भारत में कोविड 19 को कम करने के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण जारी है, दूसरे चरण के तहत 45 साल की उम्र से अधिक के व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है, और अब तीसरे चरण के तहत 18 साल से उपर के व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा, जो गंभीर बीमारी से पीड़ित है, टीकाकरण अभियान के पहले चरण में सरकारी कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को कोविड-1 वैक्सीन लगाई गई थी. Covid-19 वैक्सीन लगवाने के बाद लाभार्थियों को एक Vaccine Certificate दिया जाता है. तो आज हम अपने इस ब्लॉग के माध्यम से बताएँगे की Covid-19 Vaccine Certificate को कैसे डाउनलोड करे, और इससे क्या फायदे होते है. Covid-19 Vaccine Certificate डाउनलोड करने के लिए पूरी प्रकिया निचे दी गई है.
Covid – 19 Vaccination Certificate
टीकाकरण लगवाने के के बाद लाभार्थि को एक 1 महीने के अंतराल पर कोविड-19 टीके की दो की खुराक दी जाती है, कोविड-19 टीके की एक खुराक लगवाने के बाद भी आप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन (Apply) कर सकते हैं. आप कोविड-19 Certificate के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए आरोग्य सेतु एप के माध्यम से या फिर सरकारी वेब पोर्टल कोविन एप अथवा कोविन वेबसाइट के जरिये से डाउनलोड कर सकते हैं. टीकाकरण के बाद लाभार्थि अपना कोविड-19 सर्टिफिकेट Cowin वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है. सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए स्टेप निचे दिए गए हैं.
Cowin वेबसाइट के माध्यम से Covid -19 टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड करें
- आप किसी भी वेब ब्राउजर पर जाएं, और दी गई https://selfregistration.cowin.gov.in/ इस लिंक पर क्लिक करें.
- जैसे ही आप दी गई लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपके सामने कुछ इस तरह का विकल्प आएगा.
- दिए गए खाली विकल्प (Enter Your Mobile Number) पर आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
- अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको Get OTP के ऑप्शन में क्लिक करना होगा.
- जैसे ही आप की Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो आपके मोबाइल में 6 अंको का ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए आता है.
- 6 अंको वाले ओटीपी को दिए गए रिक्त स्थान (Enter OTP) में भरना होगा. जैसे ही आप 6 अंको का ओटीपी दिए गए खाली स्थान में दर्ज करते हैं, तो आपको Verify And Proceed का ऑप्शन मिलेगा जिसमें आपको क्लिक कर देना होगा.
- जैसे ही आप Verify And Proceed के ऑप्शन में क्लिक करते हैं, तो आपके द्वारा लगवाए गए कोविड-19 टीकाकरण की सभी जानकारी दिख जाएगी.
- इसके बाद आपको Certificate के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- जैसे ही आप सर्टिफिकेट के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो नीचे आपको डाउनलोड और डीजी लॉकर का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा. जिसके माध्यम से आप आसानी से अपना कोविड-19 के Certificate को डाउनलोड कर सकते हैं.
CoWin ऐप के माध्यम से कोविड -19 टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की विधि
- CoWin ऐप के माध्यम से आप टीकाकरण के लिए पंजीकरण नहीं कर सकते हैं, लेकिन CoWin ऐप के माध्यम से आप कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्र को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
- कोविड -19 टीकाकरण प्रमाणपत्र को डाउनलोड करने के लिए आपको CoWin ऐप को खोलना होगा. CoWin ऐप खोलने पर यहां आपको beneficiaryअथवा reference ID दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा.
- जैसे ही आप beneficiaryअथवा reference ID दर्ज करते हैं, तो नीचे आपको सर्च सर्टिफिकेट का ऑप्शन मिल जाएगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है.
- जैसे ही आप सर्च सर्टिफिकेट ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो आपके सामने कोविड-19 Vaccination certificate डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल जाएगा. जिस पर क्लिक करके आप आसानी से कोविड-19 Vaccine Certificate को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

