आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, इस T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को दोनों टीमें जीतने का प्रयास करेंगे क्योंकि पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था, वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी, ऐसे में यह मुकाबला जो टीम जीतेगी T20 सीरीज उसी टीम के नाम होगी. तो चलिए जानते हैं क्या होंगी इन दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, और यह मुकाबला कहां और कितने बजे से देखा जा सकता है?
भारत की प्लेइंग इलेवन:-
शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:-
फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत और न्यूजीलैंड के बारे में
| मैच | India vs New Zealand, 3rd T20 |
| समय | 07:00 PM |
| तारीख | 01/02/2023 |
| स्टेडियम | Narendra Modi Stadium Ahmedabad |
| प्रसारण | DD Star Sports, Disney Plus hotstar, DD Sports |

