होमस्वास्थ्यदूध पीने के फायदे...

दूध पीने के फायदे | Health Benefits Of Milk in Hindi

आज हम आपको दूध पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे।

दूध हमारे स्वास्थ्य को अनेक प्रकार के लाभ देता है। दूध ना सिर्फ हमें बीमारी में होने वाली कमजोरी से बचाता है। बल्कि हमें उस बीमारी से लड़ने के लिए उर्जा भी देता है। दूध में अनेक प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। और यह हमारी सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी है। दूध हमारे शरीर में किसी भी प्रकार के पोषक तत्व की कमी को पूरा करता है।

दूध के फायदे – 

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है :- दूध पीने से हमारे शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों में मजबूती आती है। क्योंकि दूध और डेयरी उत्पादों में कैल्शियम और मैग्नीशियम उचित मात्रा में पाए जाते हैं। कैल्शियम और मैग्नीशियम हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। ना सिर्फ छोटे बच्चों को दूध का सेवन करना चाहिए। बल्कि युवाओं और वयस्कों को भी दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि दूध के सेवन से कमजोर हड्डियों मैं मजबूती मिलती है। और उनका विकास भी होता है। दूध से ना केवल हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसके अतिरिक्त दूध में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे मांसपेशियों के लिए बहुत ही जरूरी है। 

वजन कम करने में :- दूध का सेवन हमारे शरीर के बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। दूध में प्रोटीन के अच्छे गुण होते हैं। और प्रोटीन वजन घटाने या उसको सामान रखने में सहायता करता है। दूध के सेवन से भोजन की इच्छा कम हो जाती है। और हमारे शरीर की अधिक से अधिक ऊर्जा खर्च होने लगती है। जिससे शरीर में होने वाला फैट कम होने लगता है। प्रोटीन के अलावा दूध में कॉन्जुगेटेड लिनोलेइक एसिड पाया जाता है। कॉन्जुगेटेड लिनोलेइक एसिड में वजन को घटाने का गुण पाया जाता है। वजन को घटाने के लिए दूध का सेवन बहुत ज्यादा लाभकारी है। लेकिन दूध में प्रोटीन के साथ-साथ वसा भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर में फैट को बढ़ा देता है। इसलिए दूध पीने के साथ-साथ व्यायाम करना भी जरूरी है। नहीं तो शरीर का वजन घटने के जगह पर बढ़ने लगता है।

दांतो के लिए दूध के लाभ :- दूध ना सिर्फ हमारी हड्डियों मांसपेशियों के लिए लाभकारी है। बल्कि दूध में ऐसे गुण पाए जाते हैं। जो हमारे दांतो की अच्छी तरह देखभाल करते हैं। दूध में प्रोटीन वसा कार्बोहाइड्रेट के अलावा कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे दांतो को कैविटी से बचाकर दांतों को स्वस्थ रखता है। प्रतिदिन दूध का सेवन करने से हमारे दांतो में मजबूती बनी रहती है। मजबूती के अलावा दूध हमारे दांतों को कई प्रकार से देखभाल करने में सहायता करता है।

डायबिटीज में दूध के लाभ :- रोजाना दूध का सेवन करने से हमारे शरीर में मधुमेह का खतरा नहीं रहता है। दूध में उपस्थित कैलशियम, मैग्निशियम हमारे शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन सेंसटिविटी को संतुलित करने में मदद करता है। दूध या डेरी पदार्थ में उपस्थित फैटी एसिड डायबिटीज के जोखिम को खत्म कर देता है। दूध का सेवन ना सिर्फ रोगों से लड़ने की सहायता करता है। बल्कि उनको खत्म करने की क्षमता भी रखता है।

ह्रदय संबंधी बीमारियों में दूध के बचाव :- प्रतिदिन दूध पीने के फायदे में एक फायदा ह्रदय संबंधी है। दूध का प्रतिदिन सेवन करने से हृदय संबंधी किसी भी प्रकार की बीमारी से बचा जा सकता है। रोजाना 250 ml दूध पीने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा 8 से 10% कम रहता है। लेकिन हृदय रोगियों को कम वसा वाला या टोंड मिल्क का सेवन कराना चाहिए। क्योंकि अधिक वसा वाला दूध ह्रदय रोगियों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

