होमराज्य समाचारदिल्लीदिल्ली-एनसीआर में नहीं फोड़...

दिल्ली-एनसीआर में नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट का प्रतिबंध हटाने से इंकार

दिवाली से पहले पटाखों पर बैन को लेकर एक बार फिर जोर-शोर से चर्चा हो रही है. प्रतिबंधों ने देश के सभी परिवारों को भ्रमित कर दिया है. घर के बच्चे पूछते हैं कि पटाखे कहां से लाएं. पड़ोस के बच्चों के पास पटाखे होते हैं तो हम क्यों नहीं? और घर के बड़े-बुजुर्ग ऐसे सवाल सुनकर असहज हो जाते हैं, क्योंकि उनके पास भी इसका जवाब नहीं होता.

पर्यावरण की बारीकियों को समझने वाले विद्वान, विशेषज्ञ, न्यायालय सभी कहते हैं कि पटाखों से बहुत कम समय में बहुत अधिक प्रदूषण होता है. इसलिए उन पर प्रतिबंध लगाया गया है. लोगों की भावनाएं इस त्योहार पर खुशियों के पटाखे ढूंढ रही हैं ताकि सब कुछ वैसा ही हो जाए. वैसे बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो पटाखे जलाने के खिलाफ हैं और प्रदूषण के प्रति जागरूक हैं.

पटाखों पर फिर लगा प्रतिबंध

वायु प्रदूषण एक प्रमुख कारण है जिसके कारण पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ग्रीन पटाखों को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंजूरी दी गई है, लेकिन बेरियम जैसे खतरनाक रसायनों वाले पटाखों पर प्रतिबंध है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में फिलहाल पटाखों पर प्रतिबंध जारी रहेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर से बैन हटाने मनाही कर दी है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिवाली की छुट्टियों से पहले मामले की सुनवाई की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने प्रदूषण को लेकर दिल्ली/NCR के लिए विशेष आदेश जारी किए थे. हमारा आदेश बहुत स्पष्ट है. शीर्ष अदालत ने इस याचिका को अन्य याचिकाओं के साथ टैग करने का आदेश दिया है.

ग्रीन पटाखों पर भी लगना चाहिए प्रतिबंध

मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति एमआर शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, “दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता दिवाली के बाद खराब हो जाएगी. इस याचिका को अन्य लंबित मामलों के साथ टैग करते हुए पीठ ने पराली के बारे में भी उल्लेख किया और कहा कि हरे पटाखों का उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. अगले कुछ दिन हम सभी के लिए काफी मुश्किल भरे होंगे.

मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के आदेश को दी थी चुनौती

मनोज तिवारी ने अपनी याचिका में त्योहारी सीजन के दौरान हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और अन्य लोगों द्वारा पटाखों की बिक्री, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली सरकार के आदेश को चुनौती दी थी. याचिका में सभी राज्यों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान पटाखे बेचने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज करने जैसी कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है.

पटाखे पर लगा प्रतिबंध हरगिज नहीं हटेगा

जस्टिस एमआर शाह की बेंच ने सोमवार को सुनवाई करते हुए साफ किया कि वो पटाखों पर से बैन नहीं हटाएंगे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दिल्ली एनसीआर को लेकर हमारा फैसला बिल्कुल साफ है. क्या आपने प्रदूषण की स्थिति नहीं देखी है, पराली के कारण प्रदूषण पहले से ही बढ़ने लगा है. आप खुद एनसीआर में रहते हैं, तो पहले से बढ़ा हुआ प्रदूषण क्यों बढ़ाना चाहते हैं. हम इस प्रतिबंध को नहीं हटा सकते. आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले कई सालों से पटाखों पर पाबंदी है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

भारत के प्रमुख बैंकों के होम लोन ब्याज दरें (Updated): SBI, HDFC, BoB, PNB और ICICI Bank की पूरी तुलनात्मक सूची

2026 में सबसे सस्ता होम लोन कौन सा बैंक दे रहा है? जानिए SBI, Bank of Baroda, HDFC, PNB और ICICI बैंक की ताजा ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और EMI कैलकुलेशन सूची।

स्नान के लिए सही जल कौन सा है? ठंडा या गर्म पानी: जानिए आयुर्वेद और विज्ञान अनुसार 5 अचूक नियम

स्नान के लिए ठंडा पानी सही है या गर्म? अष्टांग हृदय के अनुसार सिर पर शीतल और धड़ पर गुनगुना जल बलवर्धक है। जानिए स्नान के 5 आयुर्वेदिक व वैज्ञानिक नियम।

