होमएजुकेशनAlankar Kise Kahate Hain...

Alankar Kise Kahate Hain – अलंकार कितने प्रकार के होते है?

Table of contents [hide]

आज हम आपको Alankar Kise Kahate Hain – अलंकार किसे कहते हैं? के बारे में बताने जा रहे हैं. कृपया पूर्ण जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अवश्य पढ़ें. और अन्य जानकारी के लिए नव जगत के साथ बने रहे.

काव्य की शोभा बढ़ाने वाले शब्दों को अलंकार कहते हैं.

वह शब्द जो काव्य की सुंदरता बढ़ाते हैं, उसे अलंकार कहते हैं.

उदाहरण के लिए जिस प्रकार से नारी अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के आभूषणों  को धारण करती हैं, उसी तरह काव्यों की सुंदरता बढ़ाने के लिए अलंकारों का उपयोग किया जाता है.

अलंकार कितने प्रकार के होते है? (Alankar Kitne prakar ke hote hai)

1.शब्दालंकार

2.अर्थालंकार

3.उभया अलंकार

1.शब्दालंकार (shabdalankar)

जब काव्य में शब्दों के माध्यम से काव्य के सौंदर्य में वृद्धि की जाती है, तो वह शब्दालंकार कहलाता है. 

उदाहरण –  कनक कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय.

शब्दालंकार मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं

  1. अनुप्रास अलंकार
  2. यमक अलंकार
  3. श्लेष अलंकार

1. अनुप्रास अलंकार – काव्य में जहां एक ही शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार होती है तब वह काव्य अनुप्रास अलंकार कहलाता है.

उदाहरण –  तरनि तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए.

यहां “त” शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार हुई है, इसी कारण यह अनुप्रास अलंकार है.

2. यमक अलंकार – काव्य में जहां एक ही शब्द की आवृत्ति एक से अधिक बार होती है और शब्दों के अर्थ अलग-अलग होते हैं उसे यमक अलंकार कहा जाता है.

उदाहरण – तीन बेर खाती थी वे तीन बेर खाती है.

यहां एक शब्द की आवृत्ति दो बार हुई है, एक का अर्थ समय से है, और दूसरे का अर्थ फल से है, इसलिए यहां यमक अलंकार है.

3. श्लेष अलंकार – श्लेष का अर्थ चिपके हुए से होता है, यथार्थ जब काव्य में कोई शब्द एक बार आए और उसके एक से अधिक अर्थ उत्पन्न हो, तो उसे श्लेष अलंकार कहते हैं.

उदाहरण – 

रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून,

पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष चून.

2.अर्थालंकार (artha alankar)

काव्य में जहां अर्थ के माध्यम से काव्य के सौंदर्य में वृद्धि की जाती है. वह अर्थालंकार कहलाता है.

अर्थालंकार के प्रकार (arthalankar ke prakar)

अर्थाअलंकार के  मुख्य रूप से 23 प्रकार के होते हैं जिनके नाम नीचे निम्न रूप में दिए गए है:-

  1. उपमा अलंकार
  2. रूपक अलंकार
  3. उत्प्रेक्षा अलंकार
  4. द्रष्टान्त अलंकार
  5. संदेह अलंकार
  6. अतिश्योक्ति अलंकार
  7. उपमेयोपमा अलंकार
  8. प्रतीप अलंकार
  9. अनन्वय अलंकार
  10. भ्रांतिमान अलंकार
  11. दीपक अलंकार
  12. अपहृति अलंकार
  13. व्यतिरेक अलंकार
  14. विभावना अलंकार
  15. विशेषोक्ति अलंकार
  16. अर्थान्तरन्यास अलंकार
  17. उल्लेख अलंकार
  18. विरोधाभाष अलंकार
  19. असंगति अलंकार
  20. मानवीकरण अलंकार
  21. अन्योक्ति अलंकार
  22. काव्यलिंग अलंकार
  23. स्वभावोती अलंकार

1. उपमा अलंकार (upma alankar)

जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु से की जाती है तो उसे उपमा अलंकार कहा जाता है.