बालों को मजबूत बनाने में :- दूध का रोजाना सेवन करने से हमारे बाल मजबूत और स्वस्थ बनते हैं। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं। कि दूध में कैल्शियम और प्रोटीन की उचित मात्रा होती है। यह दोनों पोषक तत्व बालों के विकास और उन को मजबूती प्रदान करने में सहायता प्रदान करते हैं। प्रोटीन की कमी के कारण बाल कमजोर होने लगते हैं। और उनकी ग्रोथ कम होने लगती है। लेकिन दूध के सेवन करने से प्रोटीन की कमी की पूर्ति आसानी से हो जाती है। कैल्शियम भी हमारे बालों को मजबूत बनाने में लाभदायक होते हैं।

सोते समय दूध पीने के फायदे :- एनर्जी बढ़ाने के लिए दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है इसलिए आप सोते समय एक ग्लास दूध जरूरी है यह आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है

1. रात में गर्म दूध पीने से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है

2. अगर आप अनिद्रा से परेशान हैं और आपको रात में नींद नहीं आती है तो आप सोते समय एक गिलास गर्म दूध पिए इससे आपको बेहतर नींद प्राप्त होगी

3. गर्म दूध पीने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती और आपका स्वास्थ्य ठीक रहता है इसलिए रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध का सेवन जरूर करें

4. अगर आप रात को सोते समय गर्म दूध का सेवन करते हैं तो वह आपके शरीर में से तनाव को दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है

हल्दी दूध पीने के स्वास्थ्य लाभ :- सर्दी-जुकाम-सर्दियों के मौसम में सर्दी जुखाम आम बात है इसके इलाज के लिए हल्दी दूध बहुत ही फायदेमंद होता है इसके सेवन से आप सर्दी जुखाम से छुटकारा पा सकते हैं

इम्यूनिटी- इम्यूनिटी बनाने के लिए सबसे अच्छा उपाय हल्दी दूध है अगर आप हल्दी दूध का सेवन कर रहे हैं तो आपकी इम्यूनिटी में निरंतर वृद्धि होती रहेगी

सूजन- ठंड के मौसम में कई लोगों का शरीर सो जाता है शरीर में सूजन चढ़ जाता है इसके लिए सबसे फायदेमंद इलाज हल्दी और दूध है अगर एक ग्लास आप हल्दी और दूध पी लेंगे तो आपके शरीर से सूजन हट जाएगा और आपको सूजन जैसी समस्या से राहत मिलेगी.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको दूध पीने के फायदे की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

Read more – सुबह टहलने से क्या फायदे होते हैं

Read more – भारत के राज्य और उनकी राजधानी

Read more – मृदा कितने प्रकार की होती है और भारत में कौन कौन सी मृदा पाई जाती है

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है? जानिए कीमत, परफॉर्मेंस, अपग्रेड और उपयोग के आधार पर तुलना

डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन सा बेहतर है? जानिए कीमत, पोर्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस, मेंटेनेंस और अपग्रेड क्षमता के आधार पर संपूर्ण तुलना और सही चुनाव गाइड।

भारत और इजरायल के संबंध: जानिए कूटनीतिक इतिहास, रक्षा सहयोग, कृषि तकनीक और वर्तमान साझेदारी

भारत और इजरायल के कूटनीतिक संबंध कैसे हैं? जानिए 1950 की अनौपचारिक मान्यता से लेकर 1992 के पूर्ण राजनयिक संबंध, रक्षा साझेदारी और आधुनिक तकनीकों का पूरा विश्लेषण।

सर्दियों में होंठ फटने से कैसे रोकें? जानिए रूखे, पपड़ीदार और काले होंठों के 7 अचूक घरेलू उपाय व मेडिकल कारण

सर्दियों में फटे और पपड़ीदार होंठों का इलाज! जानिए होंठ फटने के असली कारण, देसी घी, नारियल तेल, एलोवेरा, विटामिन बी-12 की कमी और गुलाबी होंठ पाने के घरेलू नुस्खे।

एलन मस्क का जीवन परिचय: जानिए दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk की नेटवर्थ, Tesla, SpaceX, Starlink और प्रेरक सफलता

एलन मस्क का प्रेरक जीवन परिचय! जानिए दक्षिण अफ्रीका में बचपन, पेपैल से अरबपति बनने का सफर, टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार क्रांति, स्पेसएक्स, स्टारलिंक और एक्स (ट्विटर)।

चंद्रप्रभा वटी के फायदे, उपयोग, घटक और सही सेवन विधि: Chandraprabha Vati Uses In Hindi

चंद्रप्रभा वटी के 10 चमत्कारी फायदे, मूत्र विकार, यूटीआई (UTI), धातु क्षय, प्रोस्टेट वृद्धि, 37 औषधीय घटक, खुराक और 2026 संपूर्ण जानकारी।

भारत में ब्लड शुगर कंट्रोल करने की सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Sugar Control In India

