आज हम जानेंगे कि टीवी का आविष्कार किसने किया था, टीवी का आविष्कार किसने किया इस सवाल का जवाब आपको हमारे इस लेख में मिलेगा, इस सवाल का जवाब आपको जाना इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह सवाल आपसे किसी भी कंपटीशन एग्जाम में पूछा जा सकता है, आज हम इस ब्लॉक में टीवी का आविष्कार किसने किया था, साथ ही टीवी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें भी जानेंगे.
टीवी का आविष्कार
टीवी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है शायद या किसी को बताने की जरूरत नहीं है, टीवी की मदद से हम खाली समय में भी मनोरंजन कर सकते हैं, टीवी मनोरंजन का एक ऐसा जरिया है जो आजकल हर कोई इस्तेमाल करता है, मनोरंजन के अलावा टीवी की मदद से हम देश विदेश की खबर भी देख सकते हैं, और आजकल टीवी आपको हर तरह के मनोरंजन देने का प्रयास करता है, जैसे कि एक रियलिटी शो, मूवी,आदि घर बैठकर आपने टीवी पर देख सकते हैं.
टीवी अविष्कार के बाद सब कुछ बदल गया आप लोग घर बैठे सभी जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं, इससे फिल्म इंडस्ट्री के अलावा भी दुसरे व्यवसाय का जन्म हुआ, आप फिल्म और सीरीज प्रोड्यूसर के पास सुनहरा अवसर है, जिससे टीवी की मदद से आपका मनोरंजन हो जाता है, जिन्हें फिल्म में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ वह अभिनेत्री और अभिनेता को टीवी पर आने का मौका मिला आज टीवी इंडस्ट्री हर साल अरबों का बिजनेस करती है.
टीवी का आविष्कार किसने किया?
टीवी का आविष्कार फिलो फार्न्सवर्थ द्वारा 1927 में किया गया था, फार्न्सवर्थ ने 15 की उम्र में ही सोच लिया था, की इलेक्ट्रॉनिक टेलीविज़न बनाया जा सकता है, यह बात 1920 की है, जब फिलो फार्न्सवर्थ को पता चला था, की कुछ वैज्ञानिक छवि को मैकेनिकल तरीके से संचालित करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने 2 साल एक ऐसे डिजाइन पर काम किया जो इलेक्ट्रॉनिक तरीके से छवि संचालित करेगा जो मैकेनिकल संचरण से ज्यादा तेज़ होगा, 1922 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक टीवी का डिजाइन तैयार कर डाला, इसके बाद आपने डिजाइन और आइडिया के बारे में उन्होंने अपने केमिस्ट्री टीचर को बताया था.
इससे पहले कई वैज्ञानिकों ने टेलीविजन का आविष्कार करने का प्रयास कर चुके थे, सबसे पहले टेलीविजन का आविष्कार जॉन लोगी बेयर्ड ने 1925 में लंदन में किया था, लेकिन यह इलेक्ट्रॉनिक नहीं मैकेनिकल टीवी हुआ करती थी, इस टीवी में दिखाए गए छवि दुधली नजर आती थी, और भी बहुत से कमी के कारण इसे उतनी पहचान नहीं प्राप्त हो पाई, लेकिन एक बात आपको पता होना चाहिए कि कलर टीवी का आविष्कार जान लोगी बेयर्ड ने ही 1928 में कर दिया था, कलर टीवी को असली पहचान 1960 के बाद मिली जब लोगों ने खरीदना शुरू कर दिया, 1970 तक अमेरिका में कलर टीवी की इतनी मांग बढ़ने लगी की बिक्री ने ब्लैक एंड व्हाइट टीवी को पीछे छोड़ दिया दिया था.
- सबसे पहले टेलीविजन का आविष्कार जॉन लोगी बेयर्ड ने 1925 में कर दिया था.
- इलेक्ट्रॉनिक टीवी का आविष्कार फिलो फार्न्सवर्थ द्वारा 1927 में किया गया था.
- कलर टीवी का आविष्कार जॉन लोगी बेयर्ड ने 1928 में कर दिया था.
- यूजीन पोली ने 1955 में टीवी रिमोट का आविष्कार किया था.
टीवी का प्रसारण
भारत में टेलीविजन का प्रसारण सबसे पहले दिल्ली में 15 सितंबर 1959 में हुआ था, 1972 तक टेलीविजन की सेवाएं अमृतसर और मुंबई में भी शुरू की गई थी, 1975 तक भारत के केवल सात शहरों में ही टेलीविजन की सेवा शुरू हो पाई थी, उस समय सिर्फ दूरदर्शन चैनल ही टीवी पर प्रसारित किया जाता था, कलर टीवी की शुरुआत भारत में 1982 में हुई थी सबसे पहले सो दूरदर्शन का हम लोग था, इसके बाद बहुत से शो आये लेकिन असली पहचान टीवी शो को Ramayan (1987–1988) और Mahabharat (1989–1990) से प्राप्त हुई, ज़ी टीवी भारत का सबसे पहला प्राइवेट चैनल है, जो 2 अक्टूबर 1992 में शुरू हुआ था, 2016 के एक रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में भारत में 1850 से ज्यादा चैनल है.