उदाहरण –

सागर-सा गंभीर ह्रदय हो,

गिरी-सा ऊँचा हो जिसका मन।

2. रूपक अलंकार (rupak alankar)

जिस काव्य में उपमेय और उपमान के बीच के अंतर को समाप्त करके उसे एक कर दिया जाता है,उसे रूपक अलंकार कहते हैं.

उदाहरण –

उदित उदय गिरी मंच पर, रघुवर बाल पतंग,

विगसे संत-सरोज सब, हरषे लोचन भ्रंग.

3. उत्प्रेक्षा अलंकार (utpreksha alankar)

जिस अलंकार में उपमान के न होने पर उपमेय को ही उपमान मान लिया जाता हैं, उसे उत्प्रेक्षा अलंकार कहते हैं.

उदाहरण – 

सखि सोहत गोपाल के, उर गुंजन की माल

बाहर सोहत मनु पिये, दावानल की ज्वाल.

4. द्रष्टान्त अलंकार (drishtant alankar)

जिस अलंकार के दो सामान्य या दो विशेष वाक्यों में बिम्ब-प्रतिबिम्ब का भाव होता है उसे दृष्टान्त अलंकार कहते हैं

उदाहरण –

एक म्यान में दो तलवारें, कभी नहीं रह सकती हैं.

5. संदेह अलंकार (sandeh alankar)

जब उपमेय और उपमान में समानता देखकर यह निर्धारित नहीं हो पाता है कि उपमान वास्तव में उपमेय है तो वहां संदेह अलंकार होता है.

उदाहरण – 

यह काया है या शेष उसी की छाया,

क्षण भर उनकी कुछ नहीं समझ में आया.

6. अतिशयोक्ति अलंकार (atishyokti alankar)

जब किसी व्यक्ति या वस्तु का वर्णन अत्यधिक बढ़ा चढ़ाकर कर दिया जाता है जो लोग समाज की सीमा मर्यादा का उल्लंघन कर देता है तो वहाँ अतिशयोक्ति अलंकार होता है.

उदाहरण –

हनुमान की पूंछ में लगन न पायी आगि,

सगरी लंका जल गई, गये निसाचर भागि.

7. उपमेयोपमा अलंकार (upma alankar)

जिस अलंकार में अपने को उपमान और उपमान को उसमें बनाने का प्रयास किया जाता है, उसे उपमेयोपमा अलंकार कहा जाता है.

उदाहरण –  तौ मुख सोहत है ससि सो अरु सोहत है ससि तो मुख जैसो.

8. प्रतीप अलंकार (pratip alankar)

जिस अलंकार में  उपमेय को उपमान के समान न कहकर उलट कर उपमान को ही उपमेय कहा जाता है, उस अलंकार को प्रतीप अलंकार कहा जाता है.

उदाहरण –  

बिदा किये बहु विनय करि, फिरे पाइ मनकाम,

उतरि नहाये जमुन-जल, जो शरीर सम स्याम.

9. अनन्वय अलंकार (anvay alankar)

जब किसी व्यक्ति को उपमेय की समानता के लिए कोई दूसरा उपमान नहीं मिलता, तब वह उपमेय की समानता के लिए उपमेय को ही उपमान बना देता है, तो वह अनन्वय अलंकार कहलाता है.

उदाहरण –

यद्यपि अति आरत-मारत है, भारत के सम भारत है.

10. भ्रांतिमान अलंकार (bhrantiman alankar)

जहाँ एक वस्तु को देखने पर दूसरी वस्तु को देखने का भ्रम उत्पन्न हो जाता हैं वह भ्रांतिमान अलंकार कहलाता है.

उदाहरण  – 

पायें महावर देन को नाईन बैठी आय,

फिरि-फिरि जानि महावरी, एडी भीड़त जाये.

