होमसामान्य जानकारीबाल श्रम पर निबंध...

बाल श्रम पर निबंध – भारत में बाल मजदूरी समस्या और समाधान

आज हम आपको बाल श्रम पर निबंध – भारत में बाल मजदूरी समस्या और समाधान के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

बालश्रम का अर्थ

वह कार्य जो बच्चों के द्वारा बाल्य अवस्था में कराया जाता है, उसे बालश्रम कहा जाता है, हम आपको बता दें कि बाल श्रम एक बहुत बड़ा अपराध है, बालश्रम को बाल मजदूरी के नाम से भी जाना जाता है, साथ ही हम आपको बता दें, कि भारत के अलावा कई ऐसे देश हैं, जहां बाल श्रम को गैर कानूनी अपराध माना जाता है. क्योंकि जिन बच्चों को खेलने-कूदना चाहिए उस उम्र में बच्चों से काम कराया जाता है. बाल श्रम एक ऐसा अभिशाप है, जो कि पूरे विश्व में फैला हुआ है, और प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी यह अपना प्रचंड रूप लेने में सफलता प्राप्त कर रहा है. किसी भी बच्चे को बाल्यवस्था में पैसे या किसी अन्य चीज का लोभ देकर कार्य कराना ही बाल श्रम कहलाता है,

बालश्रम एक अवैध श्रम

हम आपको बता दें, कि बाल श्रम पूर्ण रूप से एक अवैध कार्य है, साथ ही इस प्रकार की मजदूरी को समाज के प्रत्येक वर्ग द्वारा निर्मित किया गया है, जब कोई बच्चे को उसके बाल्यकाल से वंचित कर उनसे जबरदस्ती काम कराया जाता है, तो उस बालक द्वारा किए गए श्रम को बालश्रम अधवा बाल मजदूरी कहते हैं. बाल श्रम के अंतर्गत बच्चों को उनके परिवार से दूर रख कर, उनसे गुलामों की तरह कार्य कराया जाता है, अगर सामान्य शब्दों में बाल श्रम को समझा जाए, तो वह बच्चे जो 14 वर्ष से कम आयु से मजदूरी किसी कारण वश करने लगते हैं तो उस मजदूरी को बाल मजदूरी कहते है. उन बच्चों से उनका बचपन, खेल-कूद, शिक्षा का अधिकार छीनकर उन्हें काम में लगाकर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर काम कराने को ही बालश्रम कहा जाता है. साथ ही हम आपको बता दें कि बालश्रम हमारे समाज के लिए एक गंभीर समस्या बन चुका है. 

भारत में बालश्रम का कारण

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि वर्तमान समय में बाल श्रम की प्रथा पूरे देश में फैल चुकी है, और यह बाल श्रम हमारे समाज के लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप बन चुका है, इसको बंद करने के लिए सरकार द्वारा कई अभियान, नियम और कानून भी बनाए गए, परंतु इनके बावजूद भी बाल श्रम करना बंद नहीं हुआ. और इसका मुख्य कारण यह है, कि भारत की ज्यादातर आबादी अभी भी गरीबी से पीड़ित है, भारत में कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिनको प्रतिदिन भरपेट भोजन भी नसीब नहीं होता, यही कारण है कि गरीब माता-पिता अपने बच्चों को घर और दुकानों में काम करने के लिए भेजते हैं. यह निर्णय बेसक अपने परिवार का पेट पालने के उद्देश्य से लिया जाता है, लेकिन ऐसे निर्णय से बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल देते हैं, और उन्हें शारीरिक और मानसिक अवस्था से कमजोर बना देते हैं.

बालश्रम की परंपरा

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि बहुत से परिवार ऐसे होते हैं, जो यह मानते हैं, कि उनके परिवार में किसी का शिक्षित होना उनके किस्मत में लिखा ही नहीं है, और यह मानते हैं, कि वर्षों से चली आ रही मजदूरी की परंपरा ही उनका कमाई और जीवन व्यतीत करने का एक श्रोत है. बहुत से परिवारों का तो यह भी मानना होता है, कि बाल्यावस्था से काम करने से बच्चे आने वाले समय में ज्यादा मेहनती हो जाएंगे. और साथ ही उनका यह मानना रहता है, कि बालश्रम बच्चों के निजी विकास को जन्म देता है, जो आगे जिंदगी जीने के तरीके को आसान कर देता है.

