होमअपराधदिल्ली शराब घोटाले मामले...

दिल्ली शराब घोटाले मामले में CBI के बाद ED की एंट्री, दिल्ली समेत 35 ठिकानों पर छापेमारी 

दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई के बाद अब ईडी भी एक्शन में आ गई है. जी हां मंगलवार को ED ने राजधानी दिल्ली समेत देश भर के 35 ठिकानों पर शराब कारोबारियों पर एक्शन लेते हुए छापेमारी की.

दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच बवाल

दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच तनातनी शराब के ठेके तक पहुंच है. जी हां नई शराब नीति को लेकर घमासान शुरू है, पहले सीबीआई की छापेमारी अब ED के निशाने पर हैं, शराब कारोबारी. दिल्ली समेत 35 ठिकानों पर छापेमारी की जिसमें दिल्ली, पंजाब, लखनऊ, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल है. कथित शराब घोटाले के खिलाफ केंद्र सरकार अब अपनी जांच तेज करती नजर आ रही है. ED के छापेमारी के बीच मनीष सिसोदिया का बयान भी आया उन्होंने कहा. ” पहले CBI की छापेमारी में कुछ नहीं मिला अब ED की छापेमारी में भी कुछ नहीं मिलेगा”. 

मनीष सिसोदिया भी आरोपों के घेरे में

आप की जानकारी के लिए बता दें बीजेपी पार्टी हमेशा से दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति पर सवाल खड़े कर रही है. इस मामले पर पिछले दिनों बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी घोटाले का आरोप लगाया था. जिसके बाद सीबीआई ने सिसोदिया के घर व बैंक पर छापेमारी की थी. अब इस मामले में ED की एंट्री हुई है. बीजेपी ने एक स्टिंग ऑपरेशन जारी कर मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए थें, ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है. कि मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. क्योंकि CBI की जांच रिपोर्ट में मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर एक हैं. ऐसे में हो सकता है. कि ED इनके घर भी छापेमारी करने पहुंच जाए. सूत्रों की माने तो जो पूर्व एक्साइज अधिकारी थें. उनके घर भी छापेमारी हुई है, ऐसे कई पूर्व अधिकारी हैं, जो ED के निशाने पर हैं. चलिए जानते हैं, ये पूरा मामला हैं क्या.

सम्बंधित – सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और धमकियों के शिकार होने वाली सेलिब्रिटीज

क्यों नई आबकारी नीति पर मचा है बवाल

दिल्ली के नई आबकारी नीति को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच घमासान शुरू है. उपराज्यपाल बीके सक्सेना और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच वादविवाद जारी है. उपराज्यपाल ने ही दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थें. साथ की इस नई आबकारी नीति बनाने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने के आदेश जारी किया गया था .

क्या है नई आबकारी नीति

दरअसल दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 से नई आबकारी नीति लागू करने के बाद से शराब व्यापार से अपने आप को अलग कर लिया है. पॉलिसी लागू होने के बाद से दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही लगभग 600 दुकानों को बंद कर दिया गया. दिल्ली सरकार की इसके पीछे ये सोच थी कि शराब बिक्री को और आकर्षित बनाकर ज्यादा से ज्यादा राजस्व को बढ़ावा देगी. नई नीति के अंतर्गत दिल्ली सरकार ने 850 नई शराब की दूकानों को रिटेल लाइसेंस दी थी. इनमें से 266 प्राइवेट शराब के ठेके को लाइसेंस दिए गए थे. इन शराब की दूकानों को 32 जोन में बांटा गया. शराब की दूकानों में पांच सुपर प्रीमियम शॉप शामिल हैं. कुछ दुकानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी गई है, तो कुछ बार और होटल को रात 3 बजे तक चलने की अनुमति दी गई है. ये बार चाहें तो अपनी छत और बालकनी में भी शराब दे सकते हैं.

सम्बंधित – सोनाली फोगाट की मौत ड्रग्स से हुई? आरोपियों ने कुबूला ड्रग्स देने की बात

नई नीति को लेकर विपक्ष ने लगाए आरोप

इस नई पॉलिसी पर विपक्ष पार्टियों ने दिल्ली सरकार पर शराब कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है,और कहा कि इससे युवा गलत रास्ता अपना सकते हैं. विपक्ष का ये भी आरोप है, कि नई आबकारी नीति से दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा करता है. और इन्हीं वजहों को गिनाते हुए केंद्र सरकार अब दिल्ली सरकार को घेरती दिख रही है. तभी तो अब इस मामले में पहली बार ED की एंट्री की गई है.

बहरहाल शराब बेचना या ना बेचना और कैसे बेचना है, ये राज्य सरकार पर निर्भर करता है, लेकिन ये भी सच है कि सरकार का सबसे बड़ा सोर्स ऑफ इनकम अल्कोहल ही है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...