11. दीपक अलंकार (dipak alankar)

वह अलंकार जो निकट के पदार्थों एवं दूर के पदार्थों का एकधर्म-संबंध वर्णित करता है  उसे दीपक अलंकार कहा जाता है.

उदाहरण – 

चंचल निशि उदवस रहें, करत प्रात वसिराज,

अरविंदन में इंदिरा, सुन्दरि नैनन लाज.

12. अपहूँति अलंकार (apanhuti alankar) 

जिस अलंकार में किसी सही बात या वस्तु को छिपाकर उसके स्थान पर किसी झूठी वस्तु को बतलाया जाता है वहाँ अपहूँति अलंकार होता है.

उदाहरण – 

नहिं पलास के पुहुप ये, हैं ये जरत अँगार.

13. व्यतिरेक अलंकार (vyatirek alankar)

जिस अलंकार में उपमान की अपेक्षा अधिक गुण होने के कारण उपमेय का उत्कर्ष होता है, उसे व्यतिरेक अलंकार कहते हैं.

उदाहरण – 

का सरवरि तेहिं देउं मयंकू,

चांद कलंकी वह निकलंकू.

14. विभावना अलंकार (vibhavana alankar)

जिस अलंकार में कारण के न होने पर भी कार्य होता है, उसे विभावना अलंकार  कहते हैं.

उदाहरण – 

बिनु पद चलै सुनै बिनु काना,

कर बिनु कर्म करै बिधि नाना.

15. विशेषोक्ति अलंकार (visheshokti alankar)

जब कारण ना होने पर भी कार्य करना पड़ता है, और किसी कारण के रहते हुए भी कार्य ना करना पड़ता हो, तो वह विशेषोक्ति अलंकार कहलाता है.

उदाहरण – 

सोवत जागत सपन बस, रस रिस चैन कुचैन,

सुरति श्याम घन की सुरति, बिसराये बिसरै न.

16. अर्थान्तरन्यास अलंकार (arthantarnyas alankar)

जब किसी सामान्य कथन से किसी विशेष कथन का या किसी विशेष कथन से किसी सामान्य कथन का समर्थन किया जाता हैं तो वह अर्थान्तरन्यास अलंकार कहलाता है.

उदाहरण –

बड़े न हूजे गुनन बिनु, बिरद बड़ाई पाय,

कहत धतूरे सों कनक, गहनो गढ़ो न जाय.

17. उल्लेख अलंकार (ullekh alankar)

जिस अलंकार में किसी एक वस्तु को अनेक प्रकार से बताया जाता हैं उस अलंकार को उल्लेख अलंकार कहा जाता है.

उदाहरण – 

तू रूप है किरण में, सौन्दर्य है सुमन में, 

तू प्राण है पवन में, विस्तार है गगन में.

18. विरोधाभाष अलंकार (virodhabhas alankar)

जब किसी वस्तु या व्यक्ति का वर्णन करते समय विरोध के न होते हुए भी विरोध के होने का आभास होता है अलंकार को विरोधाभास अलंकार कहां जाता है.

उदाहरण –

आग हूँ जिससे ढुलकते बिंदु हिमजल के,

शून्य हूँ जिसमें बिछे हैं पांवड़े पलकें.

19. असंगति अलंकार (asangati alankar)

जिस अलंकार में कारण कहीं और, कार्य कहीं और, होने का वर्णन किया जाता है, उस अलंकार को असंगति अलंकार कहा जाता है.

उदाहरण – 

तुमने पैरों में लगाई मेंहदी, 

मेरी आँखों में समाई मेंहदी.

20. मानवीकरण अलंकार (manvikaran alankar)

जिस अलंकार में काव्य के जड़ में चेतन का आरोप होता है, उस अलंकार को मानवीकरण अलंकार कहां जाता है.

उदाहरण – 

बीती विभावरी जागरी,

अम्बर पनघट में डुबो रही तास घट उषा.