बालश्रम के परिणाम

हम आपको बता दें, कि बाल श्रम के कई ऐसे बुरे परिणाम होते हैं, जिनका असर सीधा समाज पर होता है, जैसे की बच्चे अशिक्षित रह जाते हैं, अज्ञानी बन जाते हैं, मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं, और मुख्य रूप से बाल श्रम करने से देश में अज्ञान का अंधकार फैल जाता है, इसके साथ ही बेरोजगारी और गरीबी में और तेजी से वृद्धि होने लगती है. जिस उम्र में बच्चों को सही शिक्षा मिलनी चाहिए, खेल कूद के माध्यम से अपने मस्तिष्क का विकास करना चाहिए, उस उम्र में बच्चों से काम करवा कर बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामाजिक रूप से कमजोर कर दिया जाता है, जिससे बच्चे के भविष्य के साथ-साथ देश भी अंधकार में जाने लगता है.

शिक्षा का अधिकार

जैसा कि आप सभी जानते हैं, कि शिक्षा का अधिकार भारत के मूल अधिकारों में से एक है, जो कि हर किसी को प्राप्त होना चाहिए. परंतु बाल श्रम के कारण किसी भी बच्चे को शिक्षा नहीं मिल पाती है, साथ ही वह शिक्षा से वंचित हो जाता है, जिसे एक बहुत बड़ा अपराध भी माना जाता है. और यही कारण है, कि जो व्यापारी बच्चों को जबरदस्ती कारखानों, होटल, दुकानों में काम करा कर उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलती है. किसी भी बच्चे के लिए बालश्रम बहुत खतरनाक होता है, जो बच्चा मजबूरी के कारण परिश्रम कर रहा उसे पूर्ण वेतन भी नहीं प्राप्त कराई जाती है, और प्रत्येक प्रकार से उसका शोषण किया जाता है, जो कि एक बहुत बड़ा गैर कानूनी अपराध है. देश के हर बच्चों को शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए, क्योंकि यह उनका अधिकार होता है, अगर किसी बच्चे को कही मजदूरी करता देखे तो तुरंत आपको उसकी शिकायत बाल सुरक्षा विभाग में कर दीजिये, जिससे उस बालक को उचित दिशा प्राप्त हो सके, और मजदूरी कराने वाले लोगों पर कड़ी करवाई हो.

बालश्रम रोकने के उपाय

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि बाल श्रम हमारे समाज और देश के लिए कितना बड़ा अभिशाप साबित हो रहा है, और यही कारण है, कि हमारे देश का विकास नहीं हो पा रहा है,  इस प्रकार के बाल श्रम को रोकने के लिए कई तरह के कानून द्वारा निर्णय लिए गए लेकिन वह सारे निर्णय असफल रहे. बाल श्रम रोकने के कई सारे उपाय भी हैं, जिनको अपनाकर आप बच्चों को बाल श्रम करने से रोक सकते हैं, बालश्रम का अंत करने के लिए सबसे पहले अपने घरों या दफ्तरों में किसी भी बच्चे को काम पर नहीं रखना चाहिए. हमें हमेशा इस बात का ध्यान में देना चाहिए, कि बच्चे से काम करवाने के बदले उसे पैसे देकर या खाना देकर हम उन पर कोई एहसान या मदद नहीं करते हैं, बल्कि हम उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, बालश्रम को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिएँ, जिससे कोई बाल मजदूरी न करवाए. गरीब माता-पिता को अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए, ना कि उनसे बाल्यावस्था में ही काम करवाना चाहिए. क्योंकि आज सरकार मुफ्त शिक्षा, खाना और कुछ स्कूलों में दवाईयां जैसी सुविधाएँ प्रदान कर रही है. अगर हमें किसी भी बालश्रम का पता चले उसके बारे में सबसे पहले बच्चे के परिवार वालों से बात करनी चाहिए. उनके हालातों को समझकर उनके बच्चे के भविष्य के बारे में उन्हें समझाना चाहिए. बच्चों के परिवार वालों को बालश्रम के नुकसान और कानूनी जुर्म के बारे में बताना चाहिए, और साथ ही अगर हमें कोई बालश्रम करता हुए दिखे तो उसके बारे में हमें सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन या बाल सुरक्षा विभाग में उसकी जानकारी देनी चाहिए. क्योंकि हमारे सिर्फ एक छोटी सी शिकायत से किसी बच्चे का भविष्य अंधकार में नहीं जाएगा.

