रत ही एकादशी है.” इस व्रत में स्वाध्याय की सहज वृत्ति अपनाकर ईश्वर की आराधना में लगना और दिन-रात केवल ईश्वर चितंन की स्थिति में रहने का यत्न एकादशी का व्रत करना माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि एकादशी के दिन स्वर्ण दान, भूमि दान, अन्नदान, गौ दान, कन्यादान आदि करना अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही आप पुण्य प्राप्त करने के लिए ग्रहण के समय अन्न दान कर सकते है, यह सभी पुण्य प्राप्त करने के लिए तपस्या तीर्थ यात्रा एवं अश्वमेध यज्ञ भी कराए जाते हैं साथ ही एकादशी का सबसे अधिक पुण्य एकादशी व्रत रखने से प्राप्त होता है.

एकादशी का व्रत Ekadashi Ka Vrat

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे हिंदू धर्म में कई ऐसे महत्वपूर्ण व्रत हैं जिन्हें किया जाता है परंतु इन सभी व्रतों में से एकादशी व्रत सबसे प्राचीन और पवित्र माना जाता है क्योंकि एकादशी व्रत स्वामी विश्वेदेवा का होता है जिसके कारण जो इस व्रत को रखता है उसे अत्यधिक पुण्य की प्राप्ति होती है एकादशी में पूजा करने से प्रत्येक देवता की पूजा एक साथ हो जाती है, साथ ही आप देखते होंगे कि कभी – कभी पंचांग में लगातार दो दिन एकादशी का व्रत लिखा हुआ रहता है, तो हम आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में प्रथम दिन का व्रत स्मार्तों (सभी गृहस्थों – गणेश, सूर्य, शिव, विष्णु तथा दुर्गा की पूजा करने वालों) के लिये करना चाहिये, तथा दूसरे दिन का व्रत वैष्णवों को अपने सम्प्रदाय के अनुसार करना चाहिये. वैष्णव का तात्पर्य केवल विष्णु के उपासको से है, तथा पंच संस्कारों से संस्कारित होकर जिसने वैष्णव गुरु से दीक्षा ली हो, तप्त मुद्रा धारण की हो उनसे होता है, जब पंचागं में ‘एकादशीव्रतं सर्वेषां’ लिखा हो तब यह व्रत सभी के लिये करणीय होता है.

एकादशियों के नाम Ekadashi ka naam

हम आपको बता दें कि प्रत्येक महीने एकादशी दो बार आती है और प्रत्येक महीने की एकादशी का अलग-अलग नाम होता है जो नीचे कुछ इस प्रकार दिया गया है:-

  • कामदा एकादशी
  • पापमोचनी एकादशी
  • वरूथिनी एकादशी
  • कमला एकादशी
  • मोहिनी एकादशी
  • अपरा एकादशी
  • रंगभरनी एकादशी
  • निर्जला एकादशी
  • योगिनी एकादशी
  • देवशयनी एकादशी
  • पवित्रा एकादशी
  • अजा एकादशी
  • पद्मा एकादशी
  • इन्दिरा एकादशी
  • पापांकुशा एकादशी
  • रमा एकादशी
  • देव प्रबोधिनी एकादशी
  • उत्पन्ना एकादशी
  • मोक्षदा एकादशी
  • सफला एकादशी
  • पुत्रदा एकादशी
  • षटतिला एकादशी
  • जया एकादशी
  • विजया एकादशी
  • आमलकी एकादशी
  • प्रमोदिनी एकादशी
  • परमा एकादशी

एकादशी का फल Ekadashi Ka Fal

हिंदू ग्रंथों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति एकादशी का व्रत करता है उसके सारे पाप धुल जाते हैं और उसे पुण्य की प्राप्ति होती है, ऐसा माना जाता है कि एकादशी व्रत करने वाले के दस पुरुषा पितृ पक्ष के, दस पुरुषा मातृ पक्ष के और दस पुरुषा पत्नी पक्ष के बैकुण्ठ को जाते हैं, इस व्रत के माध्यम से पुत्र, धन और कीर्ति को बढ़ाने की शक्ति प्रदान की जाती है.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको एकादशी का महत्व – Ekadashi Ka Mahatva की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

जैन धर्म क्या है? जैन धर्म की उत्पत्ति कैसे हुई?

हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय

घर में तुलसी के पौधे को लगाने के फायदे

भारत के प्रमुख हिंदू तीर्थ स्थल

भारत के 10 रहस्यमयी हिंदू मंदिर, कोई नहीं जान पाया अब तक इनके राज

जानिए ऐसी कौन सी तीन जगह है ? जहां बैठकर पुण्य का दान दिया जाता है

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...