21. अन्योक्ति अलंकार (anyokti alankar)

जिस अलंकार में किसी उक्ति के माध्यम से किसी दूसरे को कोई बात कही जाती हैं, उस अलंकार को अन्योक्ति अलंकार कहां जाता है.

उदाहरण – 

फूलों के आस- पास रहते हैं,

फिर भी काँटे उदास रहते हैं.

22. काव्यलिंग अलंकार (kavyaling alankar)

जिस अलंकार में किसी युक्ति के द्वारा समर्थित की गयी बात की जाती है, उस अलंकार को काव्यलिंग अलंकार कहते हैं.

उदाहरण – 

कनक कनक ते सौगुनी, मादकता अधिकाय,

उहि खाए बौरात नर, इहि पाए बौराय.

23. स्वभावोती अलंकार (svabhavokti alankar)

जिस अलंकार में किसी वस्तु का स्वाभाविक वर्णन किया जाता है उसे स्वभावोक्ति अलंकार कहते हैं.

उदाहरण-

सीस मुकुट कटी काछनी, कर मुरली उर माल,

इहि बानिक मो मन बसौ, सदा बिहारीलाल.

उभयालंकार (ubhaya alankar)

ऐसा अलंकार जो शब्दालंकार और अर्थालंकार के योग से बनता है, उसे उभयालंकार कहते हैं.

उभया अलंकार के चार अंग होते हैं

  1. उपमेय
  2. उपमान
  3. वाचक शब्द
  4. साधारण धर्म

1.  उपमेय – जिस व्यक्ति या वस्तु की समानता किसी दूसरी वस्तु से की जाती है वहां उपमेय होता है.

2. उपमान – उपमेय की जिस व्यक्ति या वस्तु के साथ समानता की जाती है उसे उपमान कहते हैं.

3. वाचक शब्द – उपमेय और उपमान में समानता दिखाने वाले शब्द को वाचक शब्द कहा जाता है.

4. साधारण धर्म – दो वस्तुओं के बीच समानता दिखाने के लिए जिस गुण या धर्म का प्रयोग किया जाता है उसे साधारण धर्म कहा जाता हैं.

आशा करते हैं कि यह ब्लॉग आपको मृदा की उर्वरा शक्ति की पूर्ण जानकारी प्रदान करने में समर्थ रहा. अन्य महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारे अन्य ब्लॉग को अवश्य पढ़ें.

आपको यह जरूर पढ़ना चाहिए: –

डीएम (DM) क्या होता है?

आई आई टी का कोर्स करने के बाद वेतन कितनी मिलती है?

CA का कोर्स कितने साल का होता है?

एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) क्या है? रोल नंबर से एडमिट कार्ड कैसे निकाले?

बीबीए कोर्स क्या है? BBA कोर्स फीस, जॉब, सैलरी जानें।

बी फार्मा क्या है? बैचलर ऑफ फार्मेसी कैसे करें?

आर्ट विषय- आर्ट में कितने विषय होते हैं?

डीसीए क्या होता है? डीसीए कंप्यूटर कोर्स की जानकारी

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में क्या अंतर है? जानिए कीमत, परफॉर्मेंस, अपग्रेड और उपयोग के आधार पर तुलना

डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप में कौन सा बेहतर है? जानिए कीमत, पोर्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस, मेंटेनेंस और अपग्रेड क्षमता के आधार पर संपूर्ण तुलना और सही चुनाव गाइड।

भारत और इजरायल के संबंध: जानिए कूटनीतिक इतिहास, रक्षा सहयोग, कृषि तकनीक और वर्तमान साझेदारी

भारत और इजरायल के कूटनीतिक संबंध कैसे हैं? जानिए 1950 की अनौपचारिक मान्यता से लेकर 1992 के पूर्ण राजनयिक संबंध, रक्षा साझेदारी और आधुनिक तकनीकों का पूरा विश्लेषण।

