होमदेशएक घंटे से भी...

एक घंटे से भी कम होगी मेरठ-दिल्ली के बीच की रैपिड रेल से दूरी, टिकट प्राइस होगा 100 से कम

Rapid Rail Update :- देश को जल्द ही पहली रैपिड रेल का तोहफा मिलने वाला है। दिल्ली और मेरठ के बीच जल्द ही 82.5 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर ट्रेनें चलती दिखेंगी। आरआरटीएस को दुनिया की सबसे हाई-टेक रैपिड रेल परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। ये खबर सुनने के बाद देशवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

देश को मिलेगी पहली Rapid Train

देश की पहली रैपिड रेल का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। दिल्ली से मेरठ तक 82.5 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। आरआरटीएस में कई ऐसी विशेषताएं हैं, जिसके कारण इसे दुनिया का सबसे हाईटेक रैपिड रेल प्रोजेक्ट माना जा रहा है। पहले चरण के लिए इसका ट्रायल शुरू हो गया है। हालांकि यह एक तरह का शॉर्ट ट्रायल है। मुख्य परीक्षण नवंबर के अंत में शुरू होगा।

रैपिड ट्रेन कब चलेगी? 

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर रैपिड रेल को 2025 तक पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले कम दूरी के बीच ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले चरण की यात्रा मार्च 2023 से शुरू होगी. शुरुआत में साहिबाबाद से दुहाई के बीच ट्रेन का सफर 17 किलोमीटर का होगा। हालाँकि, यह दूरी परियोजना के पूरा होने के साथ बढ़ती रहेगी। रैपिड ट्रेन 2025 में महज 55 मिनट में मेरठ से दिल्ली का सफर तय करेगी। पहली रैपिड ट्रेन को ट्रेलरों में गुजरात के सावली से लोड किया जा रहा है। यह सात दिनों में दुहाई डिपो पहुंच जाएगी। इसका ट्रायल जुलाई में होने की संभावना है। वहीं खंभों को 25 किमी की दूरी में आपस में जोड़ा गया है। रैपिड रेल कॉरिडोर का 70 किमी लंबा हिस्सा ऊंचा है।

सम्बंधित : – जानिए भारत में कब शुरु होगी 5G सेवाएं

बुलेट जैसी दिखती है रैपिड ट्रेन

 इस कॉरिडोर पर ट्रेनें अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी। हालांकि इनकी औसत स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी। 6 कोच वाली इस ट्रेन का लुक बिल्कुल बुलेट ट्रेन जैसा है। हालांकि, साइड से देखने पर यह मेट्रो जैसा लगता है। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी दिल्ली में है जबकि 68 किमी उत्तर प्रदेश में है। एक बार पूरा होने के बाद, दिल्ली से मेरठ की यात्रा में सिर्फ 50 मिनट का समय लगेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और वो कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंच सकेंगे।

किन- किन स्टेशनों पर चलेगी…

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर स्टेशन होंगे जंगपुरा, सराय काले खां, नया अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण, मोदी नगर उत्तर, मेरठ दक्षिण, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम।  

दिल्ली में इस कॉरिडोर में चार स्टेशन हैं- 

जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार। इनमें से सिर्फ आनंद विहार स्टेशन अंडरग्राउंड है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रैपिड रेल नेटवर्क के भूमिगत हिस्सों में ट्रेनों की आवाजाही के लिए दो समानांतर सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। मेरठ और दुहाई में ट्रेनों के रखरखाव के लिए डिपो बनाए जा रहे हैं।

सम्बंधित : – डिजिलॉकर ऐप क्या होता है?

बिज़नेस क्लास का थोड़ा सा महंगा रहेगा प्राइस

वैसे तो मेरठ से दिल्ली का टिकट प्राइस ₹100 के आसपास होने की संभावना है परंतु अगर हम बिजनेस क्लास  की बात करें तो उसके लिए आपको कुछ ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. और सुविधा की बात करें तो एरोप्लेन की बिजनेस क्लास के बराबर ही सुविधा मिलेगी.

नॉन स्टॉप चलेगी मेरठ से दिल्ली की ट्रेन

RRTC ने हाल ही में ऐलान किया है कि मेरठ से दिल्ली के बीच नॉनस्टॉप ट्रेन चलाई जाएगी यह ट्रेन बीच-बीच में नियमित अंतराल पर चलेंगी जो मेरठ के बेगम पुल स्टेशन से शुरू होकर दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर रुकेगी और वापसी में भी नॉन स्टॉप इन्ही स्टेशंस के बीच चलेगी,और यह दूरी मात्र 30 मिनट में पूरी होगी.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

चोरी हो गए मोबाइल को IMEI number से कैसे track करें

आपका भी मोबाइल कहीं खो गया है या चोरी हो गया...

जानें INS Mormugao के बारे में

अब चाहे अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी या फिर...

पाना चाहती हैं Heroin की तरह परफेक्ट मेकअप लुक तो ट्राई करें इन प्रोडक्ट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी...

