यदि आप आगरा में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको आगरा में मौजूद कुछ बेहतरीन पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी होनी आवश्यक होती है. तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको आगरा में मौजूद उन्हें बेहतरीन पर्यटक स्थलों के बारे में बताएंगे.
ताजमहल

ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के दक्षिण तट पर स्थित एक सफेद संगमरमर से बना हुआ खूबसूरत मकबरा है. इस मकबरे का निर्माण 1632 में मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पसंदीदा बेगम मुमताज के मकबरे के रूप में करवाया था. यह मकबरा 42 एकड़ की जमीन में बना हुआ है. ऐसा माना जाता है कि ताजमहल 1653 में लगभग 32 मिलियन के लागत पर बना था, जो वर्तमान में लगभग 52.8 बिलियन रुपये होगा. ताजमहल का निर्माण लगभग 20,000 मजदूरऔर कारीगरों द्वारा किया गया था. ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है. इसकी वास्तु शैली फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनोखा सम्मिलन है.
बुलन्द दरवाज़ा

बुलन्द दरवाज़ा, भारत के उत्तर प्रदेश प्रांत में आगरा शहर से लगभग 43 किलोमीटर दूर फतेहपुर सीकरी नामक स्थान पर स्थित एक दर्शनीय स्मारक है. इसका निर्माण अकबर ने सन 1571 में करवाया था, बुलन्द शब्द का अर्थ महान या ऊँचा है. अपने नाम को सार्थक करने वाला यह स्मारक विश्व का सबसे बडा़ प्रवेशद्वार भी माना जाता है.
आगरा का लाल किला

आगरा का लाल किला भारत के आगरा शहर में स्थित एक ऐतिहासिक किला है इसका निर्माण मुगल बादशाह अकबर द्वारा करवाया गया था. आगरा किले का निर्माण 1565 के आसपास शुरू किया गया था. जिसकी प्रारंभिक संरचनाएं मुगल सम्राट अकबर द्वारा बनाई गई थीं, और बाद में उनके पोते शाहजहाँ ने इसे अपने अधिकार में लेकर शेष कार्य को पूर्ण करवाया था.

