होमधर्मAhoi Ashtami: अहोई अष्टमी...

Ahoi Ashtami: अहोई अष्टमी व्रत कथा, पूजा सामग्री विधि, और शुभ मुहूर्त के बारे में जाने 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई व्रत रखा जाता है  हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अहोई व्रत आज यानि 17 अक्टूबर  दिन शनिवार को रखा जाएगा, शास्त्रों में बताया गया है इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है और  परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना  की जाती है. अहोई व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और उज्वल भविष्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और तारा दिखने के बाद ही व्रत खोलती हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन निर्जला व्रत रखने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं ऐसा माना जाता है यह व्रत माता अहोई की आरती के बिना पूरा नहीं होता है.

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त और तारों का समय

वैदिक पंचांग अनुसार अहोई अष्टमी 17 अक्टूबर 2022 में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग 17 अक्टूबर सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर 18 अक्टूबर सुबह  06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा इन योगों को ज्योतिष में विशेष माना जाता है है साथ ही इस योग में पूजा करने से मनुष्य को दोगुना फल की प्राप्ति होती है.

सम्बंधित : –  प्रदोष व्रत कथा | प्रदोष व्रत लिस्ट 2022

करें ये उपाय

अहोई अष्टमी के दिन विधिवत पूजा और व्रत का पालन करें पूजा करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती को दूध भात का  भोग लगाएं साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ की नीचे दीपक जलाएं पूजन के समय अहोई माता को सफेद फूल चढ़ाए इससे शुभ और लाभ सूचना की प्राप्ति होती है.

शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें

भगवान शिव के शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करना शुभ माना जाता है इस काम को अहोई अष्टमी से लेकर भैया दूज तक किया जाता है जिसका शुभ परिणाम भगवान शिव और माता गौरी की ओर से प्राप्त होता है.

पूजा सामग्री

अहोई अष्टमी व्रत के दिन आपको अहोई माता की तस्वीर चाहिए होता है इसके अलावा चांदी का स्यायु माला, दीपक , करवा , कलश,रोली, अक्षत कुमकुम,धूप, कलवा,श्री फल माता को चढ़ाने के लिए श्रृंगार का सामान, बायना, 14 पूरी और 8 पुए , खीर या हलवे का भोग लगाएं इसके साथ एक कटोरी चावल मूली, सिंघाड़ा या कोई भी मौसमी फल वस्त्र आदि के साथ कुछ दक्षिणा रखें.

सम्बंधित : –  प्रदोष व्रत कथा | प्रदोष व्रत लिस्ट 2022

पूजा विधि

जो महिलाएं ये व्रत रखती हैं उन्हें प्रातः काल उठकर सभी नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाना चाहिए और उसके बाद स्नान कर के स्वच्छ कपड़े पहने उसके बाद आप अपनी रोज वाली पूजा करें और निर्जल व्रत का संकल्प लें आपको बता दे अहोई व्रत की पूजा की तैयारियां सूर्यास्त से पहले सम्पन्न हो जानी चाहिए शाम के समय पूजा स्थान को साफ सुथरा कर के गंगा जल से पवित्र कर लें फिर चौक पूर लें, बता दे अहोई व्रत की पूजा वहीं करनी चाहिए जहां आप दिवाली की पूजा करेंगे अब अहोई माता की तस्वीर रख लें अगर तस्वीर नहीं है तो आप दीवार पर गेरू से भी चित्र बना सकते हैं और पास में सेई और सेई के बच्चों का भी चित्र बना लें अब माता की तस्वीर के बाएं तरफ थोड़ा चावल और  पानी से भरा कलश रख लें कलश पर स्वास्तिक बना ले और मौली बांध दें इसी कलश के ऊपर आप पानी से भरकर करवा रख दें ध्यान रखें ये करवा नया नहीं बल्कि करवा चौथ में इस्तेमाल किया गया करवा ही होना चाहिए और छोटी दीवाली के दिन इसी करवे के पानी का छिड़काव आपको पूरे घर में करना चाहिए और अपने बच्चे को इसी जल से स्नान करना चाहिए. अब माता के सामने गेहूं का ढेरी लगाकर दीप जलाएं  और अगर आप अहोई माता की माला जिसे स्याऊ माला कहते हैं उसकी भी पूजा करें इसके बाद विधिवत अहोई माता की पूजा करें उन्हें रोली लगाएं अक्षत, पुष्प और फल अर्पित करें उसके बाद कलश पर रोली की सात बिंदी लगा दें उसके बाद अहोई माता को 14 पूड़ी 7 पुए और हलवे का भोग लगाएं उसके बाद सात दाने गेहूं का हाथ में लेकर अहोई माता कथा सुने कथा के बाद स्याऊ माला पहन लें अंत में अहोई माता की आरती करें और क्षमा याचना मांगे उसके बाद लोटे में जल भरकर उसमें अक्षत डालकर तारों को अर्घ्य दें. इसके बाद पूरी हलवा साड़ी और श्रृंगार का सामान रखकर सास को बायना दें और पैर छूकर आशीर्वाद लें और प्रसाद ग्रहण करके अपना व्रत खोलें.

