आज 28 जनवरी को देश के कई प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, आप सभी अपने पसंदीदा कलाकार के जन्मदिन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं, और यह जानना चाहते हैं, कि उनका जन्मदिन कब मनाया जाता है, आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर हस्तियों का जन्मदिन बताएंगे. तो चलिए जानते हैं, कि आज किन महान और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है.
श्रुति हासन

श्रुति हासन एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री और पार्श्व गायिका हैं, इनका जन्म 28 जनवरी सन 1986 को चेन्नई में हुआ था. यह मुख्य रूप से तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हुई नजर आती है. हासन परिवार में जन्मी, श्रुति हसन अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका ठाकुर की बेटी हैं. इन्होंने कई बड़ी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है, जिसके कारण कई फिल्म पुरस्कार प्राप्त है.
मालविका अविनाश

मालविका अविनाश एक मशहूर भारतीय प्रवक्ता, अभिनेत्री, टेलीविजन व्यक्तित्व और राजनीतिज्ञ हैं, इनका जन्म 28 जनवरी सन 1976 को चेन्नई में हुआ था. यह कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान राज्य प्रवक्ता हैं. यह कन्नड़ और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. इन्होंने ज़ी कन्नड़ पर प्रसारित होने वाले एक टेलीविजन शो बडुकु जातक बंदी की मेजबानी की थी. और इसी के लिए इन्हें पूरे भारत में जाना जाता है.
मिया जॉर्ज

गिमी जॉर्ज, जिन्हें फिल्मी दुनिया में मिया जॉर्ज, या अधिक सामान्यतः मिया के नाम से जाना जाता है, यह एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, इनका जन्म 28 जनवरी सन 1992 को हुआ था, यह मुख्य रूप से कुछ तमिल फिल्मों के साथ-साथ मलयालम फिल्मों में काम करती हैं. उन्होंने टेलीविज़न शो में सहायक भूमिकाएँ निभाकर एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया था.
मनमोहन

मनमोहन एक मशहूर भारतीय अभिनेता थे, इनका जन्म 28 जनवरी सन 1933 को भारत के बिहार में हुआ था. यह मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा की फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आते थे. इन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है. इसके कारण इन्हें जाना जाता था.
इसके अलावा आज कई और प्रसिद्ध हस्तियों का जन्मदिन है, जैसे
लाला लाजपत राय – भारतीय लेखक और राजनीतिज्ञ
शंकरराव देव – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ
राजेंद्र शाह – भारतीय कवि और लेखक
मसूद हुसैन खान – भारतीय लेखक
विद्या निवास मिश्र – भारतीय पत्रकार और विद्वान
जसराज – भारतीय शास्त्रीय गायक
पृथिपाल सिंह – भारतीय हॉकी खिलाड़ी
मनमोहन – भारतीय अभिनेता
सुमन कल्याणपुर – भारतीय गायिका
अशोक भट्ट – भारतीय राजनीतिज्ञ
प्रतापसिंह राणे – भारतीय राजनीतिज्ञ
मालिनी राजुरकर – भारतीय गायिका
अजय पोहनकर – भारतीय गायक
रंजन बैंदूर – भारतीय क्रिकेटर
आनंद मोहन सिंह – भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रीकांत देव – भारतीय संगीतकार
बसवराज बोम्मई – भारतीय राजनीतिज्ञ
ऋषि नारायण – भारतीय गोल्फर
मीरा गांधी – भारतीय मानवतावादी
हरि मांझी – भारतीय राजनीतिज्ञ
रियासतली – भारतीय राजनीतिज्ञ