उपसंहार

हम आपको बता दें कि बाल श्रम एक बहुत ही बड़ा अपराध है, जो बच्चों द्वारा उनके बाल्यावस्था में श्रम कराए जाने पर होता है, बालश्रम को बाल मजदूरी के नाम से भी जाना जाता है. बालश्रम को खत्म करना केवल सरकार का ही कर्तव्य नहीं है, बल्कि हमारा और पूरे समाज का है, साथ ही हम आपको बता दें कि इस अभियान में सरकार भी आपका पूरा साथ देगी, सरकार इस अभियान को सफल बनाने के लिए बहुत प्रयास कर रही है. क्योंकि बाल श्रम एक बहुत ही बड़ी सामाजिक समस्या है, जो भारत देश के लिए एक बहुत बड़ा अभिशाप साबित हो रही है.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको Child Labour Essay in Hindi – बाल श्रम पर निबंध की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध

वीजा क्या होता है? वीजा कितने प्रकार के होते हैं?

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

पैन कार्ड कैसे चेक करें?

सिंगर कैसे बने की पूरी जानकारी

इनकम टैक्स ऑफिसर कैसे बने

डीएसपी कैसे बने?

भारत के 7 नाम कौन-कौन से हैं?

सूरज धरती से कितना दूर है?

आधार कार्ड से पैसा कैसे निकालते हैं?

बायोडाटा किसे कहते हैं?

वायु प्रदूषण क्या है? वायु प्रदूषण के कारण क्या है?

सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी।

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

Sixer App क्या है इससे पैसे कैसे कमाए?

Sixer App एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहाँ आप अपने क्रिकेट की...

Kathmandu Connection Review : काठमांडू कनेक्शन वेब सीरीज समीक्षा|| Kathmandu Connection Web Series Review in Hindi

"काठमांडू कनेक्शन" SonyLIV पर उपलब्ध हिंदी भाषा की वेब सीरीज है।...

भारत के पास कितने परमाणु बम हैं|Bharat Ke Paas Kitne Parmanu Bam Hai

भारत के पास वर्तमान समय में कुल 160 परमाणु बम हैं....

Poison Review : पॉइज़न वेब सीरीज समीक्षा || Poison Web Series Review in Hindi

"पॉइज़न" एक हिंदी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसका प्रीमियर ZEE5...

रेलवे टिकट पर लिखे RAC, GNWL, RLWL, PQWL का क्या मतलब होता है? जानें किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने के चांस सबसे ज्यादा...

त्योहारों या छुट्टियों के मौसम में ट्रेन का कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। जब हम टिकट बुक करते हैं और वह वेटिंग में चला जाता है, तो टिकट पर RAC, GNWL, RLWL या PQWL जैसे कोड लिखे आते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता...

ट्रेन के कोच पर लिखे GS, S1, B1, A1, H1 का असली मतलब क्या है? जानें रेलवे के सभी कोच कोड्स

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से हम सभी सफर करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के डिब्बों (Coaches) के बाहर लिखे कोड्स पर ध्यान दिया है? जब हम टिकट बुक करते हैं, तो हमें S1, B2, A1 या HA1 जैसी सीटें अलॉट होती हैं। ज्यादातर लोग सिर्फ अपना...