सम्बंधित : –  जानिए इस साल भाई दूज त्योहार की पूजा विधि, कथा, तिथि व मूहर्त

अहोई व्रत कथा

एक समय की बात है एक नगर में एक साहूकार अपने भरे पूरे परिवार के साथ रहता था उसके साथ बेटे एक बेटी और साथ बहुएं थीं साहूकार की बेटे दिवाली पर अपने मायके आई हुई थी वो अपनी सातों भाभियों के साथ जंगल में मिट्टी खोदने गई थीं वहीं मिट्टी खोदते समय ननद के हाथों सेई के बच्चे की मृत्यु हो गई अब स्याऊ माता ने कहा अब मैं तेरी कोख बांध दूंगी ये सुनकर ननद दुखी हो गई और अपनी सभी भाभियों को बोली आप में से कोई अपनी कोख बंधवा लो सभी ने माना कर दिया लेकिन जो छोटी भाभी थी वो अपनी सास के डर से ननद के बदले अपनी कोख बंधवा ली उसके बाद उसे जो भी संतान होती वो सात दिन बाद मर जाते थें एक दिन वो एक पंडित से पूछा की मेरी संतान जन्म लेते मर क्यों जाती है इसपर पंडित ने कहा सुबह उठकर सुराही गाय की पूजा करो   वो तेरी कोख खोलेंगी और तब तेरा बच्चा जीएगा वो सुबह उठकर चुपचाप जाकर सुराही गाय की साफ सफाई करती उनकी सेवा करती ये देख सुराही गाय ने कहा कौन है जो मेरी इतनी सेवा कर रहा है कल मैं सुबह तड़के उठकर देखूंगी जब सुबह उठकर जब उन्होंने देखा तो साहूकार की छोटी बहु उनके नीचे साफ सफाई कर रही थी सुराही गाय ने कहा मैं तेरी सेवा से प्रसन्न हूं जो वर चाहिए मांग ले इसपर साहूकार की छोटी बहु बोली  स्याऊ माता ने मेरी कोख बांध रखी हैं आपसे विनती है कि आप मेरी कोख खुलवा दें अब गौ माता अपनी भईली के पास समुंदर के  उस पार लेकर चल पड़ी रास्ते में कड़ी धुप के कारण दोनों पेड़ के नीचे बैठ गए तभी एक सांप आया और पेड़ पर बैठे गरुण पंखनी के बच्चे को डसने के लिए आगे बढ़ा तभी साहूकार की छोटी बहू बच्चे को बचाने के लिए सांप को मार दी जब गरुण पंखनी वहां आई और खून देख उसे लगा साहूकार की बहु ने उसके बच्चे को मार दिया इसपर वो उसे चोंच मारने लगी इसपर वो बोली मैने तो तुम्हारे बच्चे को सांप से बचाया है इसपर खुश होकर गरुण पंखनी दोनों को समुंदर पार स्याऊ माता के पास पहुंचा दिया वहां पहुंचने पर स्याऊ माता साहूकार की छोटी बहु की सेवा से प्रसन्न होकर बोली जा तुझे सात बेटे और सात बहू मिले इसपर वो बोली मुझे कैसे सात बेटे होंगे आपने तो मेरी कोख बांध रखी है इसपर स्याऊ माता ने कहा जा मैं तेरी कोख खोलती हूं घर जा जब वो घर पहुंची तो उसने देखा उसके घर सात बेटे और सात बहुएं थीं वो घर जाकर सात अहोई बनाई सात उजमन किए और सात कढ़ाई किए. साहुकार की छोटी बहु बोली जिस तरह स्याऊ माता ने मेरी कोख खोली इसी तरह सब पर अपनी कृपा बनाए रखें.

