होमसामान्य जानकारीभारत की 10 सबसे...

भारत की 10 सबसे लंबी नदियां|Bharat Ki 10 Sabse Lambi Nadiya

भारत में नदियों को एक अलग दर्जा दिया जाता है, यहां नदियों को धर्म और आस्था से भी जोड़कर देखा जाता है. और सभी नदियों को पूजा जाता है तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको भारत की 10 सबसे लंबी नदियों के नाम और उनके बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे साथ ही हम आपको यह बताएंगे कि यह नदियां कहां से निकलती है और इनकी कितनी लंबाई है और यह कहां जाकर मिल जाती हैं? तो चलिए जानते हैं.

1. गंगा नदी

गंगा नदी

भारत की सबसे लंबी नदियों की लिस्ट में पहले नंबर पर गंगा नदी आती है यह भारत की सबसे बड़ी नदी है भारत में लोग इस नदी को गंगा के नाम से जानते हैं परंतु इसे बांग्लादेश में पद्मा के नाम से जाना जाता है. यह नदी एशिया में ट्रांसबॉर्डर नदी है तो भारत से होते हुए बांग्लादेश में जाती है तथा उसके बाद बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है. भारत में इस नदी को गंगा मां के रूप में पूजा जाता है और यदि बात करें इस नदी की लंबाई की तो इस नदी की लंबाई लगभग 2525 किमी है. यह उत्तराखंड राज्य के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है.

2. गोदावरी नदी 

गोदावरी नदी 

भारत की सबसे बड़ी नदियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत की सबसे बड़ी नदी गोदावरी है, इसकी लम्बाई लगभग 1465 Km है. यह महाराष्ट्र के नासिक से उद्गम होते हुए छतीसगढ़ आंध्रप्रदेश राज्यों से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है. गोदावरी नदी को दक्षिण गंगा तथा बूढ़ी गंगा के नाम से भी जाना जाता है. यह नदी हिंदुओं के लिए बहुत पवित्र मानी जाती है और प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में लोग इस नदी में स्नान करने आते हैं.

3. यमुना नदी

यमुना नदी

भारत की सबसे लंबी नदियों की लिस्ट में यमुना नदी तीसरे नंबर पर आती है. यमुना नदी को लोग हिंदी में जमुना नदी के नाम से भी जानते हैं. यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी नदी के रूप में भी जाना जाता है, इसकी लम्बाई 1375 km है. हिन्दू धर्म में यमुना नदी को भी गंगा नदी की तरह ही पूजा जाता है, यमुना नदी उत्तराखंड के ग्लेशियरों से निकलती है. यह एक सहायक नदी है जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जाकर गंगा नदी के साथ मिलती है.

4. नर्मदा नदी 

नर्मदा नदी 

नर्मदा नदी को आमतौर रेवा नदी के नाम से भी जाना जाता है यह भारत की चौथी सबसे बड़ी नदी है जिसकी लम्बाई 1312 km है, मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के अमरकटंक के पठार से इस नदी का उद्गम होता है. यह खंभात की खाड़ी के माध्यम से अरब सागर में जाकर मिलती है. मध्यप्रदेश तथा गुजरात में कृषि के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने के कारण इस नदी को “मध्य प्रदेश और गुजरात की जीवन रेखा” के रूप में भी जाना जाता है.

5. कृष्णा नदी 

 कृष्णा नदी 

भारत की सबसे लंबी नदियों की लिस्ट में पांचवे नंबर पर कृष्णा नदी आती है. कृष्णा नदी का उद्गम स्थल महाबलेश्वर, पश्चिमी घाट में है. इस नदी की लम्बाई लगभग 1288 Km है. यह भारत के राज्यों :- महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक तथा आंध्रप्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में जा कर मिलती है. यह नदी इन सभी राज्यों में सिंचाई के लिए एक प्रमुख साधन है, इस नदी की सहायक नदियाँ भीम, पंचगंगा, दूधगंगा, घटप्रभा तथा तुंगभद्रा हैं.

