ज्योतिषी में राशियों की संख्या 12 और नक्षत्र की संख्या 27 है, प्रत्येक राशि में 2 या 3 नक्षत्र होते हैं, और प्रत्येक नक्षत्र के 4 भाग होते हैं, नक्षत्र के प्रत्येक भाग को चरण कहा जाता है, और प्रत्येक चरण में नाम के 4 अक्षर होते हैं. जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र और राशि में होता है उसी अक्षर के अनुसार से जन्म नाम रखा जाता है, और वही जन्म की राशि होती है. सामान्य तौर पर कई लोगों के नाम चंद्र की स्थिति के अनुसार ही रखे जाते हैं. अत: नाम के पहले अक्षर से पता चल जाता है कि किस व्यक्ति की कौन सी राशि है? तो अब हम आपको अपने इस ब्लॉग के माध्यम से नाम के पहले अक्षर से राशि कैसे जाने? यह बताएंगे.
राशि कितनी होती है ?
- मेष
- वृषभ
- मिथुन
- कर्क
- सिंह
- कन्या
- तुला
- वृश्चिक
- धनु
- मकर
- कुंभ
- मीन
नाम से राशि कैसे चेक करे ?
मेष –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ से आरंभ होता है, उन सभी लोगों की मेष राशि होती है, इसका चिन्ह भेड़ होता है.
वृष –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो होता है, उनकी राशि वृष होती है, इसका चिन्ह बैल है.
मिथुन –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह होता है उनकी राशि मिथुन होती है, इसका चिन्ह नारी व पुरुष का युग्म होता है.
कर्क –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो होता है उनकी राशि कर्क होती है, इसका चिन्ह केकड़े के समान होता है.
सिंह –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे होता है उनकी राशि सिंह होती है, इसका चिन्ह सिंह होता है.
कन्या –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो होता है, उनकी राशि कन्या होती है, इसका चिन्ह एक लड़की नौका में बैठी हुई है.
तुला –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते होता है, उनकी राशि तुला होती है, इसका चिन्ह एक पुरुष हाथ में तराजू लिए है.
वृश्चिक –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू होता है, उनकी वृश्चिक राशि है, इसका चिन्ह बिच्छू है.
धनु –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे है तो इन लोगों की राशि धनु होती है, इसका चिन्ह धनुष लिए एक पुरुष और साथ में घोड़ा है.
मकर –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी – है तो आपकी राशि मकर है, इसका चिन्ह मृग या हिरण है.
कुंभ –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द होता है, उनकी राशि कुंभ है, इसका चिन्ह कलश लिए एक पुरुष है.
मीन –
वह लोग जिनके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची होता है, उनकी राशि मीन है, इसका चिन्ह दो मछलियां है.