व्रत के नियम और क्या ना करें 

 अहोई अष्टमी के व्रत में अहोई माता की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा अवश्य करनी चाहिए इस व्रत को निर्जला रखा जाता है इससे संतान को पूर्ण फल की प्राप्ति होती है. इस बात का ध्यान अवश्य रखें की अहोई व्रत के दिन तांबे के लोटे से अर्घ्य नहीं देना चाहिए क्योंकि इसे अशुद्ध माना जाता है इस दिन आप स्टील या पीतल के लोटे से अर्घ्य दें इस व्रत में तारों को अर्घ्य देना होता है अहोई व्रत बच्चों के लिए होता है इसलिए पूजा के समय अपने बच्चे को साथ में अवश्य बिठाएं इसके अलावा इस दिन अपने सास  को बायना जरूर देना चाहिए इस दिन गलती से आप के हाथों किसी भी जीव जंतु की हत्या नहीं होनी चाहिए ऐसा करने से आपके संतान की आयु कम होती है. व्रत के दिन किसी भी बच्चे को मरना या अपमान नहीं करना चाहिए इस दिन सात्विक भोजन बनाना होता है घर में लड़ाई झगड़ा वाला माहौल नहीं होना चाहिए इसके अलावा अहोई व्रत करने वाली महिला को दिन के वक्त सोना नहीं चाहिए इस दिन दान जरूर करना चाहिए इससे आपकी संतान को समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

रोचक तथ्य

Most Popular

More from Author

सेंटीमीटर किसे कहते हैं? जानिए सेंटीमीटर की परिभाषा, 1 मीटर/इंच में कितने सेमी और पूरा कन्वर्जन चार्ट

सेंटीमीटर किसे कहते हैं? जानिए 1 मीटर में कितने सेंटीमीटर होते हैं, 1 इंच में सेमी का मान, SI मात्रक प्रणाली, मापने के तरीके और संपूर्ण कन्वर्जन तालिका।

महुआ के फूल: सेहत का अनमोल खजाना, जानिए इसके अद्भुत फायदे, उपयोग और पोषक तत्व

भारत की धरती आयुर्वेद और पारंपरिक जड़ी-बूटियों का गढ़ है। इन्हीं...

क्यों होता है जरुरी ECG, ECHO और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट? हार्ट के लिए क्यों हैं जरूरी?

आजकल हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट ब्लॉकेज जैसी समस्याएं...

