Beti Bachao Beti Padhao Per Nibandh – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध

आज हम आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध (Beti Bachao Beti Padhao Per Nibandh) – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ क्या है? के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अधिनियम का अर्थ, लड़कियों को बचाना और उन्हें पूर्ण रूप से शिक्षित करना होता है. इस योजना की शुरुआत भारतीय समाज में लड़कियों के खिलाफ भेदभाव और लिंग असमानता की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए की गई थी, इस अधिनियम को हरियाणा के पानीपत में तारीख 22 जनवरी 2015, दिन बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी. इस योजना को बनाने का उद्देश्य लड़कियों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना था. महिला भ्रूण हत्या को पूरी तरह समाप्त करने हेतु तथा लड़कियों के जीवन को बचाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी,  इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज में लड़कियों और महिलाओं के लिए कल्याणकारी कार्यों की कुशलता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के बीच जागरुकता उत्पन्न करना था. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को प्रारंभ करने के लिए शुरुआत में 10 करोड़ से अधिक पूंजी की आवश्यकता थी. इस योजना को 2001 में सेंसस के आँकड़ों के अनुसार प्रारंभ किया गया था, जिसके तहत हमारे देश में 0 से 6 साल के बीच का लिंग अनुपात प्रत्येक1000 लड़कों पर 930 लड़कियों का था. इसके बाद इसमें 2011 में और गिरावट देखी गयी, तथा अब आँकड़ा 1000 लड़कों पर 915 लड़कियों तक पहुँच चुका था. और यही कारण था कि  2012 में यूनिसेफ द्वारा पूरे विश्वभर में 195 देशों में भारत का स्थान 41वाँ पर था. जिस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की जिससे भारत में आज महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरुकता बढ़ने लगी है. इस योजना के माध्यम से आम लोगों में महिलाओं और बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अधिक सहायता मिली, तथा इस योजना का उद्देश्य भी था कि लड़कों के तरह ही लड़कियों को भी दर्जा दिया जाए. इस योजना के अंतर्गत यह भी कहा गया कि सभी लड़की एवं महिला को पुरे जिम्मेदारी से शिक्षित भी किया जाएगा.

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को शुरुआत करने के कारण

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत का मुख्य कारण भ्रूण हत्या थी. साथ ही देश में लड़कियों को सशक्त करना और समाज में लड़कियों की गिरती संख्या के अनुपात को बढ़ाना था. और लड़कियों के प्रति लोगों की विचारधारा में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके फलस्वरूप आज भारतीय समाज में लड़कियों के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है, और वह अपने बेटियों को पढ़ाना चाहते हैं. इतना ही नहीं बल्कि लड़कियों के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अतिरिक्त कई योजनाएं लागू की गई जिन से लड़कियों के प्रति देश के लोगों की जागरूकता बढ़ गई.

कन्या भूण हत्या

बढ़ते हुए लैंगिक भेदभाव के कारण लोगों की मानसिकता इतनी बदल गई थी, कि वे बेटियों की और हत्या करवा देते थे. उनके मन में बेटों के प्रति इतना प्रेम बढ़ गया था कि वह अपनी ही बेटी को दुनिया में आने से पहले भ्रूण हत्या करवा देते थे, जिसके कारण लड़कियों की जनसंख्या में भारी गिरावट देखने को मिली. जिस पर ना तो लोग कुछ कदम उठा रहे थे, ना ही सरकार भ्रूण हत्या पर कुछ कर पा रही है. जिसके कारण आए दिन लड़कियों का शोषण बढ़ता ही जा रहा था, जिसको देखते हुए भारत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लागू किया गया. जिसके अनुसार भ्रूण हत्या पर रोक लगा दी गई.

दहेज प्रथा

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में दहेज प्रथा को सबसे बड़ी समस्या माना गया है, जिसके कारण बेटियों की स्थिति बहुत ही चिंताजनक हो गई है. इस प्रथा के कारण लोग अब नहीं चाहते कि उनकी परिवार में बेटियां जन्मे, क्योंकि जब बेटियों की शादी की जाती है, तो उन्हें बहुत दहेज देना पड़ता है. जिसके कारण लोग बेटियों को एक बहुत बड़ा बोझ मांगने लगते हैं, और बेटी और बेटे में भेदभाव करने लगते हैं, जिस कारण बेटियों को गर्व में ही मरवा दिया जाता है, जिससे लोगों को उनकी शादी पर दहेज नहीं देना पड़े इसलिए इस प्रथा को समाप्त करना बहुत जरूरी था, जिसके लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की गई.