6. सिंधु नदी

सिंधु नदी

भारत की सबसे लंबी नदियों की सूची में छठवें नंबर पर सिंधु नदी आती है और इसकी कुल लंबाई 3180 km है परंतु हम आपको बता दें कि यह नदी भारत में केवल 1114 Km तक की लंबाई में ही फैली हुई है, इतिहास के पन्नो में सिंधु घाटी सभ्यता सबसे पुरानी तथा सबसे समृद्ध सभ्यताओं में से एक है, जो सिंधु नदी के तट पर ही बनी थी. इस नदी का उद्गम स्थल मानसरोवर झील तिब्बत में है, इस नदी की बहुत सी सहायक नदियां जैसे:- जानस्कार, सतलुज, झेलम, चिनाब, सोन, रावी, तथा ब्यास नदी हैं.

7. ब्रह्मपुत्र नदी 

ब्रह्मपुत्र नदी

भारत की सबसे लंबी नदियों के लिस्ट में सातवें नंबर पर ब्रह्मपुत्र नदी आती है यह नदी एक ट्रांसबॉर्डर है यह नदी तिब्बत भारत और बांग्लादेश से होकर गुजरती है, और यदि बात करें इस नदी की लंबाई की तो इस नदी की कुल लंबाई लगभग 3848 km है परंतु यह नदी भारत में केवल 916 Km तक ही फैली हुई है. ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में यारलुंग त्सांग्पो असम में लुईट और अरुणाचल प्रदेश में सियांग/दिहांग नदी के नाम से जाना जाता है. इस नदी को बहुत ही खतरनाक माना जाता है क्योंकि इस नदी में बाढ़ आना आम बात है.

8. महानदी 

महानदी 

भारत की सबसे लंबी नदियों की सूची में महानदी आठवें स्थान पर आती है इस नदी की कुल लंबाई लगभग 815 Km है, इस नदी का उद्गम स्थल छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में है. इस नदी के कारण कुछ समय पहले ओडिशा में भयंकर बाढ़ आई थी जिसकी वजह से कई हानि हुई थी जिसके कारण इसे दुःख की नदी भी कहते हैं. इस नदी की कई सहायक नदियां हैं जैसे शिवनाथ, ईब, मांड, तेल, केलों, हसदो आदि.

9. कावेरी नदी 

कावेरी नदी 

भारत की सबसे लंबी नदियों की लिस्ट में नवे नंबर पर कावेरी नदी आती है कावेरी नदी का उद्गम स्थल कर्नाटक के कुर्ग जिले में है, इस नदी की लंबाई लगभग 800 Km है. इस नदी को दक्षिण भारत के लोग बहुत ही पवित्र माना जाता है, इस नदी की भी बहुत सी सहायक नदियां है जैसे :- लक्ष्मण तीर्थ, सुवर्णा वती, भवानी, काबिनी इत्यादि हैं. इस नदी को दक्षिण भारत का उद्यान भी कहा जाता है.

10. ताप्ती नदी

ताप्ती नदी

भारत की सबसे लंबी नदियों की लिस्ट में 10 से नंबर पर ताप्ती नदी आती है इस नदी की कुल लंबाई लगभग 724 Km लम्बी है इस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के बैतूल जिला में है. यह नदी भी भारत में सबसे लम्बी नदियों में से एक है. यह नदी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश तथा गुजरात जैसे राज्यों से होकर गुजरती है. और अंत में यह नदी अरब सागर में जाकर मिलती है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

संविधान में लिखे ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द का मतलब क्या है? और ये कब जोड़े गए?

जब भी भारतीय संविधान की बात होती है, तो एक लाइन ज़रूर दोहराई जाती है —“We, the people of India, having solemnly resolved to constitute India into a Sovereign, Socialist, Secular, Democratic Republic...” लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें लिखा ‘समाजवादी’ (Socialist) और ‘धर्मनिरपेक्ष’ (Secular) शब्द शुरू...

भारत में कितनी तरह की होती हैं देव यात्राएं? जानिए जगन्नाथ यात्रा से पंढरपुर वारी तक की कहानियां

ओडिशा की जगन्नाथ यात्रा से लेकर महाराष्ट्र की पंढरपुर वारी यात्रा तक, भारत में देव यात्राओं का इतिहास जितना पुराना है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी कहानी।देव यात्राएं सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि भक्तों और भगवान के बीच का एक भावनात्मक मिलन होती हैं।इनमें कभी भगवान खुद रथ...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं कम उम्र में भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि हमारे दिल की सेहत कैसी है। डॉक्टर अक्सर कुछ टेस्ट्स कराने को कहते हैं – जैसे ECG, ECHO और लिपिड...