RailOne App से जनरल टिकट कैसे बुक करें: मोबाइल से अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का आसान तरीका (2026 गाइड)

RailOne App Se General Ticket Kaise Book Kare? जानिए भारतीय रेलवे के नए RailOne सुपर ऐप से मोबाइल पर अनरिजर्व्ड जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास बुक करने का पूरा तरीका।

ऐप लॉक कैसे हटाएं: पासवर्ड भूल जाने पर भी किसी भी मोबाइल का App Lock कैसे बंद करें (2026 गाइड)

App Lock Kaise Hataye? जानिए Redmi, Realme, Vivo, Samsung और Oppo फोन में ऐप लॉक बंद करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और पासवर्ड भूलने पर लॉक रीसेट करने की गाइड।

बवासीर की सबसे असरदार आयुर्वेदिक दवा और टेबलेट: Piles Tablet Ayurvedic & Treatment in Hindi

बवासीर की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा और टेबलेट कौन सी है? जानिए खूनी व बादी बवासीर, मस्से सुखाने और पुरानी कब्ज की 7 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाओं की संपूर्ण 2026 गाइड।

विदारीकंद के फायदे, उपयोग और सही सेवन विधि: Vidarikand Benefits, Uses & How to Use in Hindi

विदारीकंद के फायदे क्या हैं और इसका सेवन कैसे करें? जानिए पौरुष शक्ति, वजन बढ़ाने, महिलाओं के स्वास्थ्य व स्तन्य वृद्धि में विदारीकंद चूर्ण के 10 औषधीय लाभ।

सफेद मूसली किस काम आती है: पौधे की पहचान, फायदे, सही सेवन विधि और खुराक: Safed Musli Uses In Hindi

सफेद मूसली किस काम आती है और इसका पौधा कैसा होता है? जानिए सफेद मूसली के पौधे की पहचान, 10 चमत्कारी फायदे, पौरुष शक्ति, सेवन विधि व खुराक की 2026 गाइड।

भारत के प्रमुख सरकारी व प्राइवेट आयुर्वेदिक अस्पताल: Government & Private Ayurveda Hospital List With Address

भारत के शीर्ष सरकारी व प्राइवेट आयुर्वेदिक अस्पताल, पूर्ण पता (Address), केंद्रीय व राज्य संस्थान, कोट्टक्कल, पतंजलि, कवर्ड बीमारियां व 2026 डायरेक्टरी।

चंद्रप्रभा वटी के फायदे, उपयोग, घटक और सही सेवन विधि: Chandraprabha Vati Uses In Hindi

चंद्रप्रभा वटी के 10 चमत्कारी फायदे, मूत्र विकार, यूटीआई (UTI), धातु क्षय, प्रोस्टेट वृद्धि, 37 औषधीय घटक, खुराक और 2026 संपूर्ण जानकारी।

भारत में ब्लड शुगर कंट्रोल करने की सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Sugar Control In India

भारत में उपलब्ध ब्लड शुगर कंट्रोल करने की 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, BGR-34, आयुष-82, मधुनाशिनी, जामुन चूर्ण, डोज व 2026 गाइड।

पेट की गैस और गैस्ट्रिक समस्या की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Gastric Problem In Hindi

पेट में गैस, अफारा, पेट फूलना और गैस्ट्रिक दर्द की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, हिंग्वाष्टक चूर्ण, शंख वटी, लवण भास्कर और घरेलू उपचार 2026।

डायबिटीज (शुगर) के रोगियों के लिए सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं: Best Ayurvedic Medicine For Diabetic In Hindi

डायबिटीज (मधुमेह) के रोगियों के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेदिक दवाएं, अग्न्याशय पुनरुद्धार, वसंत कुसुमाकर रस, जामुन-करेला काढ़ा और 2026 गाइड।

सूखी और कफ वाली खांसी की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं व सिरप: Best Ayurvedic Medicine For Cough In Hindi

सूखी खांसी, बलगम वाली खांसी और गले की खराश की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, सितोपलादि चूर्ण, वासावलेह, काढ़े और 2026 संपूर्ण उपचार गाइड।

यूरिक एसिड कम करने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू उपचार: Best Ayurvedic Medicine For Uric Acid In Hindi

यूरिक एसिड कम करने और गाउट (वात-रक्त) के जोड़ों के दर्द से राहत पाने की 10 अचूक आयुर्वेदिक दवाएं, कैशोर गुग्गुलु, पुनर्नवा, परहेज और 2026 गाइड।