सर्दियों में होंठ फटने से कैसे रोकें? जानिए रूखे, पपड़ीदार और काले होंठों के 7 अचूक घरेलू उपाय व मेडिकल कारण

सर्दियों में फटे और पपड़ीदार होंठों का इलाज! जानिए होंठ फटने के असली कारण, देसी घी, नारियल तेल, एलोवेरा, विटामिन बी-12 की कमी और गुलाबी होंठ पाने के घरेलू नुस्खे।

एलन मस्क का जीवन परिचय: जानिए दुनिया के सबसे अमीर इंसान Elon Musk की नेटवर्थ, Tesla, SpaceX, Starlink और प्रेरक सफलता

एलन मस्क का प्रेरक जीवन परिचय! जानिए दक्षिण अफ्रीका में बचपन, पेपैल से अरबपति बनने का सफर, टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार क्रांति, स्पेसएक्स, स्टारलिंक और एक्स (ट्विटर)।

साइनस (साइनोसाइटिस) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, नस्य चिकित्सा और घरेलू उपाय: Best Ayurvedic Medicine for Sinusitis in Hindi

साइनस और साइनोसाइटिस (Sinusitis / Sinus Infection) सिर और चेहरे की हड्डियों में मौजूद वायु गुहाओं (Sinus Cavities) की सूजन और कफ जमाव का एक अत्यंत दर्दनाक विकार है। आयुर्वेद में साइनस की समस्या को ‘दुष्ट प्रतिश्याय’ (Dushta Pratishyaya) अथवा ‘शिरोविकार’ (Shiroga) कहा जाता है। इसका मूल...

लिवर को मजबूत और स्वस्थ बनाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, सिरप और टॉनिक: Best Ayurvedic Medicine for Liver in Hindi

लिवर (यकृत / Liver) मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण पाचन एवं मेटाबॉलिक पावरहाउस है, जो 500 से अधिक महत्वपूर्ण जैविक कार्यों का संचालन करता है। आयुर्वेद के अनुसार लिवर ‘रक्तवह स्रोतस’ (Raktavaha Srotas) का मूल स्थान और ‘रंजक पित्त’ का केंद्र है, जो रक्त कणिकाओं का निर्माण...

खांसी, जुकाम और कफ की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, काढ़े और घरेलू उपाय: Best Ayurvedic Medicine for Cough and Cold in Hindi

खांसी, जुकाम और बलगम (Cough, Cold & Phlegm) श्वसन तंत्र (Respiratory System) के सबसे आम और बदलते मौसम में तीव्रता से उभरने वाले विकार हैं। आयुर्वेद में खांसी को ‘कास’ (Kasa) और जुकाम को ‘प्रतिश्याय’ (Pratishyaya) कहा जाता है। इसका मूल कारण ‘कफ दोष’ (Kapha Dosha) और...

फैटी लिवर ग्रेड 1, 2, 3 रिवर्स करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू काढ़े: Best Ayurvedic Medicine for Fatty Liver in Hindi

फैटी लिवर (Fatty Liver Disease – Steatosis) आज की सबसे तेजी से फैलने वाली मेटाबॉलिक लाइफस्टाइल बीमारी है, जो यदि समय पर नियंत्रित न की जाए तो सीधे लिवर सिरोसिस और लिवर फेलियर का कारण बनती है। आयुर्वेद में इसे ‘यकृत शोथ’ और ‘मेदोज यकृत वृद्धि’ कहा...

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (स्तंभन दोष) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, वाजीकरण व घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for Erectile Dysfunction in Hindi

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction – ED / स्तंभन दोष) और पौरुष कमजोरी आधुनिक जीवनशैली, अत्यधिक मानसिक तनाव, नसों की शिथिलता, हार्मोनल असंतुलन और गलत खानपान के कारण पुरुषों में तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या है। आयुर्वेद में इसे ‘ध्वजभंग’ अथवा ‘क्लैब्य’ (Klaibya) कहा जाता है और इसके...

