Zapier तीसरे पक्ष का इंटिग्रेशन पार्टनर होता है. यह आपके कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट सिस्टम से ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न को Google Ads में अपने-आप इंपोर्ट करने में सक्षम होता है. Zapier की माध्यम से यह जानकारी देखी जा सकती है कि किन विज्ञापन पर क्लिक करने के कारण से ऑफलाइन सेल (स्टोर में होने वाली बिक्री) हुई या खरीदार ने दूसरी कौनसी काम की कार्रवाइयां की गई. तो इस ब्लॉग के माध्यम से अब हम आपको Zapier के बारे में सभी जानकारियां विस्तारपूर्वक देंगे.
जैपियर (Zapier) के फ़ायदे
Zapier ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट सुविधा होती है जो आपके सीआरएम को Google Ads से जोड़ने की प्रोसेस को आसान करने में सहायता करती है.
इसके माध्यम से ही कन्वर्ज़न और वैल्यू, रीयल टाइम में भेजी जाती हैं. यथार्थ नतीजों को तेज़ी से मेज़र किया जाता है और उसी के अनुसार मार्केटिंग कैंपेन को ऑप्टिमाइज़ किया जाता है.
इस प्रोसेस के माध्यम से, मैन्युअल रूप से फ़ॉर्मैट करने की ओवरहेड लागत से बचा जा सकता है. और इसके साथ ही कन्वर्जन को ऐसे फ़ॉर्मैट में इंपोर्ट किया जा सकता है जिसे Google Ads पढ़ा जा सके.
जैपियर (Zapier) कैसे काम करता है?
जैपियर एक ऑनलाइन ऑटोमेशन टूल है जो आपके ऐप्स और सेवाओं को जोड़ता है ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की सहायता से, ऑफ़लाइन ग्राहक ट्रैकिंग कन्वर्ज़न डेटा को Google Ads में फ़ीड किया जा सकता है. जिससे डेटा को Google Ads पर होने वाले क्लिक से मैच कराने में सरलता होती है. साथ ही इससे आपको सही फैसला लेने में मदद मिलती है. इससे आप अपने मार्केटिंग कैंपेन को उन कार्रवाइयों के लिए ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं जिनसे आपकी असली बिक्री होती है. ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न ट्रैकिंग की सहायता से इसे बेहतर तरीके से समझा जा सकता है कि मार्केटिंग पर किए जाने वाले खर्च से आपके कारोबार पर क्या असर हो रहा है. इसके माध्यम से स्मार्ट बिडिंग का उपयोग करके, कन्वर्ज़न को ऑप्टिमाइज़ किया जा सकता है.
Zapier के माध्यम से ऑफ़लाइन कन्वर्ज़न इंपोर्ट करने की सुविधा से, अपने कन्वर्ज़न को विज्ञापन पर क्लिक से मैच करने के लिए, इनमें से कोई विकल्प का चयन कर सकते हैं. जो नीचे निम्नलिखित रुप में दिए गए हैं.
- लीड के ग्राहक में बदलने पर, सीआरएम से मिली लीड की जानकारी के माध्यम से आप अपने Google क्लिक आईडी (GCLID) को Google Ads में अपलोड कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, जब आपकी लीड, संभावित ग्राहक या ग्राहक बन जाए.
- लीड के ग्राहक में बदलने पर, सीआरएम से मिली लीड की जानकारी के माध्यम से पहले पक्ष का हैश किया गया कन्वर्ज़न डेटा अपलोड किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, जब आपकी लीड, संभावित ग्राहक या ग्राहक बन जाए.
Zapier खाते के लिए जरूरी बातें
- Zapier खाते में साइन इन करने के लिए अनुमति होनी चाहिए
- जिस कन्वर्ज़न इवेंट को आप इंपोर्ट करना चाहते हैं, उसका नाम पता होना चाहिए.
- उस सीआरएम ऑब्जेक्ट का पता होना चाहिए जहां इस कन्वर्ज़न इवेंट को ट्रैक किया जाता है.
- उस ऑब्जेक्ट का फ़ील्ड होना चाहिए, जिसे कन्वर्ज़न होने पर अपडेट किया जाता है.
- ऑब्जेक्ट के वे फ़ील्ड होने चाहिए जिनमें GCLID या लीड की हैश की गई जानकारी होती है.
- सीआरएम का वह फ़ील्ड होना चाहिए, जिसमें कन्वर्ज़न इवेंट का टाइमस्टैंप होता है.