भारत में उपलब्ध ब्लड शुगर कंट्रोल करने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, BGR-34, आयुष-82, मधुनाशिनी, जामुन चूर्ण, डोज व 2026 गाइड।

पेट की गैस और गैस्ट्रिक समस्या की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Gastric Problem In Hindi

पेट में गैस, अफारा, पेट फूलना और गैस्ट्रिक दर्द की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, हिंग्वाष्टक चूर्ण, शंख वटी, लवण भास्कर और घरेलू उपचार 2026।

डायबिटीज (शुगर) के रोगियों के लिए सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Diabetic In Hindi

डायबिटीज (मधुमेह) के रोगियों के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, अग्न्याशय पुनरुद्धार, वसंत कुसुमाकर रस, जामुन-करेला काढ़ा और 2026 गाइड।

सूखी और कफ वाली खांसी की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं व सिरप: Best Ayurvedic Medicine For Cough In Hindi

सूखी खांसी, बलगम वाली खांसी और गले की खराश की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, सितोपलादि चूर्ण, वासावलेह, काढ़े और 2026 संपूर्ण उपचार गाइड।

यूरिक एसिड कम करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू उपचार: Best Ayurvedic Medicine For Uric Acid In Hindi

यूरिक एसिड कम करने और गाउट (वात-रक्त) के जोड़ों के दर्द से राहत पाने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, कैशोर गुग्गुलु, पुनर्नवा, परहेज और 2026 गाइड।

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधियां: Best Immunity Booster Ayurvedic Medicine In Hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, च्यवनप्राश, गिलोय, अश्वगंधा, ओजस वर्धक काढ़े, खुराक और 2026 क्लिनिकल गाइड।

साइनस (साइनोसाइटिस) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, नस्य चिकित्सा और घरेलू उपाय: Best Ayurvedic Medicine for Sinusitis in Hindi

साइनस और साइनोसाइटिस (Sinusitis / Sinus Infection) सिर और चेहरे की हड्डियों में मौजूद वायु गुहाओं (Sinus Cavities) की सूजन और कफ जमाव का एक अत्यंत दर्दनाक विकार है। आयुर्वेद में साइनस की समस्या को ‘दुष्ट प्रतिश्याय’ (Dushta Pratishyaya) अथवा ‘शिरोविकार’ (Shiroga) कहा जाता है। इसका मूल...

लिवर को मजबूत और स्वस्थ बनाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, सिरप और टॉनिक: Best Ayurvedic Medicine for Liver in Hindi

लिवर (यकृत / Liver) मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण पाचन एवं मेटाबॉलिक पावरहाउस है, जो 500 से अधिक महत्वपूर्ण जैविक कार्यों का संचालन करता है। आयुर्वेद के अनुसार लिवर ‘रक्तवह स्रोतस’ (Raktavaha Srotas) का मूल स्थान और ‘रंजक पित्त’ का केंद्र है, जो रक्त कणिकाओं का निर्माण...

खांसी, जुकाम और कफ की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, काढ़े और घरेलू उपाय: Best Ayurvedic Medicine for Cough and Cold in Hindi

खांसी, जुकाम और बलगम (Cough, Cold & Phlegm) श्वसन तंत्र (Respiratory System) के सबसे आम और बदलते मौसम में तीव्रता से उभरने वाले विकार हैं। आयुर्वेद में खांसी को ‘कास’ (Kasa) और जुकाम को ‘प्रतिश्याय’ (Pratishyaya) कहा जाता है। इसका मूल कारण ‘कफ दोष’ (Kapha Dosha) और...

फैटी लिवर ग्रेड 1, 2, 3 रिवर्स करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू काढ़े: Best Ayurvedic Medicine for Fatty Liver in Hindi

फैटी लिवर (Fatty Liver Disease – Steatosis) आज की सबसे तेजी से फैलने वाली मेटाबॉलिक लाइफस्टाइल बीमारी है, जो यदि समय पर नियंत्रित न की जाए तो सीधे लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर का कारण बनती है। आयुर्वेद में इसे ‘यकृत शोथ’ और ‘मेदोज यकृत वृद्धि’ कहा...

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (स्तंभन दोष) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, वाजीकरण व घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for Erectile Dysfunction in Hindi

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction – ED / स्तंभन दोष) और पौरुष कमजोरी आधुनिक जीवनशैली, अत्यधिक मानसिक तनाव, नसों की शिथिलता, हार्मोनल असंतुलन और गलत खानपान के कारण पुरुषों में तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या है। आयुर्वेद में इसे ‘ध्वजभंग’ अथवा ‘क्लैब्य’ (Klaibya) कहा जाता है और इसके...