भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीक देश की छवि के प्रतिबिंब कहे जाते हैं, और उन्हें देश में बहुत ध्यान से चुना जाता है. ये प्रतीक इस तरह हैं, जैसे – राष्ट्रीय पशु बाघ शक्ति का प्रतीक होता है. राष्ट्रीय फूल कमल पवित्रता का प्रतीक है, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद अमरता का प्रतीक कहा जाता है, राष्ट्रीय पक्षी मोर शिष्टता का प्रतीक कहलाता है, और राष्ट्रीय फल आम भारत की ट्रॅापिकल जलवायु का प्रतीक होता है, हमारा राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रेरणा का स्रोत रहे हैं, भारत के राष्ट्रीय प्रतीक में एक दूसरे से पीठ के बल जुड़े चार शेर शक्ति, साहस, गर्व और विश्वास का प्रतीक कहे जाते हैं, तो आज हम आपको अपने इस ब्लॉग के माध्यम से भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के नाम बताएंगे.
राष्ट्रीय पहचान के प्रतीक | प्रतीक व चिन्ह का नाम |
भारत का राष्ट्रीय ध्वज | तिरंगा |
भारत का राष्ट्रीय गान | जन-गन-मन |
भारत का राष्ट्रीय गीत | वन्दे मातरम् |
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह | अशोक स्तम्भ |
भारत का राष्ट्रीय पंचांग | शक संवत |
भारत का राष्ट्रीय वाक्य | सत्यमेव जयते |
भारत की राष्ट्रीयता | भारतीयता |
भारत की राष्ट्र भाषा | हिंदी |
भारत की राष्ट्रीय लिपि | देव नागरी |
भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत | हिंद देश का प्यारा झंडा |
भारत का राष्ट्रीय नारा | श्रमेव जयते |
भारत के राष्ट्र पिता | महात्मा गाँधी |
भारत की राष्ट्रीय विदेश नीति | गुट निरपेक्ष |
भारत का राष्ट्रीय पुरस्कार | भारत रत्न |
भारत का राष्ट्रीय सूचना पत्र | श्वेत पत्र |
भारत का राष्ट्रीय वृक्ष | बरगद |
भारत की राष्ट्रीय मुद्रा | रूपया (₹) |
भारत की राष्ट्रीय नदी | गंगा |
भारत का राष्ट्रीय पक्षी | मोर |
भारत का राष्ट्रीय पशु | बाघ |
भारत का राष्ट्रीय फूल | कमल |
भारत का राष्ट्रीय फल | आम |
भारत की राष्ट्रीय योजना | पञ्च वर्षीय योजना |
भारत का राष्ट्रीय खेल | हॉकी |
भारत की राष्ट्रीय मिठाई | जलेबी |
भारत के राष्ट्रीय पर्व | 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्तूबर (गाँधी जयंती) |
भारत का राष्ट्रीय पकवान | खिचड़ी |