बैंक में खाता खुलवाना हो या इनकम टैक्स रिटर्न दाखिला कराना हो हर जगह पेनकार्ड की आवश्यकता पड़ती है, इस एप्लीकेशन के प्रोसेस बहुत आसान होता है, आप ऑनलाइन कुछ आसान स्टेप फॉलो करके पैन कार्ड के लिए इनकम टैक्स वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन कई बार आधार कार्ड बनवाते समय कुछ जानकारियां जैसे नाम डेट ऑफ बर्थ और फादर नेम गलत हो जाती हैं, ऐसे आपको जरूरी काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है.
कई बार पैन कार्ड आधार कार्ड अलग-अलग जानकारी होने के कारण आईटीआर दाखिला करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, आपको किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में आपको कुछ आसान स्टेप के बारे में बताने वाले हैं, जिसके जरिए आप पैन कार्ड में डेट ऑफ बर्थ आदि जानकारियां कैसे अपडेट करें.
पैन कार्ड में ऑफलाइन सुधार कैसे करें?
यदि आप अपने पैन कार्ड में ऑफलाइन मोड में सुधार करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी पैन सुधार केंद्र में जाकर एक फॉर्म भरना होगा इस फार्म में नए पैन कार्ड के लिए आवेदन पैन कार्ड डाटा में बदलाव सुधार कहा जाता है, इसके बाद आपके पैन कार्ड में करेक्शन हो जाएगा.
पैन कार्ड में ऑनलाइन सुधार कैसे करें?
अगर आप अपना पैन कार्ड ऑनलाइन सुधार करवाना चाहते हैं, तो आप इसे एनएसडीएल सेवा onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html या UTIITS सेवा UTIITSL myutiitsl.com/PAN_ONLINE/CSFPANAapp इस लिंक पर जाकर आप सुधार कर सकते.
पैन कार्ड सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज
पैन कार्ड अपडेट करने के लिए उन्हीं दस्तावेजों की जरूरत होती है, जो नए पैन कार्ड को बनवाते वक्त चाहिए होते हैं, आपको आईडी प्रूफ एड्रेस प्रूफ और जन्मतिथि के लिए जो दस्तावेज की जरूरत होती है, आईडी प्रूफ में ड्राइवरी लाइसेंस आधार कार्ड आदि दस्तावेज एड्रेस प्रूफ में बिजली का बिल पानी का बिल वोटर आईडी कार्ड जन्मतिथि के लिए जन्म प्रमाण पत्र मैट्रिक परीक्षा सर्टिफिकेट आदि दस्तावेज जरूरी होते हैं.
पैन कार्ड अपडेट करने की फीस
पैन कार्ड में सुधार के लिए एक आवेदक को फीस का भुगतान करना होगा नए पैन कार्ड आवेदक को पैन कार्ड अपडेट सुधार के लिए फीस की राशि समान है.
अगर भारत में ही आपका आवेदन किया गया है, तो 110 रुपए.
यदि आप भारत के बाहर से आवेदन किया है, तो आपको 1020 रुपए.

