होमधर्मबुराई पर अच्छाई की...

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर जानिए कैसे करें पूजा और क्या है शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष को दशमी के दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है इसे विजयदशमी भी कहा जाता है. इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था. बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक दशहरा 5 अक्टूबर को पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाएगा.

बता दें इस साल दशहरा बेहद खास और दुर्लभ योग का संयोग लेकर आया है इस दिन खरीदारी करने से घर में सुख समृद्धि का वास होगा और नकारात्मक शक्तियों का विनाश होगा ऐसे में चलिए जानते हैं शुभ मुहूर्त शुभ योग और पूजा विधि के बारे में.

पंचांग के हिसाब दशमी तिथि की शुरूआत 4 अक्टूबर 2022 से दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू हो गई है और 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक रहेगी.
विजयदशमी विजय मुहूर्त 5 अक्टूबर दोपहर 2:13 मिनट से दोपहर 2: 54 मिनट तक रहेगी और अपराह्न पूजा का मुहूर्त 5 अक्टूबर को दोपहर 1:20 से दोपहर 3:41 तक रहेगा विजयदशमी पर इस साल तीन योग रवि सुकर्मा और धृति योग का संयोग बन रहा है जो इस दिन के महत्व को बढ़ा देगा.

विजयदशमी पर तीन योग

रवि योग: 5 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 21 मिनट से रात 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा

सुकर्मा योग: 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 23 मिनट से 5 अक्टूबर सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक रहने वाला है.

धृति योग: 5 अक्टूबर 2022 को सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 6 अक्टूबर 2022 को सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक रहेगा.

दशहरा की पूजा विधि

दशहरे को अपराजिता पूजा का विधान है ये पूजा अपराह्न के समय की जाती है पूजा के समय पूर्व उत्तर की ओर बैठ जाएं गंगा जल छिड़कर भूमि को पवित्र कर लें उसके बाद चंदन या कुमकुम से अष्टदल कमल बना लें उसके बाद देवी अपराजिता, जया और विजया देवी का ध्यान करें अगर आपके पास जया, विजया और अपराजिता मां की तस्वीर नहीं है तो तीन सुपारी लेकर उसपर मौली बांधकर उन्हें स्थापित कर दें और इन्हें देवी का रूप मानकर विधिवत पूजा अर्चना करें उन्हें अक्षत, सिंदूर और फूल माला चढ़ाएं धूप दीप जलाएं मां अपराजिता का पूजन करने से घर में खुशहाली बनी रहती है.

सम्बंधित : – गरबा: जो पूरे देश में खेला जाता है,क्या है इसकी मान्यता

अस्त्र शस्त्र की भी पूजा की जाती है?

दशहरे के दिन अस्त्र शस्त्र और औजारों की भी पूजा की जाती है जिनका व्यापार है वे लोग अपने बहीखाता की पूजा करते है. इसके लिए एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का साफ सुधरा कपड़ा बिछा लें उसके बाद श्री राम की तस्वीर रखकर घी का दीपक जलाएं और अपने अस्त्र शस्त्र और बहीखाते को रखकर गंगा जल छिड़के हल्दी रोली, चंदन आदि से पूजन करें उसके बाद अपने बहीखाते पर रोली से स्वास्तिक बना लें और अपने अस्त्र शस्त्र और बहीखाते पर शमी के पत्ते चढ़ाएं ऐसा करना बहुत शुभ होता है. लड्डू और केले का भोग लगाए उसके बाद भगवान राम की आरती करें और अपने घर परिवार और कारोबार के लिए मंगल कामना करें. दशहरे के दिन नया वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है.

दशहरे के दिन घर के बाहर अगर शमी का पौधा हो तो तांबे के लोटे में जल भरकर पौधे में जल अर्पित करके तीन पार परिक्रमा करें ऐसी मान्यता है कि जब श्री राम रावण से लड़ने गए थें तो उन्होंने सबसे पहले शमी के पौधे की पूजा की थी. इस प्रकार आप दशहरे के दिन पूजा अर्चना कर अपने परिवार और व्यापार के लिए कामना कर सकते हैं.

सम्बंधित : – अक्टूबर में होने वाले त्योहारों की सूची (लिस्ट) शुभ मुहूर्त सहित

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...