कहां-कितनी बारिश हुई? जानिए IMD बारिश कैसे मापता है

मानसून आते ही हर किसी के मन में एक ही सवाल होता है – कहां कितनी बारिश हुई?न्यूज़ चैनल, मौसम ऐप और अखबार हर रोज़ बताते हैं कि इस शहर में 15 mm बारिश हुई, कहीं और 80 mm। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये...

जुलाई से दिसंबर 2025 तक रिलीज़ होने वाली दमदार हिंदी वेब सीरीज़ की पूरी लिस्ट

अगर आप भी ओटीटी पर कुछ नया, मजेदार और दमदार देखने की सोच रहे हैं,तो 2025 का दूसरा आधा साल यानी जुलाई से दिसंबर तक आपको भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाला है। Amazon Prime Video, Netflix, Hotstar, JioCinema और Sony LIV जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार हिंदी...

डॉक्टर क्यों पहनते हैं सफेद कोट? जानें इसके पीछे का दिलचस्प लॉजिक

जब भी हम डॉक्टर के बारे में सोचते हैं तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है — सफेद कोट पहने हुए डॉक्टर जो स्टेथोस्कोप लिए गंभीरता से किसी मरीज को देख रहा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि डॉक्टर हमेशा सफेद कोट ही क्यों...

शुरू होने वाला है सावन: जानिए भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए

सावन का महीना आते ही चारों ओर हरियाली, ठंडी हवा और भक्ति का माहौल बन जाता है। मंदिरों में ‘बम-बम भोले’ की गूंज और श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के इस पवित्र महीने में कुछ खास उपाय करके...

मानसून में स्किन एलर्जी क्यों बढ़ती है? जानिए वो आम ग़लतियां जो लोग रोज़ करते हैं

बारिश का मौसम आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही साथ स्किन एलर्जी की भी शुरुआत हो जाती है। कहीं खुजली, कहीं रैशेज़, तो कहीं फंगल इन्फेक्शन। और हैरानी की बात ये है कि ज़्यादातर बार हम खुद ही अपनी स्किन के दुश्मन...

बारिश के मौसम में बच्चों में टाइफाइड क्यों होता है?

जैसे ही बारिश आती है, मम्मियों की चिंता भी शुरू हो जाती है – “कहीं बच्चे को बुखार न आ जाए।” और सबसे ज़्यादा डर लगता है टाइफाइड का नाम सुनकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बारिश के मौसम में ही टाइफाइड क्यों ज्यादा फैलता...

980+ जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर | सामान्य ज्ञान | GK Questions in Hindi | General Knowledge

980+ General Knowledge Question and Answer in Hindi - सामान्य ज्ञान कई विषयों पर आधारित होता है, जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान, साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक मुद्दे आदि। नीचे कुछ महत्वपूर्ण ज्ञान क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी गई है: भारतीय इतिहास: भारत के इतिहास का अध्ययन भारतीय...

Hair care: मैं अपने बालों को प्राकृतिक रूप से तेजी से और घना कैसे बना सकता हूँ?

बालों को लंबा करने या घने बालों की इच्छा सबके मन में महसूस होती है। जबकि बाल मानव शरीर में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ऊतक हैं, ट्राइकोलॉजिकल सोसायटी के अनुसार, विकास की औसत दर 0.5 से 1.7 सेंटीमीटर प्रति माह या कहीं भी लगभग दो से...

Ram Mandir Ayodhya : – जानिए राम मंदिर के बनने में किस-किस का अमूल्य योगदान रहा है

Ram Mandir Ayodhya : - "राम मंदिर" का निर्माण भारत के अयोध्या नगर में होने वाला है, और इसमें कई लोगों का योगदान हो रहा है। यह एक धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है, और इसमें कई लोगों की भागीदारी है। कुछ मुख्य योगदान देने वाले व्यक्तियों और...