धरती पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत और खतरनाक जीव पाए जाते हैं, यह जीव अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करते हैं. दुनिया में इस तरह के पाए जाने वाले जीव की अपनी एक खासियत होती है, यह देखने में जितने ही खूबसूरत होते हैं, उतने ही ज्यादा जहरीले होते हैं. इन जीवो को देखने से ऐसा लगता है, कि मानो यह किसी और ग्रह से आए हैं. इन जहरीले जीवों से मानव हमेशा डरता है, और उनसे दूर रहने की कोशिश करता है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही जहरीले और खतरनाक इन जहरीले जीवो का जहर इतना खतरनाक होता है, कि अगर यह किसी भी व्यक्ति को काट ले तो उसकी पल भर में मृत्यु हो सकती है. शायद आपने इन जीवो का नाम पहले भी सुन रखा होगा लेकिन आपको पता नहीं होगा कि यह जीव कितने ज्यादा जहरीले हो सकते हैं, तो आज हम दुनिया के 5 सबसे जहरीले जीवों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं.
फनल-वेब स्पाइडर

यह मकड़ी (फनल बेबी स्पाइडर) ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है, जिस कारण से इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है, इस मकड़ी का जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है, ऐसा माना जाता है कि अगर यह मकड़ी किसी को काट लेती है तो उस व्यक्ति की 15 मिनट के अंदर मृत्यु हो सकती है.
जेलीफिश

जेलीफिश एक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत चीज है, खूबसूरत होने के साथ-साथ इसका जहर बहुत ही ज्यादा खतरनाक होता है, लेकिन बॉक्स जेलीफिश इससे भी ज्यादा जहरीली और खतरनाक होती है. अब तक दुनिया में पाए गए सभी जहरीले जीव जंतुओं में यह जीव सबसे ज्यादा जहरीला पाया गया है, कहा जाता है कि इसके जहर से एक बार में 60 से ज्यादा लोगों को मारा जा सकता है, अगर बॉक्स जेलीफिश का जहर एक बार किसी इंसान के शरीर में चला जाए तो उस व्यक्ति की मृत्यु मात्र 1 मिनट के अंदर हो सकती है.
यह भी देखें – भारतीय रेल के बारे में यह बातें नहीं जानते होंगे आप ?
इंडियन रेड स्कॉर्पियन

दुनियाभर में पाए जाने वाले सभी बिच्छूओं में यह बिच्छू सबसे ज्यादा जहरीला और खतरनाक होता है. ‘इंडियन रेड स्कॉर्पियन’ के नाम से प्रसिद्ध यह अधिकतर भारत में ही पाया जाता है, भारत सहित दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में भी पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी व्यक्ति को काट लेता है तो 72 घंटे में उसकी मृत्यु हो जाती है.
ऑक्टोपस

ऑक्टोपस के बारे में तो हम सभी ने सुन रखा है, दुनियाभर में इसकी 300 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन इनमें ‘ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस’ बेहद खतरनाक और जहरीला होता है, कहा जाता है कि ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस का जहर इंसान को सिर्फ 30 सेकेंड में ही मार सकता है, ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस के 1 बाइक में इतना जहर होता है कि उस जहर से करीब 25 व्यक्तियों की मृत्यु हो सकती है, यह अधिकतर हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाए जाने वाले जीव हैं.
यह भी देखें – मेट्रो रेल का इतिहास ?
कोन स्नेल

कोन स्नेल घोंघा अत्यधिक खतरनाक जीव होता है, यह इतना खतरनाक होता है कि इसके जहर से पल भर में किसी को भी पैरालाइज (लकवाग्रस्त) कर सकता है, दुनियाभर में घोंघे की 600 से भी अधिक प्रजातियां हैं, लेकिन यह उन सभी प्रजातियों में से सबसे ज्यादा जहरीला है