भारत के प्रमुख बैंकों के होम लोन ब्याज दरें (Updated): SBI, HDFC, BoB, PNB और ICICI Bank की पूरी तुलनात्मक सूची

2026 में सबसे सस्ता होम लोन कौन सा बैंक दे रहा है? जानिए SBI, Bank of Baroda, HDFC, PNB और ICICI बैंक की ताजा ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और EMI कैलकुलेशन सूची।

स्नान के लिए सही जल कौन सा है? ठंडा या गर्म पानी: जानिए आयुर्वेद और विज्ञान अनुसार 5 अचूक नियम

स्नान के लिए ठंडा पानी सही है या गर्म? अष्टांग हृदय के अनुसार सिर पर शीतल और धड़ पर गुनगुना जल बलवर्धक है। जानिए स्नान के 5 आयुर्वेदिक व वैज्ञानिक नियम।

हमें रोज स्नान (नहाना) क्यों करना चाहिए? जानिए आयुर्वेद और विज्ञान अनुसार 7 बड़े फायदे एवं सही नियम

रोज स्नान क्यों करना चाहिए? अष्टांग हृदय के अनुसार स्नान जठराग्नि, ओज और बल बढ़ाता है। जानिए दैनिक स्नान के 7 वैज्ञानिक फायदे, सही तापमान और आयुर्वेदिक नियम।

मूत्र के वेग को रोकने से होने वाली 7 बीमारियां: चरक संहिता अनुसार जानिए पेशाब रोकने के गंभीर नुकसान

मूत्र के वेग को रोकने से होने वाली 7 गंभीर बीमारियां: चरक संहिता व अष्टांग हृदय अनुसार जानिए पेशाब रोकने से पथरी, यूटीआई, बस्ति शूल और सिरदर्द के लक्षण व बचाव।

भूख के वेग को रोकने से होने वाली 8 बीमारियां: चरक संहिता अनुसार जानिए क्षुधा वेग दबाने के गंभीर नुकसान

भूख के वेग को रोकने से होने वाली 8 गंभीर बीमारियां: जानिए चरक संहिता अनुसार क्षुधा वेग दबाने से शरीर पर क्या असर होता है, वात प्रकोप के लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार।

स्मार्टफोन में वायरस (Malware) कैसे चेक करें और हटाएं? जानिए 7 बड़े लक्षण और सुरक्षित तरीके

स्मार्टफोन में वायरस (Malware) कैसे चेक करें और उसे हमेशा के लिए कैसे हटाएं? जानिए फोन में वायरस होने के 7 बड़े लक्षण, Google Play Protect स्कैन और सेफ मोड के आसान स्टेप्स।

Voter ID Card Online Apply: फॉर्म 6 और फॉर्म 8 कैसे भरें? नया वोटर कार्ड, सुधार और e-EPIC डाउनलोड गाइड

Voter ID Card Online Apply 2026: फॉर्म 6 (नया वोटर कार्ड) और फॉर्म 8 (नाम/पता सुधार व रिप्लेसमेंट) ऑनलाइन कैसे भरें? जानिए जरूरी दस्तावेज और e-EPIC डाउनलोड करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।

छठ पूजा क्यों मनाते हैं? जानिए इसके 5 सबसे बड़े धार्मिक कारण, पौराणिक इतिहास और वैज्ञानिक महत्व

छठ पूजा क्यों मनाते हैं? जानिए भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना के 5 सबसे बड़े धार्मिक व पौराणिक कारण, वैज्ञानिक महत्व और डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने का दार्शनिक रहस्य।

छठ पूजा व्रत कथा: राजा प्रियव्रत, भगवान राम और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथाएं एवं छठी मैया का रहस्य

छठ पूजा व्रत कथा: राजा प्रियव्रत, भगवान राम और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथाएं, छठी मैया का रहस्य और संतान की लंबी आयु के लिए छठ व्रत कथा का संपूर्ण महत्व व पाठ।

छठ पूजा कब है 2026: नहाय-खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य का सही समय, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

छठ पूजा कब है 2026: नहाय-खाय (13 नवंबर), खरना (14 नवंबर), संध्या अर्घ्य (15 नवंबर) और उषा अर्घ्य (16 नवंबर) का सही समय, सूर्योदय-सूर्यास्त का शुभ मुहूर्त और 4 दिवसीय प्रामाणिक पूजा विधि।

सर्दियों की छुट्टियों में उत्तर भारत में घूमने की 7 सबसे खूबसूरत जगहें: बर्फीली वादियां, रोमांच और बजट गाइड

सर्दियों की छुट्टियों में उत्तर भारत में घूमने की 7 सबसे खूबसूरत जगहें: गुलमर्ग, मनाली, औली, शिमला, जैसलमेर, धर्मशाला और ऋषिकेश की विस्तृत विंटर ट्रेवल गाइड, बजट और स्नोफॉल टिप्स।

बथुआ के फायदे (Health Benefits of Bathua in Hindi): किडनी की पथरी, कब्ज और 8 बीमारियों में रामबाण इलाज, उपयोग के सही तरीके

बथुआ खाने के 10 चमत्कारी फायदे: जानिए पथरी, कब्ज, एनीमिया और जोड़ों के दर्द में बथुआ का उपयोग कैसे करें? जानिए बथुआ के औषधीय गुण, स्वादिष्ट रेसिपी और सावधानियां।