केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा की जा चुकी है. ऐसी घोषणा की गई है कि इस साल केदारनाथ मंदिर के कपाट मेघ लग्न में शनिवार को महाशिवरात्रि पर उखीमठ में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद पंचांग की गणना के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे.
कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर है. और सूत्रों के अनुसार यह खबर मिली है कि केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के शुभ मुहूर्त को केदारनाथ के मठाधीश द्वारा चुना गया है, केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही बाबा दरबार में श्रद्धालुओं की उस्थिति शुरू हो जाएगी.
केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले प्रत्येक वर्ष निभाई जाने वाली सभी प्रकार की परंपराएं निभाई जाएंगी, अनुष्ठान के मात्र 4 दिन पहले ही आनी 21 अप्रैल से ही सभी प्रकार की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. बताया गया है कि 21 अप्रैल को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओमकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना होगी.
बाबा केदार नाथ की पैदल डोली यात्रा
ऐसा अनुमान लगाया गया है कि बाबा केदार नाथ की पैदल डोली यात्रा 24 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर पहुंच जाएगी. सूचनाओं के अनुसार पैदल डोली यात्रा के ओमकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से केदारनाथ पहुंचने के बाद अगले दिन मंदिर के कपाट खोलने के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया जाएगा. धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे.
27 अक्टूबर को बंद हुए थे, मंदिर के कपाट
गौर करने वाली बात यह है कि केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज के अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए थे. जिसमें सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड ने मुख्य रूप से भक्तिमय प्रस्तुति दी थी. केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वहां से डोली ऊखीमठ के ओमकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई थी. डोली को ओमकारेश्वर मंदिर के शीतकालीन पूजा गद्दी स्थल पर 29 अक्टूबर को विराजमान किया गया था.