वजन और पेट की चर्बी घटाने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, काढ़े और घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for Weight Loss in Hindi

मोटापा (Obesity / Sthaulya Rog) और पेट की जिद्दी चर्बी (Belly Fat) आज केवल शारीरिक सुंदरता की बात नहीं है, बल्कि यह डायबिटीज, हाई बीपी, फैटी लिवर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रमुख द्वार है। आयुर्वेद में मोटापे को 'मेदोरोग' (Medoroga) कहा गया है, जो...

एसिडिटी (अम्लपित्त) और सीने में जलन की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू नुस्खे: Ayurvedic Medicine for Acidity in Hindi

एसिडिटी (अम्लपित्त / Hyperacidity & Acid Reflux) पाचन संस्थान का एक अत्यंत कष्टदायक विकार है, जिसमें आमाशय (Stomach) में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का अत्यधिक स्राव होकर भोजन नली (Esophagus) की ओर उल्टा बहने लगता है। आयुर्वेद के अनुसार यह 'पाचक पित्त' (Pachaka Pitta) की अत्यधिक उष्णता, तीक्ष्णता और...

हाई बीपी (उच्च रक्तचाप) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, धमनियों की शांति और घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for High BP in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure / Hypertension) आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी का सबसे खतरनाक और मौन विकार है, जिसे आयुर्वेद में 'रक्तचाप आधिक्य' अथवा 'रुधिर दाब' कहा जाता है। आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांतों के अनुसार जब 'व्यान वायु' (हृदय से पूरे शरीर में रक्त का संचार...

कोलेस्ट्रॉल कम करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, धमनियों की सफाई व घरेलू नुस्खे: Ayurvedic Medicine for Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol / Dyslipidemia) आधुनिक युग की सबसे घातक और खामोश बीमारियों में से एक है, जो बिना किसी प्रारंभिक चेतावनी के सीधे दिल के दौरे (Heart Attack), कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनती है। आयुर्वेद में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को 'मेद...

बढ़े हुए प्रोस्टेट (BPH) की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, मूत्र रुकावट व घरेलू उपचार: Ayurvedic Medicine for Prostate in Hindi

बढ़ा हुआ प्रोस्टेट (Benign Prostatic Hyperplasia - BPH) 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों में होने वाली एक अत्यंत कष्टप्रद, नींद खराब करने वाली और गंभीर समस्या है। आयुर्वेद में प्रोस्टेट ग्रंथि की वृद्धि और मूत्र संबंधी अवरोध को 'अष्ठीला' (Ashthila) अथवा 'मूत्राघात' (Mutraghata) कहा जाता...

कब्ज की 10 सबसे असरदार आयुर्वेदिक दवाएं, चूर्ण, आंतों की सफाई व घरेलू उपाय: Ayurvedic Medicine for Constipation in Hindi

कब्ज (Constipation / Vibandha) को आयुर्वेद में समस्त शारीरिक रोगों की जननी माना गया है। चरक संहिता के अनुसार जब शरीर में 'अपान वायु' (Apana Vata) का स्वाभाविक नीचे की ओर होने वाला प्रवाह बाधित हो जाता है और बड़ी आंत (Colon / पक्वाशय) में सूखापन (Rukshata)...

लिवर डिटॉक्स और फैटी लिवर की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, चरणबद्ध उपचार व आहार: Ayurvedic Medicine for Liver Detox in Hindi

लिवर (यकृत / Liver) मानव शरीर की सबसे बड़ी आंतरिक ग्रंथि, मेटाबॉलिज्म का केंद्र और मुख्य 'केमिकल प्रोसेसिंग यूनिट' है। आयुर्वेद में लिवर को 'रंजक पित्त' (Ranjaka Pitta) का मूल स्थान माना गया है, जिसका मुख्य कार्य रक्त का निर्माण, शोधन और शरीर के विषाक्त पदार्थों (Toxins...