चालान से बचने के लिए सब्जी बेचने वाले ने लगाया हेलमेट, बोला- चालान से लगता है डर

सीधी जिले में यातायात पुलिस का इतना खौफ है कि सब्जी बेचने वाले भी हेलमेट पहन कर सब्जी बेच रहे है, इसका एक वीडियो भी सामने आया है, ये वीडियो सीधी जिले के कलेक्ट्रेट के सामने का बताया जा रहा है, यहां पर सब्जी बेचने वाले युवक ने चालान के डर से लगाया हेलमेट. हेलमेट लगा हुआ देख ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों की हंसी निकल गई, कार्रवाई के दौरान ही यातायात थाने में पदस्थ सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे ने इस शख्स का वीडियो बनाया. और ठेले चालक को समझाया कि यह नियम जनता को डराने के लिए नहीं बल्कि उन्हें जागरूक करने के लिए बनाया गया है. जो कि अब लोगों में चर्चा का एक विषय बना हुआ है

चेकिंग देख लगता है डर

सीधी जिला के कलेक्ट्रेट चौराहे पर चल रही चेकिंग के दौरान सब्जी बेचने वाले को हेलमेट लगाए देखा, तो सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे ने उन्हें रोका और उन्होंने ठेले चालक से मजाकिया अंदाज में बात की. भागवत प्रसाद पांडे ने पूछा कि ठेला चलाते हुए हेलमेट क्यों लगाया है, तो ठेला चालक ने कहा कि चेकिंग देख लगता है, डर इसीलिए मैंने हेलमेट लगाया है.

सम्बंधित : – सीधी शहर में बिना हेलमेट सफर करने वालों पर जारी है कार्यवाही

पुलिसकर्मी ने कहा – हमारा उद्देश्य डराना नहीं जनता को जागरूक बनाना है

चेकिंग के समय ठेला चालक को रोकने के बाद सूबेदार भागवत प्रसाद पांडे ने इसका वीडियो भी बना कर सोशल मीडिया में शेयर किया. इस दौरान सूबेदार भागवत पांडे ने कहा कि इतनी जागरूकता को देख मेरे आंसू कहा गए, हालांकि सब्जी बेचने वाले ठेला चालक को रोकने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया और कहा कि हम लोगों को जागरूक बनाना चाहते हैं, ना कि उनके मन में पुलिस का डर फैलाना चाहते हैं, और ठेला चालक को यह भी समझाया कि ठेला चलाते समय हेलमेट की कोई आवश्यकता नहीं होती है. हेलमेट सिर्फ बाइक चालक को लगाने की आवश्यकता है. तब ठेले वाले ने बताया कि चेकिंग को देख मैं डर गया था, इसलिए मैंने एक बाइक चालक से हेलमेट उधार ले लिया.

Source Video – (Bhagwat Prasad Pandey – Youtube Channel)

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

भारत के प्रमुख बैंकों के होम लोन ब्याज दरें (Updated): SBI, HDFC, BoB, PNB और ICICI Bank की पूरी तुलनात्मक सूची

2026 में सबसे सस्ता होम लोन कौन सा बैंक दे रहा है? जानिए SBI, Bank of Baroda, HDFC, PNB और ICICI बैंक की ताजा ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और EMI कैलकुलेशन सूची।

स्नान के लिए सही जल कौन सा है? ठंडा या गर्म पानी: जानिए आयुर्वेद और विज्ञान अनुसार 5 अचूक नियम

स्नान के लिए ठंडा पानी सही है या गर्म? अष्टांग हृदय के अनुसार सिर पर शीतल और धड़ पर गुनगुना जल बलवर्धक है। जानिए स्नान के 5 आयुर्वेदिक व वैज्ञानिक नियम।

हमें रोज स्नान (नहाना) क्यों करना चाहिए? जानिए आयुर्वेद और विज्ञान अनुसार 7 बड़े फायदे एवं सही नियम

रोज स्नान क्यों करना चाहिए? अष्टांग हृदय के अनुसार स्नान जठराग्नि, ओज और बल बढ़ाता है। जानिए दैनिक स्नान के 7 वैज्ञानिक फायदे, सही तापमान और आयुर्वेदिक नियम।

