होमसामान्य जानकारीदीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति...

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना क्या है? Deen Dayal Upadhyaya Gram Jyoti Yojana (DDUGJY)

आज हम आपको दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें। और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी है। 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने पर ये घोषणा की गयी थी। इस योजना का उद्देश्य सभी ग्रामीण किसानो को खेतों में बिजली की सुविधा दी जाएगी। ताकि किसान अच्छे से खेती कर सकें। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का लाभ देश के सभी राज्य के ग्रामीण किसानों को दिया जायेगा। ये योजना प्रमुख योजनाओं में से एक योजना है। लेकिन दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का लाभ लेने से पहले किसानों को आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद ही उम्मीदवार किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। और हम आपको बताएंगे, की कैसे आप दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में ऑनलाइन आवेदन भी आप कर सकते हैं. और इसके लिए आपको कौन कौन से दस्तावेज जरूरी है.

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना

इस योजना के अनुसार देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेतों में किसानों तक बिजली पहुंचाना है। तथा खेतों के लिए ट्रांसफार्मर, फीडर और बिजली मीटर उपलब्ध करवाना है।

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2014 में आरंभ की थी। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना को प्रतिस्थापित करके सरकार द्वारा इस योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से पूरे ग्रामीण भारत में निरंतर बिजली की आपूर्ति प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा यह घोषणा की गई थी, कि इस योजना के अंदर 1000 दिन में 18452 गांव तक बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

कंपनी सुधार योजना को मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा 30 जून 2021 को बिजली वितरण कंपनी सुधार योजना के कार्यान्वयन के लिए 3.03 ट्रिलियन की राशि की मंजूरी दे दी गई है। जिसमें से 97631 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस बिजली वितरण कंपनी सुधार योजना की घोषणा इस साल के शुरुआत में केंद्रीय बजट में भी की गई थी। इस योजना के अंतर्गत एकीकृत बिजली विकास योजना एवं दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना को शामिल किया जाएगा। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य द्वारा संचालित पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन एवं रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन नोडल एजेंसी होगी। नोडल एजेंसी द्वारा इस योजना के संचालन के लिए डिस्कॉम को फंड जारी किया जाएगा। हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा कोरोनावायरस महामारी के लिए राहत पैकेज की घोषणा करते समय भी इस योजना से संबंधित जानकारी प्रदान की गई थी, और यह बताया गया था, कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार की 97621 करोड़ साझेदारी होगी.

दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का उद्देश्य

इस योजना के कुछ मुख्य उद्देश्य यह है,, कि देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। और साथ ही इस योजना के अनुसार ग्रामीण भारत के जीवन स्तर में सुधार आएगा। नागरिकों को बिजली की सुविधा प्राप्त होगी. जिससे वह अपनी खेती आसानी से कर सकेंगे. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत किसानों को फीडर ट्रांसफार्मर तथा बिजली मीटर प्रदान किए जाएंगे. जिससे वह अच्छी खेती कर पाएंगे, और जिससे उनका भी विकास होगा.

बिजली वितरण कंपनी सुधार योजना में स्मार्ट मीटरिंग सिस्टम एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

बिजली वितरण कंपनी सुधार योजना के माध्यम से डिस्कॉम एवं पावर विभाग के बुनियादी ढांचे को वित्तीय सहायता प्रदान करके मजबूत बनाया जा सकेगा। इस योजना का लाभ निजी क्षेत्र के डिस्कॉम द्वारा नहीं उठाया जा सकता। यह वित्तीय सहायता तभी प्रदान की जाएगी. जब डिस्कॉम द्वारा योग्यता मानदंड पूरे किए जाएंगे। इस योजना का लाभ डिस्कॉम द्वारा तभी उठाया जा सकेगा, जब वह अपनी योजनाओं पर काम करें एवं लक्ष्य को पूरा करें। तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान को इस योजना के माध्यम से 21.4% के मौजूदा स्तर से घटाकर 12 से 15% किया जा सकता है। बिजली आपूर्ति को इस योजना के माध्यम से विश्वसनीय बनाया जा सकता है एवं बिजली की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है.

स्मार्ट मीटरिंग इकोसिस्टम भी इस योजना के माध्यम से स्थापित किया जाएगा। जिसमें लगभग 250 मिलियन परिवारों को शामिल किया जाएगा। इस योजना का पहला चरण दिसंबर 2023 तक संचालित किया जाएगा. जिसमें लगभग 100 करोड़ प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का प्रस्ताव है। यह योजना डिस्कॉम को आधुनिक तकनीक के साथ काम करने के लिए सक्षम बनाएगी.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा। अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें।

Related Post : –

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना क्या है?

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना।

मेक इन इंडिया क्या है?

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना क्या है?

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना क्या हैं|

जाने क्या है डिजिटल इंडिया योजना|

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...