बलात्कार और शोषण की घटनाएं बढ़ना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत करने का कारण यह था, कि आए दिन लड़कियों की जनसंख्या में कमी आ रही थी और साथ ही आए दिन हमारे देश में बलात्कार जैसी घटनाएं बहुत ही तेजी से बढ़ रही थी, इसका एक कारण यह भी था, कि लड़कियों की जन्म दर बहुत कम हो रही थी. पुरुष प्रधान समाज होने के कारण लड़कियों की जनसंख्या जहां पर कम होती है, वहां पर पुरुष अपना प्रभुत्व दिखाते हैं और लड़कियों का शोषण करते हैं. इसी को रोकने के लिए इस योजना को लागू किया गया.

स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देना

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए, अगर समाज  में स्त्रियाँ शिक्षित होंगी, तो वह कभी भी अपने गर्भ में पल रही बेटियों की हत्या नहीं करने देगी. उनकी हत्या का प्रमुख कारण यह है, कि महिलाओं को शिक्षा के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं होती है. और उन्हें पुरानी रूढ़िवादी बातों में फंसा कर उनके घर वाले उसकि ही बेटी को गर्भ में मार डालते हैं. इसलिए जितना महिलाऐं शिक्षित होगी, उतना ही लड़कियों का लिंगानुपात बढ़ेगा.

लिंग जांच को रोकना

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में कई ऐसी नई तकनीकी ओं की खोज हो गई है जिसके कारण यह पता लगाया जा सकता है कि गर्भ में पलने वाला बच्चा लड़का है या लड़की है, अगर गर्भ में पलने वाली संतान लड़का होता है तो उसे जन्म लेने देते हैं, और अगर गर्भ में पलने वाले संतान लड़की है तो उसकी भ्रूण हत्या करवा दी जाती है, जिसके कारण लड़कियों का लिंगानुपात में निरंतर कमी देखी जा रही है. और यही कारण है, कि भारत सरकार ने लिंग चेक करने वाली मशीन के ऊपर बैन लगा दिया है, और भारत में इसका उपयोग करना एक गैर कानूनी अपराध माना जाता है, परंतु कुछ लालची डॉक्टर के कारण आज भी लिंग जांच आसानी से किया जाता है और लड़कियों की गर्भ में हत्या कर दी जाती है.

उपसंहार

हम आपको बता दें, कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक बहुत ही प्रभाव कारी योजना साबित हुई, क्योंकि इस योजना के अनुसार लड़कियों की संख्या में सुधार, सुरक्षा, शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या का उन्मूलन, व्यक्तिगत और पेशेवर विकास आदि का लक्ष्य पूरे देश भर में है. इस योजना को सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में लागू करने के लिए एक राष्ट्रीय अभियान के द्वारा देश में केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के कई शहरों में इस योजना को लागू किया गया है. जिसमें से कुछ सकारात्मक पक्ष यह है, कि ये योजना लड़कियों के प्रति होने वाले अपराध और गलत प्रथाओं पर रोक लगाने के लिए एक कदम के रूप में साबित होगा. और साथ ही आने वाले दिनों में सामाजिक एवं आर्थिक कारणों की वजह से किसी भी लड़की को गर्भ में नहीं मारा जायेगा, और कोई महिला अशिक्षित नहीं रहेंगी, और ना ही कोई महिला सुरक्षित रहेगी, समस्त देश में लिंग की भेदभाव को खत्म करने तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का लक्ष्य लड़कियों को आर्थिक और सामाजिक दोनों तरह से स्वतंत्र बनाने की प्रतिज्ञा ली गई.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ क्या है? की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

वीजा क्या होता है? वीजा कितने प्रकार के होते हैं?

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

पैन कार्ड कैसे चेक करें?

सिंगर कैसे बने की पूरी जानकारी

इनकम टैक्स ऑफिसर कैसे बने

डीएसपी कैसे बने?

भारत के 7 नाम कौन-कौन से हैं?

सूरज धरती से कितना दूर है?

आधार कार्ड से पैसा कैसे निकालते हैं?

बायोडाटा किसे कहते हैं?

वायु प्रदूषण क्या है? वायु प्रदूषण के कारण क्या है?

सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी।

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...