यदि आप प्रयागराज में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको प्रयागराज में मौजूद कुछ बेहतरीन पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी होनी आवश्यक होती है. तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको प्रयागराज में मौजूद उन्हें बेहतरीन पर्यटक स्थलों के बारे में बताएंगे.
प्रयागराज संग्रहालय

प्रयागराज संग्रहालय उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज शहर में चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क के निकट स्थित है. इस संग्रहालय में गुप्त साम्राज्य के समय की टेराकोटा से निर्मित वस्तुएँ प्रदर्शित हैं. यह संग्रहालय दूसरी शताब्दी से लेकर बाद के काल की आधुनिक युग की सुन्दर मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध रहा है.
यमुना सेतु

नया यमुना सेतु, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुना नदी पर बना नया सेतु है. इसका निर्माण सन 2004 के अन्त में किया गया था. ताकि नैनी सेतु पर भीड़ कम किया जा सके. इस सेतु की लंबाई लगभग 4,980 m है. इस सेतु को नैनी ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है.
खुसरोबाग

खुसरोबाग एक विशाल ऐतिहासिक बाग है, प्रयागराज स्थित इस विशाल बाग में खुसरौ, उसकी बहन और उसकी राजपूत मां का मकबरा स्थित है. खुसरौ सम्राट जहांगीर के सबसे बड़े पुत्र थे. इस पार्क का संबंध भारत के स्वतंत्रता संग्राम से भी है. प्रयागराज (इलाहाबाद) शहर के पश्चिम छोर प्रयागराज रेलवे स्टेसन के पास स्थित खुसरो बाग मुगलकालीन इतिहास की एक अमिट धरोहर हैं. यह चारोँ मोटे मोटे दिवारो से घीरा हैं. इसके चारोँ ओर एक एक दरवाजे हैं.जहागीर के पुत्र खुसरो के नाम पर ही इसका नाम खुसरो बाग पडा.
प्रयागराज

प्रयागराज उत्तर प्रदेश में स्थित एक शहर है जिसे कई धार्मिक महत्व से जोड़ा जाता है. यहां तीन पवित्र नदी गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है. यहां दूर-दूर से लोग गंगा स्नान करने आते हैं और तीन नदियों के संगम के सुंदर दृश्य का आनंद लेते हैं.