हमें रोज स्नान (नहाना) क्यों करना चाहिए? जानिए आयुर्वेद और विज्ञान अनुसार 7 बड़े फायदे एवं सही नियम

रोज स्नान क्यों करना चाहिए? अष्टांग हृदय के अनुसार स्नान जठराग्नि, ओज और बल बढ़ाता है। जानिए दैनिक स्नान के 7 वैज्ञानिक फायदे, सही तापमान और आयुर्वेदिक नियम।

मूत्र के वेग को रोकने से होने वाली 7 बीमारियां: चरक संहिता अनुसार जानिए पेशाब रोकने के गंभीर नुकसान

मूत्र के वेग को रोकने से होने वाली 7 गंभीर बीमारियां: चरक संहिता व अष्टांग हृदय अनुसार जानिए पेशाब रोकने से पथरी, यूटीआई, बस्ति शूल और सिरदर्द के लक्षण व बचाव।

भूख के वेग को रोकने से होने वाली 8 बीमारियां: चरक संहिता अनुसार जानिए क्षुधा वेग दबाने के गंभीर नुकसान

भूख के वेग को रोकने से होने वाली 8 गंभीर बीमारियां: जानिए चरक संहिता अनुसार क्षुधा वेग दबाने से शरीर पर क्या असर होता है, वात प्रकोप के लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार।

स्मार्टफोन में वायरस (Malware) कैसे चेक करें और हटाएं? जानिए 7 बड़े लक्षण और सुरक्षित तरीके

स्मार्टफोन में वायरस (Malware) कैसे चेक करें और उसे हमेशा के लिए कैसे हटाएं? जानिए फोन में वायरस होने के 7 बड़े लक्षण, Google Play Protect स्कैन और सेफ मोड के आसान स्टेप्स।

Voter ID Card Online Apply: फॉर्म 6 और फॉर्म 8 कैसे भरें? नया वोटर कार्ड, सुधार और e-EPIC डाउनलोड गाइड

Voter ID Card Online Apply 2026: फॉर्म 6 (नया वोटर कार्ड) और फॉर्म 8 (नाम/पता सुधार व रिप्लेसमेंट) ऑनलाइन कैसे भरें? जानिए जरूरी दस्तावेज और e-EPIC डाउनलोड करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।

छठ पूजा क्यों मनाते हैं? जानिए इसके 5 सबसे बड़े धार्मिक कारण, पौराणिक इतिहास और वैज्ञानिक महत्व

छठ पूजा क्यों मनाते हैं? जानिए भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना के 5 सबसे बड़े धार्मिक व पौराणिक कारण, वैज्ञानिक महत्व और डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने का दार्शनिक रहस्य।

छठ पूजा व्रत कथा: राजा प्रियव्रत, भगवान राम और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथाएं एवं छठी मैया का रहस्य

छठ पूजा व्रत कथा: राजा प्रियव्रत, भगवान राम और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथाएं, छठी मैया का रहस्य और संतान की लंबी आयु के लिए छठ व्रत कथा का संपूर्ण महत्व व पाठ।

छठ पूजा कब है 2026: नहाय-खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य का सही समय, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

छठ पूजा कब है 2026: नहाय-खाय (13 नवंबर), खरना (14 नवंबर), संध्या अर्घ्य (15 नवंबर) और उषा अर्घ्य (16 नवंबर) का सही समय, सूर्योदय-सूर्यास्त का शुभ मुहूर्त और 4 दिवसीय प्रामाणिक पूजा विधि।

सर्दियों की छुट्टियों में उत्तर भारत में घूमने की 7 सबसे खूबसूरत जगहें: बर्फीली वादियां, रोमांच और बजट गाइड

सर्दियों की छुट्टियों में उत्तर भारत में घूमने की 7 सबसे खूबसूरत जगहें: गुलमर्ग, मनाली, औली, शिमला, जैसलमेर, धर्मशाला और ऋषिकेश की विस्तृत विंटर ट्रेवल गाइड, बजट और स्नोफॉल टिप्स।

बथुआ के फायदे (Health Benefits of Bathua in Hindi): किडनी की पथरी, कब्ज और 8 बीमारियों में रामबाण इलाज, उपयोग के सही तरीके

बथुआ खाने के 10 चमत्कारी फायदे: जानिए पथरी, कब्ज, एनीमिया और जोड़ों के दर्द में बथुआ का उपयोग कैसे करें? जानिए बथुआ के औषधीय गुण, स्वादिष्ट रेसिपी और सावधानियां।