होममौसमदिल्ली एनसीआर में बारिश...

दिल्ली एनसीआर में बारिश बनी मुसीबत, आखिर कब थमेगी मुसीबत की बरसात

अक्टूबर महीना मानसून के विदाई का महीना होता है लेकिन मानसून जो है वो ठहर सा गया है और बेमौसम बरसात अब मुसीबत बनने लगी है. देश के ज्यादातर हिस्सों में रुक रुक कर बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार से जारी बारिश का सिलसिला रुक रुक कर जारी है.

Delhi NCR हुआ पानी पानी

बता दें लगातार हो रहे बारिश से दिल्ली एनसीआर में पानी पानी हो गया है वही मौसम विभाग ने 17 अन्य राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. लेकिन राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यातायात बाधित हो गई है सड़कें  जाम और कहीं कहीं जलभराव के कारण परेशानी हो रही है.

बारिश से पारा लुढ़का

लगातार हो रही बारिश से दिल्ली की हवा ठंड जरूर हो गई है लोगों को जहां एक तरफ जलभराव से परेशानी भी हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ लगातार हो रही  बारिश से गर्मी में राहत भी मिली है. बारिश के कारण दिल्ली का पारा दिन में सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस  नीचे गिरकर 23.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है. ये बीते 12 सालों में दर्ज किया गया सबसे कम पारा है.

बारिश बना मुसीबत

मानसून की बाद करें तो पिछले कई दिनों से Delhi NCR समेत यूपी में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है लगातार हो रही बारिश के कारण  रविवार सुबह करीब 2 बजे ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 1 में गहरी खुदाई करते समय जमीन धस गई और सड़क का एक बड़ा भाग जमीन में समा गया. जानकारी के मुताबिक यह हादसा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित सेक्टर 1 में एक्सप्रेस एक्स्ट्रा के निर्माणाधीन बिल्डिंग में हुआ गौरतलब है की देर रात होने के कारण मौके पर कोई मौजूद ना होने के कारण कोई बड़ा हादसा होने से टल गया. लगातार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने Delhi NCR को येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

कब थमेगी बारिश

दिल्ली एनसीआर में बारिश कई मुसीबतें खड़ी कर रही है नदियां उफान पर हैं लेकिन बारिश जो है वो थमने का नाम नहीं ले रही है मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर तक ऐसी ही रुक रुक कर बारिश जारी रहेगी, लेकिन लगातार हो रही बारिश से दिल्ली एनसीआर तर बतर हो गया है.

वीक एंड का बिगड़ा मिजाज

अक्सर लोग वीक एंड पर  कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं लेकिन बिन मौसम बरसात ने सभी के प्लान पर पानी फेर दिया है जलभराव और ट्रैफिक के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है अब ऐसे में देखना होगा कि इस मुसीबत की बारिश से दिल्ली वालों को कब राहत मिलती है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...