मूत्र के वेग को रोकने से होने वाली 7 बीमारियां: चरक संहिता अनुसार जानिए पेशाब रोकने के गंभीर नुकसान

मूत्र के वेग को रोकने से होने वाली 7 गंभीर बीमारियां: चरक संहिता व अष्टांग हृदय अनुसार जानिए पेशाब रोकने से पथरी, यूटीआई, बस्ति शूल और सिरदर्द के लक्षण व बचाव।

भूख के वेग को रोकने से होने वाली 8 बीमारियां: चरक संहिता अनुसार जानिए क्षुधा वेग दबाने के गंभीर नुकसान

भूख के वेग को रोकने से होने वाली 8 गंभीर बीमारियां: जानिए चरक संहिता अनुसार क्षुधा वेग दबाने से शरीर पर क्या असर होता है, वात प्रकोप के लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार।

स्मार्टफोन में वायरस (Malware) कैसे चेक करें और हटाएं? जानिए 7 बड़े लक्षण और सुरक्षित तरीके

स्मार्टफोन में वायरस (Malware) कैसे चेक करें और उसे हमेशा के लिए कैसे हटाएं? जानिए फोन में वायरस होने के 7 बड़े लक्षण, Google Play Protect स्कैन और सेफ मोड के आसान स्टेप्स।

Voter ID Card Online Apply: फॉर्म 6 और फॉर्म 8 कैसे भरें? नया वोटर कार्ड, सुधार और e-EPIC डाउनलोड गाइड

Voter ID Card Online Apply 2026: फॉर्म 6 (नया वोटर कार्ड) और फॉर्म 8 (नाम/पता सुधार व रिप्लेसमेंट) ऑनलाइन कैसे भरें? जानिए जरूरी दस्तावेज और e-EPIC डाउनलोड करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड।

छठ पूजा क्यों मनाते हैं? जानिए इसके 5 सबसे बड़े धार्मिक कारण, पौराणिक इतिहास और वैज्ञानिक महत्व

छठ पूजा क्यों मनाते हैं? जानिए भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना के 5 सबसे बड़े धार्मिक व पौराणिक कारण, वैज्ञानिक महत्व और डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने का दार्शनिक रहस्य।

छठ पूजा व्रत कथा: राजा प्रियव्रत, भगवान राम और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथाएं एवं छठी मैया का रहस्य

छठ पूजा व्रत कथा: राजा प्रियव्रत, भगवान राम और द्रौपदी से जुड़ी पौराणिक कथाएं, छठी मैया का रहस्य और संतान की लंबी आयु के लिए छठ व्रत कथा का संपूर्ण महत्व व पाठ।

छठ पूजा कब है 2026: नहाय-खाय, खरना, संध्या व उषा अर्घ्य का सही समय, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

छठ पूजा कब है 2026: नहाय-खाय (13 नवंबर), खरना (14 नवंबर), संध्या अर्घ्य (15 नवंबर) और उषा अर्घ्य (16 नवंबर) का सही समय, सूर्योदय-सूर्यास्त का शुभ मुहूर्त और 4 दिवसीय प्रामाणिक पूजा विधि।

सर्दियों की छुट्टियों में उत्तर भारत में घूमने की 7 सबसे खूबसूरत जगहें: बर्फीली वादियां, रोमांच और बजट गाइड

सर्दियों की छुट्टियों में उत्तर भारत में घूमने की 7 सबसे खूबसूरत जगहें: गुलमर्ग, मनाली, औली, शिमला, जैसलमेर, धर्मशाला और ऋषिकेश की विस्तृत विंटर ट्रेवल गाइड, बजट और स्नोफॉल टिप्स।

बथुआ के फायदे (Health Benefits of Bathua in Hindi): किडनी की पथरी, कब्ज और 8 बीमारियों में रामबाण इलाज, उपयोग के सही तरीके

बथुआ खाने के 10 चमत्कारी फायदे: जानिए पथरी, कब्ज, एनीमिया और जोड़ों के दर्द में बथुआ का उपयोग कैसे करें? जानिए बथुआ के औषधीय गुण, स्वादिष्ट रेसिपी और सावधानियां।