होमधर्मDeepawali 2022 : आज...

Deepawali 2022 : आज दिवाली पर पूजा की शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

आज दिवाली का पर्व है आज का दिन बेहद शुभ है, आज के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यापार में बरकत और घर में धन की वृद्धि होगी.

दिन रात मेहनत करने के बाद भी अगर व्यापार में बरकत नहीं हो पा रही है और लाख जतन के बाद भी घर में धन नहीं रुक पा रहा है तो आज के दिन करें ये उपाय और इस मुहूर्त पर पूजा करने से धन संबंधित आप के सारे कष्ट दूर हो जाएंगे चलिए जानते आज के दिन किस मुहूर्त पर करें पूजा और  क्या है दिवाली की पूजा विधि.

दिवाली का महत्व

दिवाली एक ऐसा पर्व है जिसके महत्व के बारे में जितना वर्णन करें कम है श्रीरामचरितमानस में कहता है अगर मां सरस्वती भी अगर दिवाली का वर्णन करें वो भी शायद बहुत कम होगा आज वो दिन है जिन दिन भगवान राम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर के और जो राक्षस ऋषि मुनियों को कष्ट दे रहे थें उनका अंत करके विभीषण को उनका राज्य दे कर और सभी देवताओं को प्रसन्न कर वापस अयोध्या लौटे थें 14 वर्ष तक अयोध्या में कोई पर्व नहीं मनाया गया था कोई पूजा नहीं की गई थी और जब 14 साल बाद भगवान राम वापस आएं तो पूरे अयोध्या में पर्व मनाया गया  चारों तरफ रोशनी ही रोशनी नजर आ रही थी लोगों ने अपने घरों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की इसी दिन से पूरे भारत में दिवाली का पर्व मनाया जाने लगा.

आज के दिन पूजा मुहूर्त

आज का दिन बहुत शुभ है क्योंकि आज के दिन मध्यकालीन यानि मध्यरात्रि को अमावस्या तिथि रहेगी और आज के दिन दिवाली में विष्कुंभ योग पड़ रहा है चित्रा नक्षत्र भी आज पड़ रहा है तो ये सारे जितने संयोग हैं वो बहुत कम बार पड़ते हैं.  चलिए जानते हैं पूजा करने का व्यापारिक मुहूर्त क्या है और घर में शाम के वक्त पूजा करने का क्या मुहूर्त है.

शुभ मुहूर्त

सुबह 6: 41 से लेकर 08:05 तक अमृत चौघड़िया रहेगा जिन लोगों का व्यवसाय स्वास्थ से सबंधित है जैसे मेडिकल है , हॉस्पिटल है या फिर क्लिनिक ऐसे लोगों का जो व्यापारिक पूजन का समय होगा वो आज सुबह 06: 41 से लेकर 08:05 तक का होगा.

चर चौघड़िया दोपहर 1: 36 से लेकर 02:58 तक

इसमें जिनका वाहन से सबंधित कोई व्यवसाय है , फैक्ट्री है , कंप्यूटर से सबंधित व्यापार है या किसी भी मशीनरी से सबंधित कोई व्यवसाय है उन्हें इस मुहूर्त में आज पूजा करनी चाहिए इससे विशेष लग मिलेगा.

लाभ की चौघड़िया 02:58 मिनट से लेकर 04:20 तक

जिन लोगों का अर्थ से सबंधित व्यवसाय है जैसे बैंक और विद्यालय से संबधित जिसका बिजनेस है उन लोगों को लाभ चौघड़िया में पूछा करनी चाहिए.

प्रदोष काल शाम 05:43 से लेकर 08:48 मिनट तक है

ये पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त है आज घर में जो लोग इस शुभ मुहूर्त में पूरे विधि विधान से पूजन करेंगे उसे अवश्य लाभ प्राप्त होगा इसी समय में 06:53 मिनट से लेकर 08: 48 मिनट तक वृष लग्न रहेगा आज के दिन इस मुहूर्त पर घर के ईशान कोण में पूजा करना चाहिए. कुल मिलाकर आज 05:43 से लेकर 08:48 तक जो पूजा का मुहूर्त है वो बहुत शुभ है.

स्थाई लक्ष्मी की प्राप्ति के उपाय

अगर आप भगवान गणेश या माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीद कर ला रहे हैं तो ध्यान रखें वो खोखली नहीं होनी चाहिए. कलश में पांच गोमती चक्र और पांच कौड़ी पीले कपड़े में बांध  दें . आज के दिन शाम के समय शुभ मुहूर्त पर कलश की पूजा करें और घर में स्थापित कर दें इससे आप के घर से लक्ष्मी कभी नहीं जाएंगी.

पूजा विधि

सबसे सरल और सटीक भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा विधि, सबसे पहले ध्यान रखे आपको पूजा पूर्व दिशा में करनी चाहिए सबसे पहले पूर्व दिशा में साफ सफाई कर के चौकी रखें उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और सबसे पहले चौकी पर गणेश जी की मूर्ति रखें उसके बाद उनके दाहिने तरफ माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें उसके बाद स्नान कर के   स्वच्छ और चमकदार रंगीन वस्त्र पहनकर अपने परिवार के साथ पूजा करने बैठ जाइए हाथ में गंगा जल लेकर चारों तरफ छिड़काव कीजिए और कहिए सारा घर पवित्र हो और हम सब का मन पवित्र हो और हाथ में थोड़ा अक्षत लेकर संकल्प लीजिए की मैं अपने परिवार के साथ पूजा करने जा रही हूं या जा रहा हूं हमारे घर में सदा माता लक्ष्मी का वास हो और भगवान गणेश की कृपा बनी रहे जीवन से सारे कष्ट दूर रहें. उसके बाद चावल वहीं चढ़ा दें दिवाली की पूजा मुख्य रूप से माता लक्ष्मी की पूजा है इसलिए एक घी का दीपक जला दें इसके बाद सबसे पहले गणेश जी को पीला फूल ,अक्षत मिठाई चढ़ाएं, हार पहनाएं और पीला वस्त्र अर्पित करें उसके बाद माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल, सफेद मिठाई, गुलाबी वस्त्र और अगर आप ने धनतेरस पर चांदी का सिक्का, कोई आभूषण या कोई बर्तन खरीदा है तो उसे उसे पूजा स्थल पर रख दें उसके बाद भगवान गणेश के मंत्रों की जाप करें इसके बाद माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें और माता लक्ष्मी से प्रार्थना करिए की मेरी घर में स्थाई से बने रहें .उसके बाद आरती करें पहले गणेश जी की आरती उसके बाद माता लक्ष्मी की आरती करें फिर अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए अपने से छोटों को दिवाली की शुभकामनाएं दीजिए.

आप सभी को नव जगत की तरफ से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...