ताजे, पके और मीठे फल कैसे पहचानें? 10 फलों की असली पहचान और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखने की सीक्रेट ट्रिक्स

बाजार से फल खरीदते समय हम अक्सर सिर्फ चमकदार रंग देखकर धोखा खा जाते हैं। घर आकर पता चलता है कि फल या तो कच्चा है, फीका है या अंदर से खराब निकल गया। सही, मीठे और ताजे फल चुनने का एक खास तरीका होता है, जो...

1 अप्रैल से शेयर बाजार में ट्रेडिंग करना पड़ेगा महंगा: जानें STT में बढ़ोतरी और नए नियमों का आप पर असर

अगर आप शेयर बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग करते हैं, खासकर फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) में, तो 1 अप्रैल से आपकी लागत काफी बढ़ने वाली है। सरकार ने ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा मतलब है कि अब...

रेलवे के नए नियम: ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर अब कितना कटेगा पैसा? जानें स्लीपर से लेकर AC तक के सभी नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर हर उस यात्री पर पड़ेगा जो ट्रेन से सफर करता है। अब अंतिम समय में टिकट कैंसिल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रेलवे ने चार्ट बनने...

आज के Instamart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10–15 मिनट में ग्रॉसरी और डेली एसेंशियल्स मंगाना चाहते हैं और साथ ही आज की सबसे बेस्ट डील्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो Swiggy Instamart आपके लिए शानदार विकल्प है।इस रिपोर्ट में हम लेकर आए हैं आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Instamart प्रोमो...

आज के Zepto प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

अगर आप 10-मिनट में ग्रॉसरी डिलीवरी चाहते हैं और साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा बचत भी, तो Zepto आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।इस आर्टिकल में आपको आज (10 फरवरी 2026) के लेटेस्ट Zepto प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र, नो-कोड डील्स, और बचत के स्मार्ट टिप्स मिलेंगे — पूरा कंटेंट...

आज के JioMart प्रोमो कोड और ऑफ़र (10 फरवरी 2026): नए डिस्काउंट, कैशबैक और लाइव डील्स

भारत के प्रमुख ऑनलाइन ग्रोसरी और रिटेल प्लेटफॉर्म JioMart ने 2026 में भी ग्राहकों के लिए कई नए प्रोमो कोड, कैशबैक ऑफ़र और बैंक डील्स जारी किए हैं। महंगाई के दौर में रोज़मर्रा की खरीदारी को सस्ता बनाने के लिए JioMart के ये ऑफ़र लाखों ग्राहकों के...

T20 वर्ल्डकप फैक्ट्स: अब तक के सभी विजेता, रिकॉर्ड्स और चौंकाने वाले आंकड़े

ICC Men's T20 World Cup क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जाता है। हर दो–चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट न सिर्फ नए चैंपियन देता है, बल्कि ऐसे रिकॉर्ड भी बनाता है, जो सालों तक याद रखे जाते हैं। 2007 से शुरू हुए T20 वर्ल्ड...

07 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में किसका मैच है? आज के सभी मुकाबलों की पूरी जानकारी

आज हम 07 फरवरी 2026 (शनिवार) के दिन ICC Men's T20 World Cup में होने वाले क्रिकेट मुकाबलों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, इस बार T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। टूर्नामेंट...

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल 2026: ग्रुप A, B, C, D की पूरी स्थिति एक नज़र में

ICC Men's T20 World Cup का आग़ाज़ होते ही क्रिकेट फैंस की सबसे ज़्यादा नज़र पॉइंट्स टेबल पर रहती है। कौन-सी टीम टॉप पर है, किसके सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस मजबूत हैं और कौन-सी टीम दबाव में है—इन सभी सवालों का जवाब पॉइंट्स टेबल से ही...

T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी: जानिए भारत-पाक मैच कब है, किस दिन होगा फाइनल

ICC Men's T20 World Cup का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा और इसकी मेज़बानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे।कुल 55 मैच, ग्रुप स्टेज, सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल के साथ यह टूर्नामेंट करीब एक...